जगन्नाथ मंदिर के आसपास भी घूमने के लिए है कई खास जगहें, मिलेगा नया अनुभव
जगन्नाथ रथ यात्रा की शुरुआत पुरी में 27 जून से लेकर 5 जुलाई तक चलने वाली है। जिसमें लाखों लोग शामिल होते हैं। ऐसे में अगर आप यहां आ रहे हैं तो आसपास की कुछ बेहतरीन जगहों को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा
पुरी का जगन्नाथ मंदिर सिर्फ एक धार्मिक स्थल नहीं बल्कि ऐसी जगह है जहां पर आस्था और संस्कृति का अनोखा संगम देखने को मिलता है। इस समय जगन्नाथ यात्रा के लिए लोग दूर दूर से पहुंच रहे हैं। ऐसे में जगन्नाथ मंदिर के दर्शन करके ही कई लोग वापस लौट जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जगन्नाथ मंदिर के आसपास भी घूमने के लिए कई बेहतरीन जगह हैं। इन जगहों को आप परिवार या दोस्तों के साथ एक्सप्लोर करने का प्लान कर सकते हैं।
स्वर्गद्वार बीच
जगन्नाथ मंदिर के पास घूमने की बात आती है, तो ज्यादातर लोग पुरी बीच जाते हैं। लेकिन आप स्वर्गद्वार बीच घूमने भी जा सकते हैं। इस जगह की खूबसूरती की वजह से इसे स्वर्ग का द्वार भी कहा जाता है। स्वर्गद्वार बीच हिंदुओं के लिए एक धार्मिक स्थान भी माना जाता है। यहां से आप बंगाल की खाड़ी का खूबसूरत नजारा देख सकते हैं। इस बीच पर सूर्योदय और सूर्यास्त देखकर लोग खुशी से झूम उठते हैं।
बलिहारचंडी बीच
ओडिशा के पुरी जिले में स्थित बलिहारचंडी बीच अपने शांत और प्राकृतिक वातावरण की वजह से मशहूर है। यह ओडिशा का लोकप्रिय पर्यटन स्थल माना जाता है। यहां पर आपको साफ रेत, शांत समुद्र की लहरें और बंगाल की खाड़ी का मनमोहक दृश्य देखने मिलेगा। सुकून के पल बिताने के लिए इस जगह पर घूमने का प्लान कर सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Jagannath Temple: पुरी के जगन्नाथ मंदिर का वो रहस्य… जब ‘कड़वे नीम का चूर्ण’ बन गया भगवान का सबसे प्रिय भोग
तिरुपति से जगन्नाथ मंदिर तक… देश के इन बड़े मंदिरों में सामने आ चुके हैं चोरी के मामले; देखें लिस्ट
Passport Fee Hike: विदेश घूमने का प्लान है? पहले जान लें, पासपोर्ट बनवाना अब हो गया महंगा
Jagannath Temple: जगन्नाथ मंदिर के 4 दरवाजों का क्या है रहस्य? जानिए इनसे जुड़ी धार्मिक मान्यताओं के बारे में
रघुराजपुर गांव
जगन्नाथ मंदिर के दर्शन के बाद आप कुछ दूर स्थित रघुराजपुर मंदिर घूमने के लिए जा सकते हैं। यह गांव सबसे ज्यादा हस्तशिल्प चीजों के लिए पहचाना जाता है। यही वजह से इसे आर्टिस्ट गांव के नाम से भी जाना जाता है। रघुराजपुर ओडिशा का कलाकार गांव कहलाता है। यहां पर आपको पट्टचित्र चित्रों, ताड़ के पत्तों पर चित्रकारी, पत्थर और लकड़ी की नक्काशी और गोटीपुआ नृत्य का अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा।
चिल्का झील
ओडिशा की फेमस चिल्का झील के बारे में हर कोई जानता है। यह एशिया की सबसे बड़ी और दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी खारे पानी की झील है। यह झील प्राकृतिक सौंदर्य और प्रवासी पक्षियों का घर है। यहां पर आपको सुंदर नजारे, शांत वातावरण और छोटे-छोटे द्वीप देखने को मिलेंगे।
यह भी पढ़ें:- पुणे के पास ये छिपी हुई शानदार जगहें, मानसून ट्रिप को बनाएगी यादगार
साक्षी गोपाल मंदिर
परिवार के साथ जगन्नाथ मंदिर के दर्शन करने के बाद साक्षी गोपाल मंदिर घूमने के लिए आ सकते हैं। यह मंदिर भगवान कृष्ण को समर्पित है। माना जाता है कि इसका निर्माण 11वीं शताब्दी में हुआ था। यह पुरी शहर का प्रसिद्ध और पवित्र मंदिर है जहां पर दूर दूर से लोग आते हैं।
