दिल्ली के इस रूट पर दौड़ेगी नमो भारत , अब 40 मिनट में कर सकेंगे मेरठ का सफर
दिल्ली से मेरठ जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। गाजियाबाद के बाद अब दिल्ली में भी नमो भारत ट्रेन चलने के लिए तैयार है। यह ट्रेन साहिबाबाद से आनंद विहार होकर न्यू अशोक नगर स्टेशन तक जाएगी।
- Written By: प्रीति शर्मा
नमो भारत (सौ. सोशल मीडिया)
Namo Bharat Train: दिल्ली से मेरठ जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। गाजियाबाद के बाद अब दिल्ली में भी नमो भारत ट्रेन चलने के लिए तैयार है। यह ट्रेन साहिबाबाद से आनंद विहार होकर न्यू अशोक नगर स्टेशन तक जाएगी। इस ट्रेन की मदद से दिल्ली से मेरठ का सफर सिर्फ 40 मिनट में कर पाएंगे। रविवार 5 जनवरी को प्रधानमंत्री मोदी साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर के बीच नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। बता दें कि साहिबाबाद से मेरठ साउथ के बीच करीब 42 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर पर नमो भारत के संचालन का कार्य चल रहा है।
इन सड़कों पर वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध
रविवार को सुबह 7 बजे से मोहन नगर से यूपी गेट तक लिंक रोड सहित कई प्रमुख मार्गों पर सभी व्यावसायिक वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। इसके अतिरिक्त, मोहन नगर और हिंडन एयरफोर्स स्टेशन गोल चक्कर के बीच, साथ ही करन गेट से वजीराबाद रोड पर एयरफोर्स गोल चक्कर तक व्यावसायिक वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। ये प्रतिबंध प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के समापन तक लागू रहेंगे।
जानकारी के मुताबिक दिल्ली से एनसीआर के शहरों में आवाजाही को बेहतर बनाने के लिए केंद्र सरकार रैपिड रेल प्रोजेक्ट पर तेजी से कार्य कर रही है। दिल्ली से मेरठ को जोड़ने वाले पहले प्रोजेक्ट पर अभी साहिबाबाद से मेरठ के बीच करीब 160 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से नमो भारत ट्रेन चलेगी। इस कॉरिडोर के तहत दिल्ली के न्यू अशोक नगर स्टेशन तक ट्रेक तैयार किया गया है। इसका ट्रायल रन पूरा हो गया है।
सम्बंधित ख़बरें
गंगटोक में मोदी-मोदी की गूंज! सिक्किम की 50वीं वर्षगांठ पर पीएम मोदी का मेगा रोड शो, देखें तस्वीरें
PM मोदी और BCCI का नॉर्थ-ईस्ट को बड़ा तोहफा, हाई-टेक क्रिकेट एकेडमी का हुआ उद्घाटन, अब घर बैठे निखरेगा टैलेंट
Amrit Bharat Express: देश को 2 नई अमृत भारत ट्रेनों की सौगात, PM मोदी ने दिखाई हरी झंडी, जानें किसे होगा फायदा
काशी में PM मोदी का मेगा शो! 6332 करोड़ की सौगात और ‘नारी शक्ति’ का हुंकार, बदल जाएगा पूर्वांचल
टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
सिर्फ 40 मिनट में कर सकेंगे मेरठ का सफर
फिलहाल मेरठ एक्सप्रेसवे से सफर करते समय सराय काले खां से मेरठ पहुंचने में करीब 1 घंटा 15 मिनट का समय लगता है। इसके अलावा ट्रैफिक के कारण समय बढ़ भी जाता है। लेकिन नमो भारत की मदद से यह सफर सिर्फ 40 मिनट में तय किया जा सकेगा। इसका किराया भी आम आदमी के बजट के अनुसार ही होगा। बस के किराए के बराबर इस ट्रेन में बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के मेरठ तक सहूलियत से सफर कर पाएंगे। अगर आप छोटी दूरी के लिए नमो भारत में सफर कर रहे हैं, तो यह थोड़ा महंगा पड़ सकता है। वहीं, लंबी दूरी के लिए नमो भारत से आवाजाही सस्ती रहेगी।
फिलहाल नमो भारत मेरठ साउथ से साहिबाबाद स्टेशन के बीच ही चलेगी। जिसकी दूरी करीब 42 किमी है। दो नए स्टेशन जुड़ने के बाद नमो भारत 54 किमी का सफर तय करेगी और 9 स्टेशन की जगह इसकी संख्या 11 हो जाएगी।
