-
रवि, 5 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Travel »
- Online Registration For Chardham Yatra Starts From Today Aadhaar Is Mandatory
आज से चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, ‘आधार’ अनिवार्य, इस तारीख से खुलेंगे मंदिरों के कपाट
- Written By: राहुल गोस्वामी
उत्तराखंड के चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं के रजिस्ट्रेशन जहां आज से शुरू हो गए हैं। इस यात्रा के लिए आधार कार्ड आधारित ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू हो रहा है।

चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू
नई दिल्ली/देहरादून: उत्तराखंड के चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं के रजिस्ट्रेशन जहां आज से शुरू हो गए हैं। वहीं इस यात्रा के लिए आधार कार्ड आधारित ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू हो रहा है। यह खास यात्रा आगामी 30 अप्रैल को गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ शुरू होगी। वहीं आगामी 2 मई को केदारनाथ व 4 मई को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलेंगें। जबकि, हेमकुंड साहिब के कपाट आगामी 25 मई को खोले जाएंगे।
इसके साथ ही इन धामों के साथ श्री हेमकुंड साहिब के लिए भी रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं। विभाग ने पहली बार आधार प्रमाणित रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की है। इससे हर श्रद्धालु का पूरा ब्योरा अपडेट रहेगा।
जानकारी दें कि, इस यात्रा के लिए श्रद्धालुओं को रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य रहता है। इसके चलते आज से यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए गए हैं। वेबसाइट व मोबाइल ऐप से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की भी व्यवस्था है। रजिस्ट्रेशन के बाद धामों में पहुंचने पर श्रद्धालु टोकन प्राप्त कर समयानुसार दर्शन कर सकेंगे। इससे श्रद्धालु लाइन में घंटों इंतजार करने से भी बच सकेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
श्रद्धालुओं का इंतजार खत्म! कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026 के पहले जत्थे को मिली हरी झंडी
उत्तराखंड की ये 10 जगहें बना देंगी आपकी ट्रिप यादगार, देखें पूरी लिस्ट
अयोध्या के बाद अब बदरीनाथ धाम में ‘चंदा चोरी’! मंदिर समिति ने बिठाई जांच, CCTV फुटेज से होगा बड़ा खुलासा
‘परिंदा भी पर नहीं मार सकता’, अमरनाथ यात्रा पर श्रद्धालुओं ने सुरक्षा व्यवस्था की जमकर की तारीफ
देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
श्रद्धालु को रखना होगा इन बातों का ध्यान
- रजिस्ट्रेशन के दौरान सही मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- धामों में दर्शन टोकन अवश्य प्राप्त करने होंगे।
- यात्रा के दौरान ऊनी कपड़े, छतरी, रेनकोट आदि जरुर साथ रखें।
- वरिष्ठ नागरिक यात्रा से पहले मेडीकल जांच जरुर कराएं।
- रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में सटीक जानकारी दर्ज करें।
- दर्शन कराने वाले अनाधिकृत व्यक्तियों से बचें।
- यात्रा के दौरान जरूरी दवाएं अपने पास जरुर रखें।
- यात्रा मार्ग पर किसी भी प्रकार की गंदगी न फैलाएं।
- वाहनों की गति पर नियंत्रण रखे और उचित स्थान पर ही अपना गाड़ी पार्क करें।
- अस्वस्थता लगने पर अपनी यात्रा टाल दें।
- हेली यात्रा के लिए टिकट आप वेबसाइट heliyatra.irctc.co.in पर ही बुक करें।
- हेली टिकट प्रदान करने वाले अनाधिकृत व्यक्तियों से जरुर बचें।
जानकारी दें कि, उत्तराखंड के हरसिलमें बीते 6 मार्च को प्रधानमंत्री मोदी ने राज्य में बारहमासी पर्यटन की पुरजोर वकालत करते हुए कहा था कि इस खूबसूरत पहाड़ी राज्य में कोई ‘ऑफ़ सीजन’ नहीं होना चाहिए और हर सीजन ‘ऑन सीज़न’ रहे जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था को बड़े पैमाने पर मजबूती मिलेगी।
विदेश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
वहीं बारहमासी या 365 दिनों के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार के दृष्टिकोण की प्रशंसा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा तब कहा था कि साल भर स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने के उद्देश्य से ‘पर्यटन के 360-डिग्री दृष्टिकोण’ की जरूरत है । प्रधानमंत्री ने कहा था कि भी पहाड़ों में मार्च, अप्रैल और जून में बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं लेकिन उसके बाद इनकी संख्या कम हो जाती है।
हालांकि उत्तराखंड सरकार शीतकालीन चारधाम यात्रा तथा सर्दियों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रयास कर रही है जिससे क्षेत्र में स्थानीय अर्थव्यवस्था, होमस्टे तथा अन्य प्रकार के रोजगार बढ़ें ।
Online registration for chardham yatra starts from today aadhaar is mandatory
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई में भारी बारिश के बीच पेड़ गिरने से बुजुर्ग की मौत, मुआवजे के ऐलान पर भी शुरू हुई सियासत
Jul 05, 2026 | 06:36 PMआमिर खान-गौरी की शादी में पहुंचे देश के बड़े चेहरे, मुकेश अंबानी और इरफान पठान समेत इन मेहमानों ने बढ़ाई रौनक
Jul 05, 2026 | 06:24 PMDatia By-Election: जीतू पटवारी के बयान पर नरोत्तम मिश्रा का पलटवार, बोले- 35 हजार वोटों से हार चुके हैं पटवारी
Jul 05, 2026 | 06:23 PM30 दिन जेल में रहे CM-PM तो जाएगा पद, कांग्रेस क्यों कर रही इस बिल का विरोध? मानसून सत्र से पहले सियासत तेज
Jul 05, 2026 | 06:11 PMराम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अब मोहन भागवत की एंट्री, दत्तात्रेय होसबले के बाद संघ प्रमुख ने भी तोड़ी चुप्पी
Jul 05, 2026 | 06:09 PMमंत्री गिरीश महाजन के नेतृत्व में उन्नत नासिक अभियान के तहत Mission Green Monsoon 2026 की हुई शुरुआत
Jul 05, 2026 | 06:03 PMAamir Khan Wedding: जमीन पर बैठकर आमिर-गौरी ने किए शादी के पेपर साइन, दोनों के बेटे भी बने इस खास पल के गवाह
Jul 05, 2026 | 05:56 PMवीडियो गैलरी

Ali Khamenei Funeral: खामेनेई के जनाजे के बीच “3000” कब्रें क्यों खोद रहा ईरान?-VIDEO
Jul 05, 2026 | 04:18 PM
‘अमेरिका में सभ्यता और इतिहास की कमी’, ट्रंप की टिप्पणी पर भड़का ईरान; देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 03:07 PM
Khamenei Funeral: ईरान में खामेनेई के जनाजे की भीड़ देख ट्रंप ने किसे दे दी धमकी?, VIDEO
Jul 05, 2026 | 02:43 PM
राम मंदिर में क्यों अचानक लागू हुआ नया रोस्टर सिस्टम? क्या दान गबन कांड के बाद अब बदल जाएगी पूरी व्यवस्था!
Jul 05, 2026 | 02:35 PM
राम मंदिर चोरी कांड पर फट पड़े संतोष दुबे, किया बड़े खुलासे!
Jul 05, 2026 | 02:22 PM
चोरी भी हम करेंगे, जांच भी हम! राम मंदिर मामले में पप्पू यादव ने सरकार को जमकर घेरा, देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 02:09 PM














