Beautiful Waterfalls: दुनिया के बेहद खूबसूरत झरने जिन्हें देखकर रह जाएंगे हैरान, स्वर्ग से सुंदर है यहां के नजारे
इस खूबसूरत सी दुनिया में कई प्राकृतिक अजूबे देखने को मिल जाएंगे। उसी तरह दुनियाभर में कुछ ऐसे भी झरने हैं जो अपनी खूबसूरती और खासियत की वजह से सबसे अलग हैं। इस तरह के झरने देखने के बाद आपको आंखों पर यकीन नहीं होगा।
- Written By: प्रीति शर्मा
दुनिया इतनी खूबसूरती है कि इसे बस देखते रहने का मन करता है। खासकर जब प्राकृतिक चीजों की बात होती है तो यह मानसिक सुकून देते हैं। बादलों, फूल और पानी से लेकर पहाड़ों तक की खूबसूरती मन को मोह लेती है। नदी, झील और झरने आपने कई बार देखे होंगे। लेकिन आज हम आपको दुनिया के उन खूबसूरत झरने के बारे में बता रहे हैं जो सबसे अनोखे हैं।
तुर्की स्थित पामुकक्ले वाटरफॉल दुनिया का सबसे खूबसूरत झरने में से एक है। यह यूनेस्को के वर्ल्ड हेरिटेज साइट में भी शामिल है। यहां पर प्राकृतिक रूप से कई स्विमिंग पूल बने हुए हैं। इस अनोखे झरने के ऊपर पत्थर का एक छतनुमा आकार बन जाता है। जिसकी वजह से यह बाथिंग स्पॉट के रूप में प्रसिद्ध है।
Brother’s Day 2026: भाई के साथ बनाएं एडवेंचर भरे प्लान, करें मजेदार एक्टिविटी, ट्रिप के लिए ये हैं खास जगहें
IRCTC Golden Chariot: शाही ठाठ और लग्जरी सुविधा एकसाथ… महाराजाओं जैसा सफर होगा आसान, फिर लौटी गोल्डन चैरियट
Mother’s Day 2026: मां के चेहरे पर लानी है मुस्कान? कम बजट में घूम आएं ये शानदार जगहें
Summer Travelling Guide: गर्मियों की छुट्टियों को यादगार बनाना चाहते है, तो यहां मिलेगा सुकून और खूबसूरत नजारा
रूबी झरना अमेरिका का सबसे गहरा झरना माना जाता है। इसकी खोज रूबी लैम्बर्ट ने की थी जिसकी वजह से इसका नाम रूबी फॉल्स रखा गया। इस झरने के पानी में सबसे ज्यादा मैग्नीशियम की मात्रा पाई जाती है। यह दिखने में बहुत ही सुंदर है जिसकी वजह से यह पर्यटकों की फेवरेट प्लेस है।
दक्षिण अफ्रीका का यह वॉटरफॉल बहुत ही खूबसूरत है। यहां तुगेला नदी का जलस्तर अलग-अलग होता है और यह पूरे साल एक समान नहीं बहती है, कभी-कभी पूरी तरह सूख जाती है। हालांकि, गर्मियों के महीनों (नवंबर से फरवरी) के दौरान, झरने आमतौर पर अपने पूरे चरम पर होते हैं।
नियाग्रा फॉल्स अमेरिका का सबसे प्रसिद्ध वाटरफॉल है जो तीन जलप्रपातों का समूह है। यहां अमेरिकन फॉल्स, ब्राइडल वेल फॉल्स और होरशॉ फॉल्स का मिलन होता है। इस खूबसूरत जगह का नजारा बहुत ही आकर्षक होता है। हर साल यहां पर टूरिस्टों की भीड़ देखी जा सकती है।
एंजेल फॉल्स दुनिया का सबसे ऊंचा वॉटरफॉल है जिसकी ऊंचाई करीब 979 मीटर है। यह वेनेजुएला की चुरुम नदी पर मौजूद है। यह इतना ऊंचा है कि जब तेज हवा चलती है तो पानी की छोटी छोटी बूंदे नीचे आकर गिरती हैं। इस जगह पर घूमने का मजा ही कुछ और होगा।
