घूमने का है प्लान तो छत्तीसगढ़ के सिरपुर आइए, धर्म-अध्यात्म के साथ मनमोहक नजारों का लुत्फ उठाइए!
छत्तीसगढ़ में सिरपुर एक ऐसी जगह है, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते होंगे। इस ऐतिहासिक शहर में कई ऐसी शानदार और अद्भुत जगहें हैं, जहां जाना कई लोगों का सपना हो सकता है। आइए जानते हैं सिरपुर की कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में।
- Written By: अभिषेक सिंह
सिरपुर, छत्तीसगढ़ (सोर्स-सोशल मीडिया)
नवभारत डेस्क: छत्तीसगढ़ नक्सलवाद, बिजली और स्टील प्रोडक्टिविटी के लिए जाना जाता है। लेकिन छत्तीसगढ़ घूमक्कड़ी लोगों के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है। अगर आप भी घूमने के शौकीन है तो छत्तीसगढ़ का ट्रिप प्लान कर सकते हैं। आज हम यहां की एक ऐसी जगह के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, जहां पहुंचकर आप खुशी से झूम उठेंगे।
छत्तीसगढ़ में सिरपुर एक ऐसी जगह है, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते होंगे। इस ऐतिहासिक शहर में कई ऐसी शानदार और अद्भुत जगहें हैं, जहां जाना कई लोगों का सपना हो सकता है। आइए जानते हैं सिरपुर की कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में।
सिरपुर क्यों मशहूर है?
सिरपुर छत्तीसगढ़ का एक प्राचीन और ऐतिहासिक शहर है। कई लोग इस शहर को शिरपुर के नाम से भी जानते हैं। यह खूबसूरत शहर पुरातात्विक स्मारकों, समृद्ध पारंपरिक और सांस्कृतिक विरासत के लिए जाना जाता है। सिरपुर के बारे में कहा जाता है कि इस शहर का निर्माण 5वीं शताब्दी के आसपास हुआ था और 6वीं-12वीं शताब्दी के बाद यहां कई मंदिर, इमारतें और भवन बनाए गए। यहां कई बौद्ध तीर्थ स्थल भी हैं। यहां स्थित कुछ प्राचीन मंदिर, इमारतें और स्तूपों को देखने के बाद हर दिन हजारों पर्यटक यहां पहुंचते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
कमरे में लटके मिले पति-पत्नी, बिस्तर पर पड़े थे मासूम…दुर्ग में दिल दहला देने वाली घटना, मंजर देख कांप उठे लोग
Mohan Yadav Amit Shah Meeting: मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल हुए सीएम डॉ. यादव; बस्तर की कला को सराहा
नक्सल मुक्त होने के बाद छत्तीसगढ़ में पहला माओवादी हमला, कांकेर में IED ब्लास्ट; 3 जवान शहीद
जग्गी हत्याकांड केस में अमित जोगी को बड़ी राहत, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट का स्टे
लक्ष्मण मंदिर
लक्ष्मण मंदिर सिरपुर (सोर्स-सोशल मीडिया)
जब सिरपुर में स्थित किसी प्रसिद्ध और प्राचीन स्थान पर जाने की बात आती है, तो कई लोग सबसे पहले लक्ष्मण मंदिर पहुंचते हैं। इसे शहर का मुख्य मंदिर माना जाता है, जो हर महीने हजारों पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। यह मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है। लाल ईंटों से निर्मित लक्ष्मण मंदिर का इतिहास 6वीं-12वीं शताब्दी के बीच का बताया जाता है। इस मंदिर की दीवारों पर मौजूद वास्तुकला पर्यटकों को सबसे ज्यादा आकर्षित करती है। इस मंदिर के बारे में कहा जाता है कि यह शहर की रक्षा भी करता है।
स्वास्तिक विहार
स्वास्तिक विहार सिरपुर (सोर्स-सोशल मीडिया)
स्वास्तिक विहार एक बौद्ध स्थल है, जो सिरपुर में मौजूद अनगिनत ऐतिहासिक मंदिरों, स्मारकों और इमारतों में शामिल है। यह विहार इस शहर में मौजूद सबसे पुराने बौद्ध स्थलों में से एक माना जाता है। स्वास्तिक विहार के बारे में कहा जाता है कि स्वास्तिक विहार किसी समय बौद्ध धर्म का एक महत्वपूर्ण केंद्र हुआ करता था। यहां आप प्राचीन बौद्ध वास्तुकला की खूबसूरती को करीब से देख सकते हैं।
महानदी
सिरपुर में महानदी का नज़ारा (सोर्स-सोशल मीडिया)
जब सिरपुर की खूबसूरती का जिक्र होता है, तो महानदी नदी का जिक्र जरूर होता है। सिरपुर के किनारे बहने वाली महानदी के किनारे कई प्राचीन मंदिर, इमारतें और संरचनाएं हैं। महानदी के किनारे आप शांति के पल बिता सकते हैं। नदी के आसपास की हरियाली के बीच आप यादगार पल बिता सकते हैं। आप यहां मछली पकड़ने का भी आनंद ले सकते हैं।
