पार्टनर के साथ वीजा फ्री इन देशों में करें ट्रिप प्लान, जेब पर नहीं पड़ेगा बोझ
Visa Free Countries for Couples: विदेशों में पार्टनर के साथ समय बिताना एक यादगार लम्हा हो सकता है। अगर आप भी इसको अनुभव करना चाहते हैं तो कुछ वीजा फ्री देशों में ट्रिप का प्लान कर सकते हैं। ये देश बजट फ्रेंडली भी हैं जो जेब पर बोझ नहीं बढ़ाएंगे।
- Written By: प्रीति शर्मा
विदेश घूमने की चाहत हर किसी को होती है लेकिन बजट की चिंता इस ट्रिप के आगे आ जाती है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे देशों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर ज्यादा खर्च नहीं आएगा। पार्टनर के साथ समय बिताने के लिए ये शानदार जगह हो सकती है। यहां आप करीब 1 से 2 लाख के बीच पूरी ट्रिप कर सकते हैं। खास बात यह है कि इन देशों में घूमने के लिए आपको वीजा की जरूरत नहीं है।
बारबाडोस पूर्वी कैरिबियन में स्थित है जो समुद्र तट, सांस्कृतिक विरासत और जलवायु के लिए जाना जाता है। यहां पर आपको सफेद रेतीले समुद्र तट, साफ पानी और कोरल रीफ्स देखने को मिलेंगी। यहां पर्यटक आना काफी पसंद करते हैं। यह जगह कपल्स के लिए एकदम परफेक्ट है।
Passport Fee Hike: विदेश घूमने का प्लान है? पहले जान लें, पासपोर्ट बनवाना अब हो गया महंगा
Brother’s Day 2026: भाई के साथ बनाएं एडवेंचर भरे प्लान, करें मजेदार एक्टिविटी, ट्रिप के लिए ये हैं खास जगहें
IRCTC Golden Chariot: शाही ठाठ और लग्जरी सुविधा एकसाथ… महाराजाओं जैसा सफर होगा आसान, फिर लौटी गोल्डन चैरियट
Mother’s Day 2026: मां के चेहरे पर लानी है मुस्कान? कम बजट में घूम आएं ये शानदार जगहें
भारत का पड़ोसी देश नेपाल खूबसूरत नजारों के लिए प्रसिद्ध है। यहां पर हिमालय की ऊंची चोटियां देखने दुनियाभर से लोग आते हैं। यहां पर आप पार्टनर के साथ घूमने का प्लान कर सकते हैं। नेपाल की राजधानी काठमांडू देश की संस्कृति, आर्थिक और राजनीति का केंद्र है जिसे आप एक्सप्लोर कर सकते हैं।
भूटान एक लैंडलॉक राज्य है जो पूर्वी हिमालय में स्थित है। भारत और चीन की सीमा से सटा देश काफी छोटा है। पार्टनर के साथ बिना वीजा के इस देख के आकर्षक नजारों का मजा लिया जा सकता है। यहां की राजधानी थिम्पू ट्रेडिशनल वास्तुकला और आधुनिक विकास का मिश्रण है।
कपल्स की फेवरेट डेस्टिनेशन मालदीव घूमने का प्लान काफी अच्छा रहेगा। यह भारतीय महासागर में स्थित है। यहां पर आपको समुद्री तट, सफेद रेत, क्रिस्टल क्लियर वॉटर देखने को मिलेगा। इस देश की राजधानी माले दुनिया की सबसे छोटी राजधानियों में से एक है। यहां पर आप किसी भी मौसम में आ सकते हैं।
भारतीय महासागर में स्थित द्वीपीय देश मॉरीशस कपल्स के लिए साथ समय बिताने की परफेक्ट जगह है। यह एक लोकप्रिय डेस्टिनेशन है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता और विविधता देखने लायक है। इस द्वीप की राजधानी पोर्ट लुइस है जो आर्थिक और राजनीतिक केंद्र के रुप में काम करती है।
