Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

न्यूजीलैंड में ‘पोस्ट स्टडी वर्क वीजा’ के नियमों में बदलाव, छात्रों को नौकरी में मिलेंगे नए अवसर

विदेशों में पढ़ने आने वाले छात्रों के लिए ऑस्ट्रेलिया और कनाडा जैसे देशों में इमिग्रेशन पॉलिसी और स्टडी वीजा के नियमों को सख्त किया जा रहा है। लेकिन न्यूजीलैंड ने इसके विपरीत वीजा नियमों को सरल करने का काम किया है।

  • By प्रीति शर्मा
Updated On: Nov 24, 2024 | 11:25 PM

न्यूजीलैंड पोस्ट स्टडी वर्क वीजा

Follow Us
Close
Follow Us:

New Zealand Post Study Work Visa: विदेशों में पढ़ने आने वाले छात्रों के लिए ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन और कनाडा जैसे देशों में इमिग्रेशन पॉलिसी और स्टडी वीजा के नियमों को सख्त किया जा रहा है। लेकिन वहीं न्यूजीलैंड ने इसके विपरीत वीजा नियमों को सरल करने का काम किया है। जिससे विदेशी छात्रों को उनके यहां काम करने का मौका मिल सके। दरअसल न्यूजीलैंड सरकार ने पोस्ट स्टडी वर्क वीजा नियमों में बदलाव किया है। जिसके बाद यहां पर भारत समेत अन्य देशों से आने वाले छात्रों के लिए नौकरी के अवसर बढ़ गए हैं।

न्यूजीलैंड सरकार ने हाल भी यह फैसला किया है कि जिन अंतरराष्ट्रीय छात्रों ने 30 हफ्तों तक देश में पोस्टग्रेजुएट डिप्लोमा की पढ़ाई की है और इसके तुरंत बाद ही मास्टर डिग्री में एडमिशन ले रहे हैं। इन छात्रों को पोस्ट स्टडी वर्क वीजा मिल जाएगा। बता दें कि दुनिया के कई देशों में पढ़ाई खत्म करने के बाद नौकरी के लिए पोस्ट स्टडी वीजा दिया जाता है। इसकी वजह से उनके पास पढ़ाई के बाद नौकरी हासिल करने का मौका होता है।

क्या है नए नियम

देश में जिन स्टूडेंट्स ने करीब 30 हफ्तों तक पोस्टग्रेजुएट डिप्लोमा की पढ़ाई की और तुरंत बाद मास्टर डिग्री में प्रवेश लिया है लेकिन उन्होंने 30 हफ्ते तक मास्टर्स की पढ़ाई नहीं की है। अब वे छात्र भी पोस्टग्रेजुएट डिप्लोमा एडमिशन के आधार पर पोस्ट स्टडी वर्क वीजा के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इससे छात्रों को अपने कोर्स में फ्लेक्सिबिलिटी मिल सकेगी। इसके अलावा यह भी सुनिश्चित हो पाएगा कि वे अपने पढ़ाई पूरी करने के बाद काम करने के पात्र बन रहे हैं।

वहीं अगर कोई छात्र ऐसे कोर्स की पढ़ाई पूरी कर रहा है जो पोस्ट स्टडी वर्क वीजा के लिए एलिजिबल है। लेकिन छात्र ने तुरंत ऐसे हायर लेवल कोर्स में एडमिशन लेकर उसकी पढ़ाई खत्म की है जो पोस्ट स्टडी वर्क वीजा के लिए एलिजिबल नहीं है। क्योंकि उसने वीजा के जरिए समय सीमा तक पढ़ाई नहीं की है। ऐसे में उन छात्रों को स्टूडेंट वीजा की आखिरी तारीख से पहले 12 महीने का समय में शुरुआती कोर्स के आधार पर पोस्ट स्टडी वर्क वीजा के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

अगर न्यूजीलैंड में छात्र तीन साल के पोस्ट स्टडी वर्क वीजा को हासिल करना चाहते हैं, तो उन्हें सरकार के नियमों का पालन करना होगा। यह उन्हें तभी मिलेगा जब वह न्यूजीलैंड में कम से कम 30 हफ्तों तक फुल टाइम पढ़ाई कर रहे हैं या मास्टर डिग्री में एडमिशन ले रहे हैं।

टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!

New zealand government changes rules of post study work visa for students

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 24, 2024 | 11:25 PM

Topics:  

  • New Zealand

सम्बंधित ख़बरें

1

न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका, चौका बचाने के चक्कर में ब्लेयर टिकनर हुए चोटिल; ले जाना पड़ा अस्पताल

2

टॉम लैथम का बड़ा दावा, न्यूजीलैंड टी20 लीग शुरू होने से हमारे क्रिकेट का स्तर और बेहतर होगा

3

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका, एक साथ तीन खिलाड़ी हुए बाहर

4

शाई होप ने जड़ा चौथा शतक, न्यूजीलैंड के खिलाफ वेस्टइंडीज को कराई वापसी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.