मकर संक्रांति भारत की इन जगहों पर होती है खास, जानें कैसे मनाते हैं त्यौहार
Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति उत्तर भारत में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। भारत के कई राज्य ऐसे हैं जहां पर इस दिन बहुत ही खास माहौल रहता है। यहां पर आप मकर संक्रांति के दिन घूमन के लिए भी जा सकते हैं। हर साल यह पवित्र त्यौहार जनवरी के महीने में मनाया जाता है। यह फसल कटाई और सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस दिन विभिन्न राज्यों में इसे कई तरह के नामों से मनाया जाता है। जैसे लोहड़ी, पोंगल आदि। इसे खिचड़ी पर्व भई कहा जाता है। आइए, जानते हैं मकर संक्रांति भारत के किन राज्यों में जबरदस्त तरीके से मनाई जाती है।
उत्तर भारत के सबसे पवित्र शहर वाराणसी में मकर संक्रांति बहुत ही धूमधाम से मनाई जाती है। यहां पर यह त्यौहार श्रद्धा और आस्था का प्रतीक है। इस दिन घाटों पर लोग सूर्य को अर्घ्य देते हैं और पवित्र स्नान करते हैं। काशी के घाटों पर आप मकर संक्रांति के अवसर पर धार्मिक अनुष्ठान और गंगा नदी में डुबकी लगाने का अनुभव ले सकते हैं। यह बहुत ही खास अनुभव हो सकता है।
दक्षिण भारत में रहने वाले लोग भी मकर संक्रांति काफी अच्छे से मनाते हैं। यहां पर पोंगल उत्सव बहुत ही खास माना जाता है। वहीं, मकर संक्रांति के दिन मंदिरों में काफी भीड़ देखने को मिलती है। इस दौरान अगर आप दक्षिण भारत घूमने जा रहे हैं, तो प्रसिद्ध मीनाक्षी मंदिर जा सकते हैं। इस त्यौहार के समय यहां पर अलग ही रौनक देखने को मिलती है।
राजस्थान के जयपुर में मकर संक्रांति बहुत ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन यहां पर पतंग उड़ाने का आयोजन किया जाता है। इसके अलावा शहर में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम और मेले का आयोजन किया जाता है। सर्दियों के समय जयपुर घूमने का भी प्लान किया जा सकता है। यह काफी अच्छा मौका होता है और परिवार के साथ यहां घूमने एक बार जरूर जाएं।
टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
जरात की राजधानी अहमदाबाद में मकर संक्रांति की धूम अन्य राज्यों से काफी अलग होती है। इस दिन यहां पर अलग-अलग शहरों में पतंगबाजी का आयोजन किया जाता है। इस दौरान यहां पर आप आकाश में रंग बिरंगी पतंगों को देख सकते हैं। घरों में खास पारंपरिक पकवान भी बनाए जाते हैं। यहां पर भी मकर संक्रांति का मजा लिया जा सकता है।
महाराष्ट्र में मकर संक्रांति विशेष रूप से मनाई जाती है। यह त्यौहार धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व रखता है। मुंबई में इस दिन बहुत ही शानदार माहौल रहता है। लोग इस दिन तिल गुड़ और मकर संक्रांति के खास पकवान का आनंद लेते हैं। पतंगबाजी की वजह से शहर में आकाश रंग बिरंगी दिखाई देता है।