वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका, एक साथ तीन खिलाड़ी हुए बाहर
New Zealand 3 players ruled out: न्यूजीलैंड को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बड़ा झटका लगा है। तीन खिलाड़ी मैट हेनरी, नाथन स्मिथ और मिचेल सेंटनर चोट के कारण बाहर हो गए।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
न्यूजीलैंड टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
New Zealand vs West Indies: न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के बीच में न्यूजीलैंड को एक साथ तीन बड़ा झटका लगा है। वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज से तेज गेंदबाज मैट हेनरी, नाथन स्मिथ और मिचेल सेंटनर बाहर हो गए हैं। एक साथ तीन खिलाड़ियों के बाहर होने से न्यूजीलैंड को करारा झटका लगा है। वहीं न्यूजीलैंड ने राइट आर्म मीडियम बॉलर क्रिश्चियन क्लार्क को टीम में शामिल किया है।
तेज गेंदबाज मैट हेनरी काफ इंजरी से जूझ रहे हैं, जबकि नाथन स्मिथ को साइड इंजरी है। ये दोनों ही खिलाड़ी क्राइस्टचर्च में सीरीज के पहले टेस्ट के दौरान घायल हो गए थे। वहीं, ऑलराउंडर मिचेल सेंटनर अपनी ग्रोइन की समस्या से पूरी तरह उबर नहीं सके हैं। जिसके कारण न्यूजीलैंड को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है।
न्यूजीलैंड क्रिकेट ने अपने ‘एक्स’ हैंडल पर लिखा, “नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स के गेंदबाज क्रिश्चियन क्लार्क वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले वेलिंगटन में टेस्ट टीम में शामिल होंगे। क्रिश्चियन आपका स्वागत है। मैट हेनरी, नाथन स्मिथ और मिचेल सेंटनर वेस्टइंडीज के विरुद्ध शेष टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। इन खिलाड़ियों को बहुत जल्द वापस देखने का इंतजार है।”
सम्बंधित ख़बरें
WI vs NZ 5th ODI: हेटमायर और रदरफोर्ड की तूफानी पारियों से वेस्टइंडीज की जीत, न्यूजीलैंड ने 3-2 से जीती सीरीज
वेस्ट इंडीज के महान क्रिकेटर गैरी सोबर्स का निधन, 89 की उम्र में ली अंतिम सांस, क्रिकेट जगत में शोक की लहर
PM मोदी प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों नहीं करते? विदेशी पत्रकार को भारतीय अधिकारियों ने दिया ये करारा जवाब- VIDEO
PM Modi New Zealand Visit: हाका, कथक और ‘किआ ओरा’ के साथ दिखा भारतीय और माओरी संस्कृति का अनूठा संगम- PHOTOS
टॉम ब्लंडेल भी है चोटिल
हेनरी और स्मिथ की गैरमौजूदगी में न्यूजीलैंड की बॉलिंग यूनिट में बदलाव नजर आएगा। ब्लेयर टिकनर का वेलिंगटन में खेलना लगभग तय है। विकेटकीपर-बल्लेबाज टॉम ब्लंडेल भी इस मुकाबले में नहीं खेलेंगे, जिन्हें क्राइस्टचर्च में पहले टेस्ट के दौरान हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी। ऐसे में मिचेल जेम्स हे को टेस्ट डेब्यू का मौका दिया जा सकता है। स्टार ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स भी चोट से उबर गए हैं। उन्हें भी न्यूजीलैंड अपने साथ शामिल कर सकता है।
यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया में जो रूट ने बनाया अनचाहा रिकॉर्ड, इस मामले में कपिल देव को छोड़ा पीछे
ऐसा रहा पहले टेस्ट का हाल
न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच ड्रॉ रहा था। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 231 रन बनाए। इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम सिर्फ 167 रन पर सिमट गई। न्यूजीलैंड के पास पहली पारी के आधार पर बढ़त थी। कीवी टीम ने कप्तान टॉम लैथम (145) और रचिन रवींद्र (176) की शतकीय पारी के दम पर अपनी दूसरी इनिंग 466/8 के स्कोर पर घोषित की। इसके जवाब में वेस्टइंडीज ने 6 विकेट खोकर 457 रन बनाते हुए मुकाबले को ड्रॉ करवाया। सीरीज के शेष 2 मैच वेलिंगटन और माउंट माउंगानुई में खेले जाने हैं।
दूसरे टेस्ट के लिए न्यूजीलैंड की टीम
टॉम लैथम (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, क्रिश्चियन क्लार्क, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, जैक फाउलकेस, मिच हे, डेरिल मिचेल, माइकल रे, रचिन रवींद्र, ब्लेयर टिकनर, केन विलियमसन, विल यंग।
