Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भारत का वो गांव जिसे कहते हैं ‘भगवान का अपना बगीचा’, अब तक यहां नहीं गए तो कहां गए?

कामकाज के चक्कर में शहर से ऊब गए हैं। भीड़-भाड़ में मन नहीं लग रहा तो चलिए आज हम आपको गांव की ओर ले चलते हैं। जी हां भारत का एक ऐसा गांव, जो साफ है, सुंदर है, सर्वोत्तम है और मनोहर है। कहते हैं असली भारत गांवों में में बसता है। ऊपर से गांव साफ-सुथरा और सुंदर हो तो फिर सोने पर सुहागा। कुछ ऐसा ही है वो गांव जहां हम आपको ले चलने वाले हैं।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Aug 04, 2024 | 05:17 PM

मावल्यान्नॉंग, मेघालय (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत डेस्क : कामकाज के चक्कर में शहर से ऊब गए हैं। भीड़-भाड़ में मन नहीं लग रहा तो चलिए आज हम आपको गांव की ओर ले चलते हैं। जी हां भारत का एक ऐसा गांव, जो साफ है, सुंदर है, सर्वोत्तम है और मनोहर है। कहते हैं असली भारत गांवों में में बसता है। ऊपर से गांव साफ-सुथरा और सुंदर हो तो फिर सोने पर सुहागा। कुछ ऐसा ही है वो गांव जहां हम आपको ले चलने वाले हैं।

भारत गांवों का देश है। चलिए, गांव घुमने, हम ले चलते हैं आपको एशिया का सबसे सुन्दर और स्वच्छ गांव की और। एक तरफ जहां सफाई के मामले में हमारे अधिकांश गांव, कस्बे और शहरों की हालत बदतर है वहीं, दूसरी तरफ एशिया का सबसे साफ़ सुथरा गांव भी भारत में है। इस गांव को ‘भगवान का अपना बगीचा’ के नाम से भी जाना जाता है। सफाई के साथ शिक्षा के मामले में भी यह गांव अवल्ल है। यहां की साक्षरता दर 100 फीसदी है, यानी यहां के सभी लोग पढ़े-लिखे हैं। इतना ही नहीं, इस गांव में ज्यादातर लोग सिर्फ अंग्रेजी में ही बात करते हैं।

मावल्यान्नॉंग गांव

नॉर्थ ईस्ट में मेघालय के शिलॉंन्ग और भारत-बांग्लादेश बॉर्डर से 90 किलोमीटर दूर खासी हिल्स खासी हिल्स जिले का यह गांव है। वर्ष 2014 की गणना के मुताबिक इस छोटे से गांव में 95 परिवार रहते हैं। सुपारी की खेती गांव वालों की आय का मुख्य स्रोत है। यहां लोग घर से निकलने वाले कूड़े-कचरे को बांस से बने डस्टबिन में जमा करते हैं और उसे एक जगह इकट्ठा कर खेती के लिए खाद की तरह इस्तेमाल करते हैं। पूरे गांव में हर जगह कचरा डालने के लिए ऐसे बांस के डस्टबिन लगाए गए हैं। जिससे गांव साफ और सुंदर बना रहे।

सम्बंधित ख़बरें

मेघालय की सीक्रेट नदी जहां पानी नहीं कांच पर तैरती है नाव!, जानें कैसे पहुंचेंगे यहां

मेघालय भारत की दूसरी सबसे तेज बढ़ती अर्थव्यवस्था: सीएम कॉनराड संगमा

परिवार के साथ दिसंबर में शांत जगह की तलाश हुई खत्म, यहां पर मनाएं सर्दियों में वेकेशन

दिसंबर में भारत की इन ऑफबीट जगह पर करें यात्रा, दोस्तों के साथ मजे करने का बढ़िया प्लान

टूरिस्ट्स के लिए कई अमेंजिग स्पॉट

मावल्यान्नॉंग में पेड़ की जड़ों से बना पुल (सोर्स-सोशल मीडिया)

इस गांव में टूरिस्ट्स के लिए कई अमेंजिग स्पॉट हैं, जैसे वाटरफॉल, लिविंग रूट ब्रिज (पेड़ों की जड़ों से बने ब्रिज) और बैलेंसिंग रॉक्स जैसी चीजें मौजूद हैं। इसके अलावा जो एक और बहुत फेमस टूरिस्ट अट्रैक्शन है वो है 80 फ़ीट ऊंची मचान पर बैठ कर शिलांग की प्राकृतिक खूबसूरती को निहारना। आप मावल्यान्नॉंग गांव घूमने का आनंद ले सकते पर आप यह ध्यान रखे की आप के द्वारा वहां की सुंदरता किसी तरह खराब न हो।

यह भी पढ़ें:– लैंडस्लाइड नहीं ख़ूबसूरती के लिए फेमस है वायनाड, जन्नत से कम नहीं हैं ये जगहें!

पेड़ों की जड़ों से बने प्राकर्तिक पूल जो समय के साथ कमजोर नहीं बल्कि मजबूत होते जाते हैं। इस तरह के ब्रिज आपको केवल मेघालय में ही मिलते हैं। यकीन मानिए इन पुलों को अपनी आखों से निहारना किसी आश्चर्श से कम नहीं है। क्या इतनी खुबसूरती गांवों में भी हो सकती है। गाँव में कई जगह आने वाले प्रयटकों की जलपान सुविधा के लिए ठेठ ग्रामीण परिवेश की टी स्टाल बने हुए हैं जहां आप गरमा-गरम चाय का आनंद ले सकते है इसके अलावा एक रेस्टोरेंट भी है जहाँ आप भोजन कर सकते है।

कैसे पहुंचे

मावल्यान्नॉंग गांव मेघालय की राजधानी शिलांग से लगभग 90 किलोमीटर और चेरापूंजी से करीब 92 किलोमीटर दूर स्थित है। दोनों ही जगहों से सड़क मार्ग के जरिए आप यहां पहुंच सकते हैं। आप चाहे तो शिलांग तक देश के किसी भी हिस्से से हवाईजहाज के द्वारा भी पहुंच सकते है। लेकिन यहां जाते वक़्त एक बात ध्यान रखे की अपने साथ पोस्ट पेड़ मोबाइल ले के जाए क्योंकि अधिकतर नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों में प्रीपेड मोबाइल बंद है।

Must visist tourist place mawlynnong village of meghalaya

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 04, 2024 | 05:17 PM

Topics:  

  • Meghalaya

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.