आज का राशिफल- 21 अगस्त 2025: वृश्चिक-धनु सहित इन 3 राशियों के लिए गुरूवार का दिन रहेगा शुभ
Aaj Ka Rashifal 21 August 2025: नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर ही आपका दिन कैसा रहेगा तय होता है। वृश्चिक-धनु सहित इन 3 राशियों के लिए गुरूवार का दिन रहेगा शुभ। जानिए बाकियों का कैसा रहेगा।
- Written By: सीमा कुमारी
21 अगस्त का राशिफल (सौ. डिजाइन फोटो)
Today Horoscope: आज का दिन गुरूवार है जो जगत के पालनहार भगवान विष्णु की आराधना के लिए समर्पित होता है। इस दिन अपने आराध्य का ध्यान करते हुए कुछ नया ध्यान आप कर सकते है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 12 राशियों और नौ नक्षत्रों का उल्लेख किया गया है। नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर ही आपका दिन कैसा रहेगा तय होता है। आइए जानते हैं आज का दिन कैसा रहेगा आपके लिए।
मेष
आज का दिन राशि मेष राशि के लिए आवेश के बजाय नरमाई से काम लें, जल्दबाजी में कोई निर्णय न करें। मिथुन जायजाद के कार्यो में विलंब होगा। अनावश्यक विवादों को टालना हितकर रहेगा।
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal: वृषभ और तुला का जागेगा भाग्य, मकर को होगा धन लाभ, जानें सभी राशियों का भविष्यफल
Birthday Horoscope: 27 जुलाई को जन्मे लोगों के लिए सफलता और नई जिम्मेदारियों का साल, पढ़ें जन्मदिन राशिफल
Aaj Ka Rashifal: कर्क को मिलेगा शुभ समाचार, मकर का लौटेगा रुका हुया धन, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Kark Rashifal: कर्क राशि वालों का बढ़ेगा आत्मविश्वास, करियर और प्रेम संबंध में मिलेगा जबरदस्त लाभ
वृषभ
आज का दिन आप कोर्ट कचहरी के मामलों में दूर रहें। सामाजिक प्रतिष्ठा तथा लाभदायक काम बनेंगे। मित्रता उपयोगी सिद्ध होगी। मनांेरंजन के अवसर मिलेंगे।
मिथुन
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। भावी लाभ की दृष्टि से नई योजना में निवेश कर सकते है। कैरियर की अनदेखी न करें। लाभदायक स़्त्रातांें का विस्तार होगा। किसी नये कार्य को जहां तक बने टालना हितकर रहेगा।
कर्क
आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। महत्वपूर्ण लाभदायक प्रस्ताव हाथ से निकल सकते है। भूमि भवन संबंधी मामले सुलझेंगे। कार्यो में मनोंवाछित सफलता मिलेगी। रूका हुआ पैसा प्राप्त हो सकता है।
सिंह
आज का दिन आपके लिए थोड़ा सभलकर रहने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति में उतार चढाव होने से महत्वपूर्ण फैसला लेने में देरी होगी। आपके बने बनाये कार्य अचानक रूक सकते है, जिससे मानसिक पीड़ा होगी।
कन्या
आज का दिन आपके लिए भावनात्मक संबंधों को लेकर असमंजस्य रहेगा। जरूरत मंदों की मदद करने से नवीन अनुबंधों पर विचार विमर्श होगा। दूर दराज की यात्रा होगी। संयम रखें।
तुला
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे। लेनदेन में सावधानी रखें। अधिकारियों से अनुबंधों का लाभ मिलेगा। परिश्रम तथा भागदौड़ की अधिकता रहेगी।
वृश्चिक
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। युवावर्ग वैवाहिक चर्चाओं से उत्साहित रहेंगे। रिश्ते मजबूत होंगे। आपके व्यापार व्यवसाय तथा प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अनावश्यक परिश्रम करना होगा।
धनु
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से छुटकारा मिलेगा। सोच विचार कर निर्णय करें। नौकरी में कार्यो में अधिकता रहेगी। व्यापारिक क्षेत्र में यथेष्ठ सफलता के योग है।
मकर
आज का दिन आपके लिए थोड़ा सभलकर रहने की जरूरत है। जल्दबाजी के बजाय सोच विचार कर निर्णय करें। नौकरी में प्रतिष्ठित पद प्राप्त होगा। धार्मिक कार्यो में रूचि रहेगी। व्यापारिक यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है।
कुम्भ
आज का दिन आपके लिए भी थोड़ा सभलकर रहने की जरूरत है। बड़ी सौदा करने के लिये छोटी छोटी बातों को नजरअंदाज करना पडे़गा, आपकी बुद्धिमानी तथा सूझबूझ से बिगडे काम बन जायेंगे। परिश्रम अधिक रहेगा।
मीन
आज का दिन आपके लिए संतोषजनक रहने वाला है। लोगों के साथ तालमेल बैठाकर चलने का प्रयास करें, स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कार्यो में आशातीत सफलता के योग प्रबल है। महत्वपूर्ण प्रयासों में सफलता मिलेगी।
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक स्वस्थ्य, सुन्दर, हष्टपुट मिलनसार होगा। इसके मित्रों की संख्या सीमित होगी। खेलों के प्रति रूचि रखने वाला, न्यायप्रिय होगा। किसी विशेष विद्या का ज्ञाता होगा।
व्यापार भविष्य
भाद्रपद कृष्ण त्रयोदशी को पुष्य नक्षत्र के प्रभाव से सोना, चांदी, रूई, कपास, सूत, खल, बिनौला, सन, सरसों, अरंडी, मॅूगफली, तेल, घी, में मंदी की चाल चलेगी। गेहॅू, चना, गुड, खांड, जायफल, हल्दी के भाव में तेजी होकर नरमी का रूख रहेगा। भाग्यांक 2489 है।
