भारत का Best Tourism State बना मध्यप्रदेश, पर्यटन के क्षेत्र में किए ये काम
भारत के सबसे खूबसूरत राज्य मध्यप्रदेश ने इस साल नई दिल्ली में ट्रैवल एंड टूरिज्म कॉन्क्लेव एंड अवॉर्ड्स में बेस्ट टूरिज्म स्टेट ऑफ द ईयर का अवॉर्ड जीता है। यह पुरस्कार राज्य के कामों और उनकी सफलता को दर्शाता है।
- Written By: प्रीति शर्मा
भारत का Best Tourism State बना मध्यप्रदेश
Best Tourism State in India: भारत के सबसे खूबसूरत राज्य मध्यप्रदेश ने इस साल नई दिल्ली में ट्रैवल एंड टूरिज्म कॉन्क्लेव एंड अवॉर्ड्स में बेस्ट टूरिज्म स्टेट ऑफ द ईयर का अवॉर्ड जीता है। मध्य प्रदेश अपनी प्राकृतिक सुंदरता और ऐतिहासिक स्थल खजुराहो मंदिर से लेकर उज्जैन तक आकर्षण से भरा हुआ है। इस राज्य को भारत का दिल भी कहा जाता है। यह सांस्कृतिक और प्राकृतिक खजाने से भरा हुआ है। बता दें कि पर्यटन के क्षेत्र में दिया जाने वाला यह पुरस्कार बहुत ही प्रभावशाली होता है। यह राज्य भारत के महत्वपूर्ण ऐतिहासिक और प्राकृतिक स्थलों को समेटे हुए है। राज्य घरेलू ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय दोनों यात्रियों के लिए फेमस ट्रैवल डेस्टिनेशन के रूप में उभरकर आया है।
मध्य प्रदेश को पर्यटन के क्षेत्र में दिया गया यह पुरस्कार राज्य के कामों और उनकी सफलता को दर्शाता है। यह पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अक्सर नए नए तरीके अपनाता है। राज्य लगातार पर्यटन के क्षेत्र में विकास कर रहा है। पर्यटन विभाग राज्य के पर्यटन स्थलों की बुनियादी सेवाओं, कनेक्टिविटी और स्थानीय लोगों को रोजगार का नया अवसर प्रदान कर रही है। इन्हीं प्रयासों की वजह से मध्य प्रदेश दुनियाभर के पर्यटकों की पसंदीदा जगह है और आगे भी बना रहेगा।
मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड के प्रमुख सचिव की प्रतिक्रिया
मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड के प्रमुख सचिव श्री शिव शेखर शुक्ला ने राज्य को बेस्ट टूरिज्म पुरस्कार मिलने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि यह सम्मान प्रदेश में पर्यटकों को एक अद्वितीय अनुभव प्रदान करने के प्रयासों को और गति प्रदान करेगा। उन्होंने आगे कहा कि विभाग मध्य प्रदेश को पर्यटन की दृष्टि से और ज्यादा समृद्ध बनाने की लगातार कोशिश करते रहेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
भोपाल में युवक पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, पूर्व डीजीपी के इशारे पर वार कराने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
नर्मदा संरक्षण: ‘नमन मिशन’ से होगा कायाकल्प, परिक्रमा पथ होगा अतिक्रमण मुक्त, 100 करोड़ का बजट मंजूर
मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, ‘समरसता छात्रावास’ से लेकर हवाई अड्डे निर्माण तक विकास कार्यों में आएगी तेजी
इंदौर में नाम छिपाकर शादी का झांसा, दुष्कर्म के बाद धर्म परिवर्तन और बेटे के खतने का दबाव, युवक पर केस दर्ज
पर्यटन के क्षेत्र में विकास के लिए योजनाएं
प्रदेश में पर्यटन के क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं में नए पर्यटन स्थलों का विकास, विज्ञापन और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं शामिल हैं। इसके अलावा पर्यटन विभाग डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी उपयोग कर रहा है। इसकी मदद से ज्यादा से ज्यादा लोग मध्य प्रदेश पर्यटन स्थलों की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।
मध्य प्रदेश की खासियत
मध्य प्रदेश अपनी प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक धरोहर और ऐतिहासिक स्थलों के लिए पहचाना जाता है। यहां की खूबसूरती पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। यहां के ऐतिहासिक किले, मंदिर और वास्तुकला पर्यटकों को प्राचीन भारत की अद्भुत झलक दिखती है। इसके अलावा राज्य में सांस्कृतिक विरासत भी आकर्षण का केंद्र है। यहां पर मौजूद प्रसिद्ध कान्हा नेशनल पार्क, बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान और यूनेस्को विश्व धरोहर स्थलों में शामिल खजुराहो मंदिर, सांची स्तूप आदि देखने लायक जगह हैं।
टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
