नवरात्रि पर मां वैष्णो देवी के दर्शन करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, इस तरह कर सकते हैं घर बैठे टिकट
हिंदू धर्म में नवरात्रि का पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दौरान मां दुर्गा की पूजा करने का विधान है। अगर इस नवरात्रि आप भी मां वैष्णो देवी के दर्शन करना चाहते हैं, तो इससे पहले कुछ बातों को जान लेना चाहिए।
- Written By: प्रीति शर्मा
नवरात्रि पर मां वैष्णो देवी के दर्शन
हिंदू धर्म में नवरात्रि का पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दौरान मां दुर्गा की पूजा करने का विधान है। माना जाता है कि उनकी पूजा व व्रत करने से भक्तों के सारे कष्ट दूर हो सकते हैं। अक्सर इस खास अवसर पर लोग मां वैष्णो देवी के दर्शन करने भक्त जरूर जाते हैं। इस पवित्र तीर्थ स्थल पर आपको लाखों लोगों की भीड़ दिखाई देगी। अगर इस नवरात्रि आप भी मां वैष्णो देवी के दर्शन करना चाहते हैं, तो इससे पहले कुछ बातों को जान लेना चाहिए। जिससे माता के दर्शन में भक्तों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।
शारदीय नवरात्रि में मां वैष्णो देवी के दर्शन का महत्व
शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा करने का विशेष महत्व है। इस दौरान लोग मां के दर्शन करने के लिए मंदिर जाते हैं। जिसमें माता वैष्णो का दरबार भी शामिल हैं। यहां हर साल नवरात्रि के मौके पर भक्तों की भीड़ लगती है। माना जाता है कि नवरात्रि पर मां वैष्णो के दर्शन करने से भक्तों के दुख दूर हो जा सकते हैं। इसके अलावा मन को भी सुकून और शांति मिलती है।
मां वैष्णो देवी मंदिर (सौ. सोशल मीडिया)
सम्बंधित ख़बरें
नवरात्रि 2026: IRCTC लाया वैष्णो देवी का किफायती टूर पैकेज, 6,990 में करें माता के दर्शन
Chaitra Navratri 2026: इस नवरात्रि माता के इन 9 पावन मंदिरों के करें दर्शन, अभी बना लें प्लान
वैष्णो देवी यात्रा रोकी गई, कटरा में भारी बारिश और बर्फबारी के बाद फैसला, जम्मू में मौसम बेहद खराब
मां वैष्णो के दरबार जाने का है प्लान? तो नोट कर लें ये नया नियम, वरना बीच रास्ते से लौटना पड़ेगा!
वैष्णो देवी के दर्शन के लिए सही समय
मां वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए मौसम और समय का भी ध्यान रखना चाहिए। इसके अनुसार आप कपड़े और सामान रख सकते हैं। जिससे आपको यात्रा के दौरान परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। बता दें कि वैष्णो देवी मंदिर घूमने का सही समय अक्टूबर से मार्च के बीच को होता है। इस दौरान यहां का मौसम बहुत ही सुहाना होता है। हालांकि नवरात्रि का अवसर चल रहा है, ऐसे में लोग वैष्णो देवी के दर्शन करने ज्यादा जाते हैं और यह समय वहां जाने के लिए सही साबित होगा।
यह भी पढ़ें: दिल्ली के पास इन वॉटरफॉल को अपनी ट्रैवल लिस्ट में करें शामिल, बार-बार घूमने का करेगा मन
घर बैठे इस तरह बुक करें टिकट
वैष्णो माता के दर्शन करने के लिए आप घर बैठकर भी टिकट बुक कर सकते हैं। इसके लिए आपको online.maavaishnodevi.org पर जाना होगा। इसके बाद अपना फोन नंबर डालें और ओटीपी डालकर लॉगिन करें। इसके बाद आपसे पासवर्ड क्रिएट करें जिसका इस्तेमाल बाद में भी रजिस्ट्रेशन के लिए किया जा सकता है।
किसी भी राज्य या शहर से आप ट्रेन या बस की सुविधा ले सकते हैं। जिसे आप आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर बुक कर सकते हैं। बता दें कि ट्रेन या बस सिर्फ कटरा तक ही जाएगी। इसके बाद आपको मंदिर परिसर में पैदल चलना होगा। अगर कोई बुजुर्ग या बीमार व्यक्ति है, तो आप हेलीकॉप्टर की सुविधा का लुत्फ भी ले सकते हैं। इसके अलावा घोड़ा, पालकी और टैक्सी से भी यात्रा की जा सकती है। इस तरह आप आसानी से मां वैष्णो देवी के दर्शन कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: स्ट्रेस से छुटकारा पाने के लिए फटाफट बनाएं इन जगहों पर घूमने का प्लान
