

नई दिल्ली: सर्दियां शुरू होने से पहले कई लोग घूमने का प्लान बनाते हैं। इसके लिए ज्यादातर लोग पहाड़ी या समुद्री इलाका खोजते हैं। वहीं, कुछ लोगों को समुद्र किनारे घूमने का शौक होता है। प्रकृति की गोद में बैठकर रेत के सामने समुद्र को देखना कई लोगों का सपना हो सकता है। ऐसे में आप दोस्तों के साथ बीच ट्रिप प्लान कर सकते हैं। भारत में कई ऐसे बीच मौजूद हैं, जिनको आप बजट में घूम सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा दिनों की छुट्टियां लेने की जरूरत नहीं होगी। अपने बिजी शेड्यूल से समय निकाल कर दोस्तों के साथ इन जगहों पर क्वालिटी टाइम बिताया जा सकता है।
आज हम आपको भारत में मौजूद कुछ ऐसे बीचों के बारे में बताएंगे जिनको देखने के लिए देश भी नहीं विदेशों से भी लोग आते हैं। इन जगहों पर आप छुट्टी का मजा ले सकते हैं। अगर आपकी शादी हाल ही में हुई है तो हनीमून के लिए ट्रिप प्लान सकते हैं। आइए, जानते हैं इन बीच के बारे में-
गोवा का पलोलेम बीच दोस्तों या पार्टनर के साथ घूमने के लिए बेस्ट जगह हैं। यहां पर लोग पार्टी, मसजा, सेमिनार, योगा जैसी एक्टिविटी का मजा लेने आते हैं। नारियल के पेड़ों से घिरा यह बीच बहुत ही सुंदर लगता है। यहां पर विदेशों से भी पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। इस बीच को आप एक बार जरूर विजिट करें।
कर्नाटक में मौजूद इस खूबसूरत बीच की देखने के लिए दूर दूर से लोग आते हैं। यह विशाल बेसाल्ट चट्टानों के लिए जाना जाता है। इसे कोकोनट ऑयल के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि इस बीच के चारों तरफ नारियल के सैकड़ों पेड़ हैं। घूमने के लिए इसे भी अपनी लिस्ट में शामिल किया जा सकता है।
ओडिशा का पुरी बीच लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र है। यहां पर साल भर पर्यटकों का आना जाना लगा सकता है। जगन्नाथ पुरी के लिए फेमस इस जगह पर आप समुद्र तट का आनंद ले सकते हैं। यहां पर रहना और खाना भी बजट में हो सकता है। इसके अलावा सीफूड का लुत्फ भी लिया जा सकता है।
वीकेंड के लिए दीघा बीच बहुत ही सुंदर और फेमस जगह है। यह पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर में स्थित है। अगर आप कोलकाता में रहते हैं तो वहां से ट्रेन लेकर 4 घंटे में यहां पहुंच सकते हैं। इस बीच के आसपास घूमने के लिए कई जगहें मौजूद हैं।