नई दिल्ली में लगने वाला है विश्व पुस्तक मेला 2026, जानें कहां और कैसे मिलेगा टिकट
Delhi Book Fair: नई दिल्ली में विश्व पुस्तक मेला 2026 का आयोजन होने जा रहा है, जहां देश-विदेश के प्रकाशक और लेखक शामिल होंगे। यहां आने वाले पाठक टिकट प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी पहले से लेकर रखें।
- Written By: प्रीति शर्मा
नई दिल्ली में आयोजित विश्व पुस्तक मेला प्रतीकात्मक तस्वीर (सौ. फ्रीपिक)
Delhi World Book Fair 2026: किताबों के शौकीन लोगों के लिए खुशखबरी है। हर साल की तरह इस साल भी नई दिल्ली पुस्तक मेला जल्द ही शुरु होने वाला है। इस बार मेले की थीम, वीआईपी अतिथि, फ्री एंट्री चर्चा का विषय बने हुए हैं।
दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित होने वाले इस विश्व पुस्तक मेला का आयोजन 10 जनवरी 2026 से 18 जनवरी 2026 तक होगा। जहां पर आपको भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर के प्रकाशन की बेहतरीन कृतियां मिलेंगी।
इस साल के पुस्तक मेले की सबसे बड़ी और खास खबर यह है कि इसमें प्रवेश के लिए कोई टिकट नहीं लगेगा। नेशनल बुक ट्रस्ट ने भारत व्यापार संवर्धन संगठन के साथ मिलकर इसे पूरी तरह निःशुल्क रखने का फैसला किया है। इसका उद्देश्य हर वर्ग के व्यक्ति, विशेषकर छात्रों और युवाओं को किताबों के संसार से जोड़ना है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली में पेट्रोल-डीजल वाहनों की उलटी गिनती शुरू? EV प्लान को मिला FADA का समर्थन, लेकिन सामने आई बड़ी चुनौती
दिल्ली के रोहिणी में भरभराकर गिरी इमारत से निकले शव, 3 लोगों की दर्दनाक मौत, चश्मदीदों ने बयां किया हादसा
दिल्ली के रोहिणी में भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत, कई लोग मलबे में दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटा प्रशासन
उधर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक, इधर खाना खाते दिखे अभिजीत दिपके; उठते सवालों के बीच CJP प्रमुख ने दी सफाई
कैसे पहुंचे पुस्तक मेला
यह मेला प्रगति मैदान के हॉल नंबर 2 से 6 तक आयोजित किया जाएगा। पाठकों के लिए मेला रोजाना सुबह 11:00 बजे से रात 8:00 बजे तक खुला रहेगा। नजदीकी मेट्रो स्टेशन सुप्रीम कोर्ट (ब्लू लाइन) है जहां से पैदल या रिक्शा लेकर आसानी से भारत मंडपम पहुंचा जा सकता है।
यह भी पढ़ें:- कम बजट में मनाना है मकर संक्रांति का त्यौहार? ये 5 जगहें आपके वेकेशन को बना देंगी यादगार
पुस्तक मेला 2026 की थीम
विश्व पुस्तक मेला 2026 की थीम वायु, जल और थल सेना के गौरवशाली इतिहास पर आधारित है। यही वजह है कि मेले के उद्घाटन और विभिन्न सत्रों में तीनों सेनाओं के प्रमुखों और सेना से जुड़े दिग्गजों के शामिल होने की उम्मीद है। करीब 50 वीआईपी मेहमान इस साहित्यिक उत्सव का हिस्सा बनेंगे।
बच्चों के लिए खास पुस्तकें
इस पुस्तक मेले में बच्चों के लिए भी अलग से बाल मंडप तैयार किया गया है। यहां पर बच्चों को मनोरंजक किताबें मिलेंगी। इसके साथ ही पसंदीदा कार्टून कैरेक्टर्स और विभिन्न खेलों के स्टॉल्स भी लगाए जाएंगे। इसके अलावा शाम के समय नुक्कड़ नाटक, सांस्कृतिक नृत्य और लेखकों के साथ संवाद जैसे कार्यक्रम भी होंगे।
अगर आपको किताबों का शौक है तो पहले से ही अपने पसंदीदा लेखकों के नाम लिख लें और उनकी बेहतरीन किताबों की लिस्ट तैयार कर लें। जिससे आपको मेले में अपनी खास पुस्तकों की खरीदारी करने में आसानी होगी।
