नेपाल की ये 5 जगहें सर्दियों में बन जाती हैं धरती का स्वर्ग, जल्द बना लें घूमने का प्लान
Best places to visit in Nepal: सर्दियों के मौसम में नेपाल की कई जगहें बेहद खूबसूरत नजर आती हैं। ये 5 डेस्टिनेशन कम बजट में शानदार नज़ारे, सुकून और यादगार ट्रैवल अनुभव देने के लिए जानी जाती हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा
सर्दियों में बर्फ से ढकी नेपाल की खूबसूरत वादियों (सौ. एआई)
Nepal Winter Travel: सर्दियों में सफेद बर्फ की चादर से ढकी पहाड़ियों के बीच घूमना हर किसी का सपाना होता है। अगर आप भी कम बजट में किसी शानदार विदेश यात्रा की प्लानिंग कर रहे हैं तो नेपाल सबसे बेस्ट ऑप्शन रहेगा। यहां का साफ आसमान और हिमालय का नजारा इस मौसम को और खूबसूरत कर देता है।
इस सर्दियों में आप नेपाल घूमने का प्लान कर सकते हैं जहां की कुछ जगहें स्वर्ग से कम नहीं है। अगर आप बर्फबारी, एडवेंचर और शांति की तलाश में हैं तो नेपाल की ये 5 जगहें आपकी बकेट लिस्ट में जरूर होनी चाहिए।
पोखरा
नेपाल जाने वाले पर्यटकों के लिए पोखरा पहली पसंद होता है। सर्दियों में यहां से अन्नपूर्णा पर्वत श्रृंखला का नज़ारा इतना साफ और भव्य दिखता है कि आपकी आंखें ठहर जाएंगी। फेवा झील में पहाड़ों का प्रतिबिंब और सर्दियों की गुनगुनी धूप इस जगह को जादुई बना देती है। यहां काठमांडू से बस या फ्लाइट के ज़रिए आसानी से पहुंचा जा सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
नेपाल की इन 10 खूबसूरत जगहों को देख कर दिल कहेगा – एक बार तो यहां जाना बनता है
उत्तराखंड की ये 10 जगहें बना देंगी आपकी ट्रिप यादगार, देखें पूरी लिस्ट
सीमा विवाद पर नरम पड़ा नेपाल, विदेश मंत्री शिशिर खनाल बोले- भारत से बातचीत को हमेशा तैयार
Passport Fee Hike: विदेश घूमने का प्लान है? पहले जान लें, पासपोर्ट बनवाना अब हो गया महंगा
चितवन
अगर आपको वन्यजीवों से लगाव है तो चितवन नेशनल पार्क आपके लिए बेस्ट है। सर्दियों की हल्की ठंड में यहां की जीप सफारी बेहद सुखद होती है। यहाँ आप एक सींग वाले गैंडे, रॉयल बंगाल टाइगर और हाथियों को उनके प्राकृतिक आवास में देख सकते हैं। नदियों के किनारे शांति से वक्त बिताना यहां का मुख्य आकर्षण है।
यह भी पढ़ें:- नई दिल्ली में लगने वाला है विश्व पुस्तक मेला 2026, जानें कहां और कैसे मिलेगा टिकट
पून हिल्स
ट्रेकिंग के शौकीनों के लिए पून हिल्स किसी सपने जैसा है। इसका ट्रेक अपेक्षाकृत आसान है इसलिए शुरुआती लोग भी यहाँ जा सकते हैं। यहाँ से धौलागिरी और अन्नपूर्णा जैसी चोटियों का दीदार होता है। सर्दियों में जब इन पहाड़ों पर ताज़ी बर्फ गिरती है तो नज़ारा अद्भुत हो जाता है।
कालीन चौक
भारी बर्फबारी का लुत्फ उठाना है तो कालीन चौक से बेहतर कुछ नहीं। सर्दियों में यह पूरी जगह बर्फ का कंबल ओढ़ लेती है। यहाँ स्थित भगवती मंदिर के दर्शन और केबल कार की सवारी पर्यटकों को खूब भाती है। यह स्थान परिवार के साथ छुट्टियां बिताने के लिए सबसे शानदार है।
नगरकोट
अगर आप काठमांडू के पास रहकर ही हिमालय की ऊंची चोटियों को देखना चाहते हैं तो नगरकोट जरूर जाएं। यहाँ से माउंट एवरेस्ट समेत कई बड़ी चोटियों का साफ़ नज़ारा मिलता है। यहां का सूर्योदय और सूर्यास्त पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है जो इसे कपल्स के लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन बनाता है।
