अकेले कर रहे हैं सफर तो साथ जरूर रखें ये चीजें, नहीं होगी कोई दिक्कत
भारत हो या विदेश लोग अक्सर घूमने का प्लान बनाते हैं और समय मिलने पर शानदार जगहों की ट्रिप प्लान करते हैं। यह उनके मन और दिमाग दोनों को सुकून देता है। अकेले घूमना भी कई बार मजेदार और यादगार हो सकता है लेकिन कई बार यह हमें परेशानियों में भी डाल सकता है।
- Written By: प्रीति शर्मा
सोलो ट्रेवल (सौ. फ्रीपिक)
नवभारत डेस्क: भारत हो या विदेश लोग अक्सर घूमने का प्लान बनाते हैं और समय मिलने पर शानदार जगहों की ट्रिप प्लान करते हैं। यह उनके मन और दिमाग दोनों को सुकून देता है। हम अक्सर दोस्तों, परिवार या अकेले भी ट्रेवल करना पसंद करते हैं। अकेले घूमना भी कई बार मजेदार और यादगार हो सकता है लेकिन कई बार यह हमें परेशानियों में भी डाल सकता है। खासकर अगर आप एक महिला हैं, तो यह ज्यादा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। ऐसे में सफर को मजेदार और आसान बनाने के लिए कुछ चीजों को हमेशा अपने साथ रखना चाहिए। आइए, जानते हैं सफर के दौरान हमें किन-किन चीजों का ख्याल रखना चाहिए।
ज्यादा सामान ले जाने से बचें
अगर आप अकेले ट्रैवल कर रहे हैं, तो ऐसे में ज्यादा सामान ले जाने से परेशानी हो सकती है। हर जगह भारी बैग कैरी करना मुश्किल होता है। इस वजह से कम सामान लेकर चलना चाहिए। ऐसे में आप बैग से ज्यादा घूमने पर ध्यान दे पाएंगे। कम बैग कम टेंशन का फार्मूला अपनाकर ट्रिप का मजा लिया जा सकता है।
जरूरी सामान हमेशा रखें साथ
अकेले घूमना इतना आसान काम नहीं है जितना हम सोचते हैं। इसके लिए हमें अलर्ट रहना होता है। इसके अलावा अपने साथ कुछ जरूरी चीजों को हमेशा साथ रखना चाहिए। जिसमें माचिस, मोमबत्ती, टॉर्च, मच्छरों से बचने के लिए क्रीम, सेफ्टी चेन, ताला आदि शामिल है। ये छोटी चीजें आपको मुसीबत के समय काफी काम आने वाली है। बैग को रखते समय उसका लॉक अच्छे से चेक लेना चाहिए। इससे सामान के चोरी होने का खतरा कम रहता है।
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal 16 June 2026: इन राशि वालों के कोर्ट-कचहरी के मामले सुलझेंगे, जानें मंगलवार का पूरा राशिफल
‘हमें पता है खान सर की पहुंच’, रौशन आनंद के भाई की मौत पर भड़के तेज प्रताप; तेजस्वी ने की जांच की मांग
Mathura: लेनदेन के विवाद में खूनी संघर्ष, पथराव में एक युवक की मौत; पुलिस के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी
Chhatrapati Sambhajinagar में पुलिस की नाकाबंदी तोड़कर भागी कार ने ऑटो को मारी टक्कर, फिर चालक हुआ गिरफ्तार
यह भी पढ़ें: समुद्र किनारे घूमने का है मन तो भारत की ये जगह रहेंगी बेस्ट, दोस्तों के साथ करें ट्रिप प्लान
पोर्टेबल चार्जर और पावर बैंक साथ रखें
आज के समय में पैसों से ज्यादा कीमती मोबाइल फोन हो गया है। इसकी जरूरत हमें हर समय रहती है। खासकर जब हम किसी अनजान शहर या देश में घूमने जा रहे हैं तो ऐसे में पावर बैंक को अपने साथ जरूर रखें। इसके अलावा यूनिवर्सल अडैप्टर भी साथ में रखना चाहिए।
पर्सनल हाइजीन से जुड़ी चीजें
ट्रैवलिंग के समय पर्सनल हाइजीन का भी ध्यान रखना चाहिए। इसके लिए बैग में जरूरी सामान जैसे हैंड सैनेटाइजर, वेट वाइप्स, टॉवल और टूथब्रश को साथ में रखें। इससे बीमारियां नहीं फैलती हैं और शरीर भी फ्रेश महसूस करता है।
किसी भी अनजान व्यक्ति से लिफ्ट लेने से पहले एक बार जरूर सोचें क्योंकि ऐसे लोग आपका फायदा उठा सकते हैं। अनजान जगह पर आप टैक्सी या पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल किया जाता है। खासकर लड़कियों के लिए यह एक सेफ ऑप्शन होता है।
