- Hindi News »
- Travel »
- How To Plan Bali Trip In Low Budget With Full Enjoyment
बाली घूमने का सपना कम बजट में होगा पूरा, इस तरह करें ट्रैवल प्लानिंग
बाली इंडोनेशिया के सबसे शानदार और खूबसूरत शहरों में से एक है जहां पर हर कोई जाना चाहता है। लेकिन अगर आप पैसों की चिंता कर रहे हैं, तो इसके लिए आप कुछ आसान तरीके अपना सकते हैं जो बजट कम कर सकता है।
- Written By: प्रीति शर्मा

बाली (सौ. सोशल मीडिया)
इंडोनेशिया का बाली बहुत ही खूबसूरत शहर है जहां पर मौजूद समुद्र तट, हरियाली, मंदिर और रोमांचक नाइटलाइफ काफी मजेदार होता है। अक्सर लोग यहां पर पार्टी व चिल करने आते हैं। इस जगह की सुंदरता और संस्कृति लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करती है। कई सेलिब्रिटीज को भी आपने अक्सर बाली ट्रिप करते हुए देखा होगा।
विदेश घूमने का सपना हर कोई देखता है लेकिन ज्यादातर लोग इसे पैसों के कारण पूरा नहीं कर पाते हैं। ऐसे में आप कुछ आसान तरीकों को अपना कर बजट कम कर सकते हैं और साथ ही विदेश घूमने का सपना भी पूरा कर सकते हैं। अगर आप बाली घूमना चाहते हैं, तो बजट की चिंता छोड़ दीजिए। क्योंकि हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताएंगे जो आपके काफी काम आ सकता है।
वीजा फ्री देश में करें ट्रैवल
दरअसल भारतीय टूरिस्टों के लिए बाली वीजा फ्री है। जिसका मतलब है कि आप यहां पर बिना वीजा के एक महीने आराम से घूम सकते हैं। इस तरह से आपका वीजा का खर्च बच जाएगा और विदेश की ट्रिप भी प्लान की जा सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
IRCTC Golden Chariot: शाही ठाठ और लग्जरी सुविधा एकसाथ… महाराजाओं जैसा सफर होगा आसान, फिर लौटी गोल्डन चैरियट
वाराणसी की गलियों का वो गहरा राज, जहां सदियों से छुपे हैं ये चमत्कारी और रहस्यमयी मंदिर!
इंडोनेशिया में फिर फटा ज्वालामुखी, आसमान में 5,000 मीटर ऊपर तक उड़ा राख का गुबार; हाई अलर्ट जारी
रहस्य, रोमांच और इतिहास का खजाना…India के ये 5 मंदिर, ट्रैवल लवर्स जरूर करें एक्सप्लोर
किस तरह कम कर सकते हैं बजट
बाली घूमने जा रहे हैं यहां पर कैब बुक करने की जगह लोकल वाहन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे यात्रा करना काफी सस्ता हो जाएगा और आप बाली को अच्छे से घूम भी पाएंगे। इसके अलावा होटल और शॉपिंग से भी आप पैसे बचा सकते हैं।
बाली घूमने के लिए सबसे अच्छा किफायती समय ऑफ सीजन है यानी आप फरवरी से मई और सितंबर से नवंबर तक घूम सकते हैं। इस समय यहां पर होटल और फ्लाइट के टिकट कम में मिल जाते हैं। साथ ही आराम से आप इस खूबसूरत जगह का मजा ले सकते हैं।
बाली की सबसे अच्छी बात है कि यहां पर बजट में ट्रैवल करने के लिए बाइक या स्कूटी आसानी से रेंट पर मिल जाती है। दिनभर के लिए आपको 500 या 300 में स्कूटी मिल जाएगी। जिससे आप इस जगह का भरपूर आनंद ले पाएंगे।
यह भी पढ़ें:- आखिर क्या है उत्तराखंड के इस खैट पर्वत का रहस्य, गांव की रक्षा करती हैं परियां!
कम बजट में बाली जाना है तो फ्लाइट टिकट की प्लानिंग पहले से ही कर सकते हैं। कई बार ऑफर में टिकट सस्ते में भी मिल जाते हैं।
बाली में आकर आप होटल या महंगे रेस्टोरेंट की जगह लोकल स्ट्रीट फूड ट्राई कर सकते हैं। यह आपको एक नया अनुभव देगा और बजट में भी पाबंदी लगाएगा।
बाली में घूमने की जगहे
बाली में घूमने के लिए कई बेहतरीन जगह मौजूद हैं। यहां पर कुटा शहर काफी प्रसिद्ध है जहां पर आलीशान होटल, फैशन स्टोर और शांत माहौल रहता है। इसके अलावा बाली में उबुद, पुरा बैसाकी मंदिर, नुसा आइलैंड, सिडमिन घाटी, कुटा बीच, पुरा तनाह लोट आदि जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
How to plan bali trip in low budget with full enjoyment
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
उदयनराजे और मैं अंपायर, हम ही तय करेंगे कौन आउट और कौन नॉट आउट, सातारा में शिवेंद्रसिंहराजे की सियासी बल्लेबाज
May 23, 2026 | 05:33 PMSSC GD भर्ती परीक्षा में धांधली के आरोप से मची हलचल, गिरोह पकड़े जाने के बाद री-एग्जाम की उठी मांग
May 23, 2026 | 05:29 PMट्विशा शर्मा केस: एम्स भोपाल में रविवार को होगा दूसरा पोस्टमॉर्टम, दिल्ली से आज रात तक आएगा मेडिकल बोर्ड
May 23, 2026 | 05:20 PMसेंदूरवाफा में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों से बढ़ी परेशानी, नागरिकों में भय का माहौल
May 23, 2026 | 05:20 PM8वें वेतन आयोग से कर्मचारियों की बढ़ीं उम्मीदें, हर साल सैलरी बढ़ोतरी 3% से 6% करने की मांग
May 23, 2026 | 05:12 PMखतरे में सचिन तेंदुलकर का महारिकॉर्ड, टेस्ट में नंबर-1 बनने के बेहद करीब जो रूट, सिर्फ इतने रनों का है अंतर
May 23, 2026 | 05:05 PMMaithili Thakur के लाइव कॉन्सर्ट में पहुंचीं अक्षरा सिंह, सुरों के जादू से प्रभावित होकर लुटाया प्यार
May 23, 2026 | 04:57 PMवीडियो गैलरी

डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM














