माउंट आबू: राजस्थान का हरा-भरा स्वर्ग, जहां दिखता है प्रकृति और आस्था का अनोखा संगम
Tourism News: अरावली की वादियों में बसा माउंट आबू अपनी ठंडक और खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध है। दिलवाड़ा मंदिर और नक्की झील जैसे स्थलों की जानकारी यहां पढ़ें।
- Written By: सजल रघुवंशी
माउंट आबू (सोर्स- सोशल मीडिया)
Mount Abu Rajasthan: राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू अपनी प्राकृतिक सुंदरता और धार्मिक महत्व के लिए देशभर में प्रसिद्ध है। अरावली पर्वतमाला में बसा यह खूबसूरत स्थल गर्मियों में सुकून भरी ठंडक का एहसास कराता है। यही कारण है कि इसे ‘राजस्थान का स्वर्ग’ भी कहा जाता है। यहां हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं, जो शहर की भागदौड़ से दूर शांति और सुकून की तलाश में होते हैं। हरे-भरे जंगल, ठंडी हवाएं और शांत वातावरण माउंट आबू को खास बनाते हैं।
धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों का आकर्षण
माउंट आबू हिंदू और जैन धर्म का प्रमुख तीर्थस्थल भी है। यहां स्थित दिलवाड़ा मंदिर अपनी अद्भुत संगमरमर की नक्काशी के लिए विश्व प्रसिद्ध हैं। इसके अलावा अचलगढ़ किला और अन्य ऐतिहासिक स्थल भी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। धार्मिक आस्था और ऐतिहासिक विरासत का यह अनोखा संगम माउंट आबू को केवल घूमने की जगह ही नहीं बल्कि आध्यात्मिक अनुभव का केंद्र भी बनाता है।
प्राकृतिक सुंदरता और प्रमुख पर्यटन स्थल
माउंट आबू की खूबसूरती उसके प्राकृतिक स्थलों में झलकती है। नक्की झील, गुरु शिखर, सनसेट प्वाइंट और टोड रॉक जैसे स्थान यहां के प्रमुख आकर्षण हैं। नक्की झील के आसपास का इलाका खास तौर पर सैलानियों को बेहद पसंद आता है। वहीं सनसेट प्वाइंट से डूबते सूरज का नजारा मन मोह लेता है। साल भर हरियाली से घिरा यह क्षेत्र पर्यटकों को प्रकृति के करीब ले जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
नेपाल की इन 10 खूबसूरत जगहों को देख कर दिल कहेगा – एक बार तो यहां जाना बनता है
पुणे प्रशासन की सख्त चेतावनी: रेड व ऑरेंज अलर्ट के दौरान पर्यटन स्थलों से दूर रहें रीलबाज
स्क्रॉलिंगहावड़ा ब्रिज से समरकंद के विशाल ‘नान’ तक… दुनिया की ये तस्वीरें देख रुक जाएगी आपकी स्क्रॉलिंग
संभाजीनगर में ‘कॉफी विद मेयर’: महापौर समीर राजूरकर ने 100 कंटेंट क्रिएटर्स संग शहर की ब्रांडिंग का अभियान शुरू
यह भी पढ़ें: सिर्फ इतिहास नहीं, आज भी जिंदा हैं यह किले…यात्रियों को देते हैं टाइम ट्रेवल का अनुभव
घूमने के साधन और पर्यटन सुविधाएं
माउंट आबू में घूमने के लिए कई विकल्प उपलब्ध हैं। यहां पर्यटन विभाग और निजी बस ऑपरेटरों द्वारा साइटसीन टूर चलाए जाते हैं, जो आमतौर पर आधे दिन के होते हैं। इसके अलावा जीप या टैक्सी के जरिए भी पूरे शहर का भ्रमण किया जा सकता है। शहर के अंदर और आसपास के कई स्थान पैदल भी घूमे जा सकते हैं। राजस्थान पर्यटन का कार्यालय बस स्टैंड के सामने स्थित है, जहां से पर्यटक पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि कंडक्टेड टूर में हर स्थान पर सीमित समय मिलता है इसलिए अपनी सुविधा के अनुसार यात्रा योजना बनाना बेहतर होता है।
