ऋषिकेश से कुछ ही दूरी पर बसा है भगवान शिव का यह चमत्कारी मंदिर
सावन के महीने की शुरुआत हो चुकी है और ऐसे में सभी भक्त भगवान शिव के दर्शन करने का प्लान करते हैं। इस खास अवसर पर आप ऋषिकेश से कुछ दूरी पर स्थित महादेव के मंदिर जा सकते हैं जिसकी काफी मान्यता है।
- Written By: प्रीति शर्मा
नीलकंठ महादेव मंदिर (सौ. सोशल मीडिया)
Neelkanth Mahadev Temple: सावन के महीने की शुरुआत हो चुकी है जिसके बाद हर कोई भोलेनाथ के दर्शन के लिए आसपास स्थित प्रसिद्ध और प्राचीन मंदिर खोज रहा है। भारत में कई ऐसी जगह है जहां पर भगवान शिव के शानदार और चमत्कारी मंदिर है जहां हर साल सावन पर भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। अगर आप भी भोलेनाथ के भक्तों हैं तो ऋषिकेश में स्थित इस शिव मंदिर के दर्शन करना मिस नहीं कर सकते हैं।
नीलकंठ महादेव मंदिर
उत्तराखंड का ऋषिकेश बहुत ही खूबसूरत और पवित्र शहर है जहां हर साल पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। इस आध्यात्मिक नगरी में आप सावन के शुभ अवसर पर भगवान शिव के चमत्कारी मंदिर के दर्शन करने का प्लान कर सकते हैं। इस मंदिर का नाम नीलकंठ महादेव मंदिर है। यह ऋषिकेश से करीब 32 किमी की दूरी पर स्थित है। यह भगवान भोलेनाथ के चमत्कारी मंदिरों में से एक माना जाता है।
मंदिर से जुड़ी पौराणिक कथा
मान्यताओं के अनुसार नीलकंठ महादेव मंदिर में भगवान शिव के दर्शन करने से और सच्चे मन से पूजा करने से उनकी मुरादें पूरी होती है। इस मंदिर की बनावट अन्य मंदिरों से काफी अलग है। पौराणिक कथा के अनुसार यह वही स्थान है जहां पर भगवान शिव ने समुद्र मंथन से निकले विष का पान किया था। जिसकी वजह से भगवान शिव का कंठ नीला हो गया था और उनका नाम नीलकंठ पड़ गया।
सम्बंधित ख़बरें
वाराणसी की गलियों का वो गहरा राज, जहां सदियों से छुपे हैं ये चमत्कारी और रहस्यमयी मंदिर!
उत्तराखंड का ‘फौजी मुख्यमंत्री’ खामोश, पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी का निधन, 91 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
ऋषिकेश में टल गया बड़ा हादसा, शंटिंग के दौरान पटरी से उतरी उज्जैनी एक्सप्रेस, डिब्बा क्षतिग्रस्त
Dehradun News: सेलाकुई में मजदूरों का भारी हंगामा, फैक्ट्री में तोड़फोड़ और पत्थरबाजी; कई पुलिसकर्मी घायल
भक्त की इस मंदिर को लेकर काफी आस्था है जिसकी वजह से दूर दूर से लोग यहां पर आते हैं। इस मंदिर की वास्तुकला की बात करें तो वह सबसे अनोखी है। रंग बिरंगे और आकर्षक डिजाइन इस मंदिर को खास बनाते हैं। इसके प्रवेश द्वार के ऊपर देवताओं और राक्षसों की मूर्तियां समुद्र मंथन की पौराणिक कथा का दृश्य पेश किया गया है।
यह भी पढ़ें:- सावन में गुजरात के इन पवित्र शिव मंदिर के करें दर्शन, बेहद खास है यहां के नजारे
इस भव्य मंदिर के अंदर का परिसर दिव्य और सुंदर है। इस मंदिर में पवित्र शिवलिंग की स्थापना की गई है। इसके अलावा भक्तों के लिए एक विशाल पीपल का वृक्ष है जहां पर लोग मन्नत मांगते हैं और धागा बांधते हैं। साथ ही मंदिर में प्राकृतिक झरना भी है जहां पर पवित्र स्नान किया जाता है। सावन के महीने में इस मंदिर में भव्य आयोजन होता है। इस शुभ दिन पर लाखों की संख्या में लोग आते हैं और पूजा करते हैं।
इन मंदिरों के भी कर सकते हैं दर्शन
ऋषिकेश में आप नीलकंठ महादेव मंदिर के अलावा अन्य कई मंदिरों के भी दर्शन कर सकते हैं। इस जगह का सुंदर नजारा बहुत ही आकर्षक होता है। यहां चंद्रेश्वर महादेव मंदिर, सोमेश्वर महादेव मंदिर, वीरभद्र मंदिर, शिव काली मंदिर आदि मौजूद हैं जहां आप जा सकते हैं। बारिश के मौसम में ऋषिकेश के इन खूबसूरत मंदिरों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
