Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

National Tourism Day 2025: भारत में 25 जनवरी को इस वजह से मनाते हैं राष्ट्रीय पर्यटन दिवस, समझें इसका महत्व

भारत की अर्थव्यवस्था कुछ हद तक पर्यटन पर भी निर्भर करती है। इसे बढ़ावा देने मतलब रोजगार व देश की जीडीपी में वृद्धि होना है। जिसकी वजह से देश में पर्यटन दिवस को मनाने की आवश्यकता महसूस की गई।

  • By प्रीति शर्मा
Updated On: Jan 25, 2025 | 06:00 AM

राष्ट्रीय पर्यटन दिवस 2025 (सौ. फ्रीपिक)

Follow Us
Close
Follow Us:

National Tourism Day: भारत में कई तरह की भाषा, बोलियां, संस्कृति और परंपराएं मौजूद हैं जो हमारे देश की विविधता को दर्शाती है। जहां कुछ राज्यों में बर्फ की चादर देखने को मिलेगी तो वहीं कुछ जगहों पर आपको रेतीले मैदान और जंगल देखने को मिलेंगे। कुछ जगहों की खासियत झील, झरने, समुद्र है तो वहीं कुछ जगह ऐतिहासिक इमारतों के लिए प्रसिद्ध हैं। पहाड़ों से लेकर मैदानों तथा समुद्र तटों पर स्थित पर्यटन स्थल दुनियाभर से लोगों को आकर्षित करते हैं। भारत की कई जगह धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व भी रखती हैं। अपनी विविधताओं के लिए पहचाना जाने वाला देश भारत पर्यटन के लिए काफी मशहूर है। जिसकी वजह से दुनियाभर के देशों में भारत के पर्यटन से परिचित कराने के लिए हर साल 25 जनवरी का दिन राष्ट्रीय पर्यटन दिवस के रूप में मनाया जाता है।

भारत की अर्थव्यवस्था कुछ हद तक पर्यटन पर भी निर्भर करती है। इसे बढ़ावा देने मतलब रोजगार व देश की जीडीपी में वृद्धि होना है। जिसकी वजह से देश में पर्यटन दिवस को मनाने की आवश्यकता महसूस की गई। इसके महत्व को समझने के लिए पर्यटन दिवस के इतिहास को समझना जरूरी है।

पर्यटन दिवस का इतिहास

भारत में पर्यटन दिवस हर साल 25 जनवरी को मनाया जाता है और वहीं विश्व पर्यटन दिवस 27 सितंबर को मनाया जाता है। बता दें कि देश में पर्यटन दिवस मनाने की शुरुआत आजादी के अलगे वर्ष से हुई। भारत के आजाद होने के बाद यानी वर्ष 1948 से देश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन यातायात समिति का गठन किया गया। जिसके करीब तीन साल बाद 1951 में कोलकाता और चेन्नई में पर्यटन दिवस के क्षेत्रीय कार्यालयों की शुरुआत हुई। जिसके बाद इसका विस्तार दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में भी हुआ। साल 1998 में पर्यटन और संचार मंत्री के नेतृत्व में पर्यटन विभाग की स्थापना हुई।

टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!

भारत में पर्यटन उद्योग की समृद्धि से हर कोई परिचित है। यह अपनी खूबसूरती और विस्तार की वजह से दुनियाभर में जाना जाता है। साथ ही पर्यटन ने देश की अर्थव्यवस्था को बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभाई है। वैश्विक स्तर पर पर्यटन के विकास से राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मूल्यों से लोग जागरूक होते हैं। जिसकी वजह से पर्यटन दिवस मनाने का महत्व और बढ़ जाता है।

राष्ट्रीय पर्यटन दिवस की थीम

इस वर्ष हो रहे राष्ट्रीय पर्यटन दिवस की थीम समावेशी विकास के लिए पर्यटन है। यह आर्थिक विकास को प्रेरित करने में पर्यटन के महत्व पर प्रकाश डालता है। साथ ही इसका लाभ भारत के सभी वर्गों तक पहुंचाना है। इसके माध्यम से सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक आदर्शों के बारे में लोगों को जागरूक करना है। इससे रोजगार के नए अवसर प्राप्त होते हैं और संबंधित क्षेत्र का विकास सुनिश्चित हो पाता है।

National tourism day is celebrated on 25th january in india know why it is important

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 25, 2025 | 06:00 AM

Topics:  

सम्बंधित ख़बरें

1

स्मार्टफोन बना आपका पावरफुल रिमोट: अब TV से लेकर AC तक होगा कंट्रोल

2

आज का राशिफल- 21 अगस्त 2025: वृश्चिक-धनु सहित इन 3 राशियों के लिए गुरूवार का दिन रहेगा शुभ

3

National Award उठाने के लिए एक हाथ काफी, शाहरुख खान बोले- ठीक नहीं हुई है कंधे की चोट

4

दिल्ली CM पर हुए हमले को लेकर नेता मृत्युंजय तिवारी का तीखा बयान, कहा-हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.