मुंबई एयरपोर्ट पर 44 लाख यात्रियों ने किया सफर, भारत के ये शहर थे टॉप डेस्टिनेशन
इस साल त्योहारों के दौरान मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या में भारी वृद्धि देखी गई। अक्टूबर को दिवाली के मौके पर इस साल करीब 44 लाख यात्रियों ने सफर किया है।
- Written By: प्रीति शर्मा
मुंबई एयरपोर्ट
मुंबई: इस साल त्योहारों के दौरान मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या में भारी वृद्धि देखी गई। अक्टूबर को दिवाली के मौके पर इस साल करीब 44 लाख यात्रियों ने सफर किया है। मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड द्वारा जारी एक बयान में इस बात की जानकारी दी गई। जिसमें कहा गया है कि इस त्यौहारों के मौके पर डोमेस्टिक और इंटरनेशनल दोनों तरह के ट्रैफिक में बढ़ोतरी हुई है। दीवाली के दौरान मुंबई एयरपोर्ट पर करीब 3.16 मिलियन से ज्यादा डोमेस्टिक पैसेंजरों और 1.25 मिलियन से ज्यादा इंटरनेशनल पैसेंजरों को सर्विस दी गयी है।
भारत के ये शहर रहे टॉप डेस्टिनेशन
मुंबई एयरपोर्ट अपनी क्षमता और काबिलियत के बल पर ट्रैवल हब के रूप में नई ऊंचाइयों को छू रहा है। इस बीच सीएसएमआईए के लिए भारत के टॉप तीन डेस्टिनेशन में दिल्ली, बैंगलोर और गोवा शामिल थे। जिनमें से करीब 0.58 मिलियन यात्रियों के साथ सबसे पहले नंबर पर ही है। इसके अलावा टॉप इंटरनेशनल डेस्टिनेशन में दुबई, आबू धाबी और लंदन का नाम शामिल है। इस जगहों पर बिजनेस और हॉलीडे के तौर पर मुंबई एयरपोर्ट एक गेटवे के तौर पर उभरा है।
इंटरनेशनल पैसेंजर ट्रैफिक में बढोत्तरी
मुंबई एयरपोर्ट में इंटरनेशनल पैसेंजर ट्रैफिक मिडिल ईस्ट, एशिया और यूरोपीय रीजन से बढ़ा है। बता दें कि मुंबई एयरपोर्ट के इंटरनेशनल ट्रैफिकक में मिडिल ईस्ट का 51 प्रतिशत है। इसके बाद 23 प्रतिशत एशिया जो कि दूसरे नंबर पर है। वहीं, यूरोप का शेयर इसमें 17 प्रतिशत है। नोक एयर से थाईलैंड के डॉन मुआंग और वर्जिन अटलांटिक से लंदन के लिए उड़ान बढ़ाने से भी एशिया और यूरोप में यात्रियों के प्रतिशत को बढ़ावा मिला है।
सम्बंधित ख़बरें
CWG 2026: मोहम्मद बेसिल ने जीता करियर का पहला इंटरनेशनल मेडल, परिवार को समर्पित किया सिल्वर; बोले- ये मेरा…
नासिक में डिजिटल अरेस्ट का बड़ा खेल: फर्जी पुलिस केस की धमकी देकर बुजुर्ग से ऐंठे 59.58 लाख रुपए
पुणे की हवा हुई जहरीली, 151 दिन रही मध्यम से खराब एयर क्वालिटी, पर्यावरण रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता
इंदौर के सारांश जैन भारतीय टेस्ट टीम में शामिल, पिता की चिट्ठी बनी सफलता की सबसे बड़ी ताकत
यह भी पढ़ें: दुनिया के इस देश का पासपोर्ट से सबसे पावरफुल, जानें क्या है भारत की रैंकिंग
दिवाले के दौरान यात्रियों की संख्या में वृद्धि मुंबई एयरपोर्ट की काबिलियत को दर्शाता है। इस तरह मुंबई एयरपोर्ट भारत को दुनिया से जोड़ने में सबसे आगे है। बता दें कि सीएसएमआईए ने 26 अक्टूबर को एक दिन में करीब 939 फ्लाइट्स के साथ एयर ट्रैफिक मैनेजमेंट की सबसे ज्यादा संख्या दर्ज की है। यह दिन मुंबई एयरपोर्ट का पूरे महीने में सबसे बड़ा दिन साबित हुआ था।
