श्री कार्य सिद्धि अंजनेया मंदिर (सोशल मीडिया)
भारत देश कई सारी संस्कृतियों और विभिन्नताओं वाला देश है यहां पर कई सारे मंदिरों की अपनी मान्यताएं है ऐसे में कई मंदिरों की बात चली है तो बेंगलुरू में भी एक ऐसा ही चमत्कारी मंदिर स्थित है जहां पर नियमों के साथ दर्शन करने से सभी मुरादें पूरी होती है। इस खास मंदिर का नाम श्री कार्य सिद्धि अंजनेया मंदिर है जहां पर भगवान हनुमान जी की पूजा की जाती है। यहां पर अगर हनुमान जी के दर्शन के लिए सच्चे मन से कोई जाता है तो उसकी सभी इच्छाएं पूरी होती है।
इस खास मंदिर की बात करें तो, बेंगलुरू में स्थित यह मंदिर करीबन 41 साल पुराना है जहां पर भगवान हनुमान जी की पूजा की जाती है। इस मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले भक्त यहां पर सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक दर्शन कर सकते है तो वहीं पर इसके बाद शाम 5:30 बजे से 8:30 बजे तक दर्शन का समय होता है। इस मंदिर में भगवान जी की 200 टन की मूर्ति विराजित है इस मूर्ति को 18 से अधिक मूर्तिकारों ने 10 महीने में मिलकर बनाया था। यहां पर इच्छा पूर्ति के लिए अगर आप पूजा करते है तो नियमों के साथ इसकी पूजा करना आसान है।
इस मंदिर में मुरादें होती है पूरी (सौ-सोशल मीडिया)
1- इस मंदिर में आप सबसे पहले 100 रूपए का भुगतान करें जिसके बाद आपको एक नारियल मिलता है जो स्टांप से अंकित होता है।
2- इसके बाद आप इस प्रक्रिया में आगे हाथ में नारियल को लेकर भगवान हनुमान जी की मूर्ति के सामने आंखे बंद सच्ची आराधना करें अपनी इच्छा रखें।
3-इच्छा पूर्ति के लिए इस मंदिर में साबुत नारियल को बांधे और 108 बार कार्य सिद्धि अंजनेय हनुमान मंदिर मंत्र का जाप करें।
4-इस खास मंत्र को पंडित द्वारा दिया जाता है जो 16 दिनों तक आपके मंदिर में रहता है। इस मंत्र को पूर्ण समर्पण दीक्षा मंत्र कहते है।
5- आगे की प्रक्रिया में मंदिर के पंडितजी आपको 16 दिनों के लिए कलाई पर बांधने के लिए एक पवित्र नारंगी धागा देंगे। इसके बाद मंदिर में ही आपको नियमों के बारे में बताएंगे।
इस मंदिर में पहुंचने के लिए आपको जानकारी देते चलें तो यहां पर दर्शन करने के लिए आप ट्रेन, बस या फ्लाइट किसी से भी पहुंच सकते है। यह मंदिर बेंगलुरु के गिरिनगर में पद्मनाभ नगर इलाके में स्थित है। इस मंदिर के पास गिरिनगर रेलवे स्टेशन है जिसकी दूरी में गिरिनगर एक्सटेंशन 572 मीटर दूर, 8 मिनट की पैदल दूरी तय करनी पड़ेगी। इसके अलावा बस से अगर आप यात्रा करते है तो अलग-अलग समय पर इस लोकेशन के लिए जगह-जगह से बसें चलती हैं। आप गिरिनगर 10-जे, 410-एफए और 410ए जैसे स्टॉप वाली बसें ले सकते हैं। पद्मनाभ नगर में कार्य सिद्धि अंजनेय मंदिर का निकटतम बस स्टॉप गिरिनगर दूसरे चरण के नाम से है। आपको यहां से मंदिर की पैदल दूरी 4 मिनट की करनी पड़ेगी। मेट्रो से यात्रा करने वालों के लिए इस मंदिर पर जाने के लिए पर्पल लाइन से यात्रा करना होगा। निकटतम मेट्रो स्टेशन अट्टीगुप्पे है। यह 11 मिनट की पैदल दूरी पर है।