हिमाचल प्रदेश की इस ऑफबीट जगह पर सफर होगा मजेदार, ट्रैवर्लस के लिए है बेस्ट जगह
हिमाचल प्रदेश में घूमने के लिए कई बेहतरीन जगह है लेकिन कुछ ऑफबीट जगह ऐसी भी है जो जन्नत से कम नहीं हैं। इन्हीं में से एक जगह केलांग है जो प्राकृतिक सुंदरता का अद्भुत नजारा पेश करती है।
- Written By: प्रीति शर्मा
केलांग, हिमाचल प्रदेश (सौ. फ्रीपिक)
देश के खूबसूरत राज्यों में हिमाचल प्रदेश का नाम सबसे ऊपर है। यहां पर मौजूद पहाड़, झरने, झील और वादियां देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी पर्यटकों को आकर्षित करती हैं। हिमाचल में घूमने के लिए वैसे तो कई प्रसिद्ध जगह है लेकिन इनके अलावा भी आप कई ऑफबीट जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। आज हम आपको ऐसी ही एक खूबसूरत ऑफबीट जगह के बारे में बताने जा रहे हैं।
हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति जिले में स्थित केलांग के नजारे किसी जन्नत से कम नहीं है। शहरों के शोर शराबे से दूर, शांत नजारे, प्राकृतिक सुंदरता, रोमांच और संस्कृति से भरी यह जगह आपको मंत्रमुग्ध कर देगी। यहां जाने के लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की भी जरूरत नहीं होगी।
बजट में कर सकते हैं केलांग ट्रिप का प्लान
पहाड़ों का सुकून और बजट ट्रिप का मजा लेना चाहते हैं, तो बिना देर किए केलांग घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं। यहां पर आपको सस्ते होमस्टे और होटल्स मिल जाएंगे जिनकी कीमत 500 से 1500 तक रहेगी जिसमें आपको कई ऑप्शन भी आसानी से मिल जाएंगे। रहने के अलावा यहां पर खाने में भी ज्यादा दिक्कत नहीं होगी। पहाड़ी खाना खाने के लिए यहां कई लोकल ढाबे हैं जहां स्वादिष्ट खाना मिलता है।
सम्बंधित ख़बरें
ईरान का डर या पर्यटन में गिरावट…18 महीने तक बंद रहेगा Dubai का ये आलीशान होटल, जानें क्या है असली वजह
प्राचीन भारत के पास थी अनोखी साउंड इंजीनियरिंग, इस मंदिर में विज्ञान हार जाता है; जानें म्यूजिल पिलर का रहस्य
गर्मियों में भीड़ से हैं परेशान? उत्तराखंड के इन हिडन हिल स्टेशनों का बनाएं प्लान
माउंट आबू: राजस्थान का हरा-भरा स्वर्ग, जहां दिखता है प्रकृति और आस्था का अनोखा संगम
केलांग में घूमने की बेहतरीन जगहें
केलांग में घूमने के लिए सूरज ताल, शशूर मठ और बारालाचा ला है। इसके अलावा यह जगह ट्रैकिंग और कैंपिंग के लिए बेस्ट मानी जाती है। यहां पर गंधोला मठ, पिन वैली नेशनल पार्क, दारचा जैसी कई जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
केलांग जाने का प्लान कर रहे हैं, तो यहां मौजूद 900 साल पुराना तिब्बती मठ कारदंग मठ जाना बिल्कुल मिस मत करिएगा। खूबसूरत जगह में बसा यह मठ आज भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। सर्दियों में बर्फबारी के कारण इस जगह को बंद कर दिया जाता है लेकिन इस समय यहां घूमने का सही मौका है।
यह भी पढ़ें:- पार्टनर के साथ बाइक पर एंजॉय करें मानसून ट्रिप, इन जगहों पर बना लें प्लान
केलांग घूमने का सही समय
केलांग घूमने का सबसे अच्छा समय मई से अक्टूबर के बीच का माना जाता है। इस समय यहां पर बर्फ पिघल जाती है और सड़कें खुली होती हैं। इस खूबसूरत जगह पर आप पार्टनर के साथ घूमने का प्लान कर सकते हैं। इस समय यहां का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है।
