Chhatrapati Sambhajinagar में पुलिस की नाकाबंदी तोड़कर भागी कार ने ऑटो को मारी टक्कर, फिर चालक हुआ गिरफ्तार
Sambhajinagar Escaping Police Checking: छत्रपति संभाजीनगर में पुलिस नाकाबंदी तोड़कर भागी कार ने एक ऑटो को टक्कर मार दी। पुलिस ने पीछा कर चालक नासेर खान को वाहन सहित गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया।
- Written By: आलोक उमाकृष्ण
टक्कराने के बाद की स्थिति (सोर्सः AI)
Car Hit Auto While Escaping Police Checking: शहर के शहागंज चमन क्षेत्र में रविवार देर रात पुलिस नाकाबंदी के दौरान एक युवक द्वारा पुलिस के रुकने के संकेत को नजरअंदाज कर तेज रफ्तार में कार भगाने का मामला सामने आया है। घटना उस समय हुई जब सिटी चौक पुलिस की टीम नियमित जांच अभियान चला रही थी। पुलिस के अनुसार, आधी रात करीब साढ़े बारह बजे सिल्वर रंग की होंडा सिटी कार नाकाबंदी स्थल पर पहुंची।
ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने चालक को वाहन रोकने का संकेत दिया, लेकिन उसने आदेश की अनदेखी करते हुए कार को तेज गति से आगे बढ़ा दिया। इससे मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया और तुरंत वाहन का पीछा शुरू किया गया।
टक्कर मारने के बाद भी चालक नहीं रुका
भागने के दौरान चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए सुल्तान ड्रायफ्रूट दुकान के सामने एक ऑटो रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो को नुकसान पहुंचा, हालांकि किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। टक्कर मारने के बाद भी चालक नहीं रुका और चेलीपुरा चौक की दिशा में भाग निकला।
सम्बंधित ख़बरें
पर्यावरण संरक्षण की नई पहल! नागपुर में राज्यपाल के हाथों पौधारोपण अभियान का आगाज, जुटे शहर के प्रमुख दिग्गज
खुद का जनरेटर, खुद का डीजल फिर भी महावितरण को दो टैक्स! नागपुर में होटल संचालकों का फूटा गुस्सा
मुंबई में टूटा 14 साल का रिकॉर्ड! जुलाई में 13,617 संपत्तियों का पंजीकरण, मिली ₹1,223 करोड़ की स्टाम्प ड्यूटी
पुणे के मोहम्मदवाड़ी-उंद्री मार्ग पर संकरी सड़क और गड्ढों से भारी जाम, 500 मीटर पार करने में लग रहे 30 मिनट
पुलिस ने लगातार पीछा करते हुए उसे पकड़ने के लिए विभिन्न मार्गों पर सूचना प्रसारित की। इस कार्रवाई में पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को कुछ ही समय में वाहन सहित हिरासत में ले लिया। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।
यह भी पढ़ेः- रथ पर सवार होकर स्कूल पहुंचे नन्हे विद्यार्थी, गणवेश और पुस्तकों के साथ मंत्री सावे ने की 50 लाख देने की घोषणा
चालक ने पुलिस से बचने की कोशिश क्यों की?
पुलिस जांच में गिरफ्तार युवक की पहचान शाह बाजार स्थित कबूतरवाली गली निवासी 21 वर्षीय नासेर खान तारेख अहमद के रूप में हुई है। पुलिस कर्मचारी जगदीश गौतम दाभाडे की शिकायत पर सिटी चौक पुलिस थाने में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी की होंडा सिटी कार जब्त कर थाने में जमा कर दी है।
अधिकारियों के अनुसार, यह जांच की जा रही है कि चालक ने पुलिस से बचने की कोशिश क्यों की और घटना के समय वह किसी अन्य अपराध में तो शामिल नहीं था। मामले की आगे की जांच हवलदार काशीनाथ भावले कर रहे हैं। पुलिस ने कहा है कि यातायात नियमों और पुलिस निर्देशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
– नवभारत लाइव के लिए छत्रपति संभाजीनगर से शफीउल्ला हुसैनी की रिपोर्ट
