श्रीलंका घूमना हुआ अब और भी आसान, आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में मिलेगी हर सुविधा
इस बार वेकेशन पर भारत नहीं बल्कि इंटरनेशल ट्रिप प्लान करनी है तो आईआरसीटीसी का टूर पैकेज बुक कर सकते हैं। जिसके तहत आपको श्रीलंका घूमने का मौका मिल रहा है। यह ट्रिप 6 दिन और 5 रातों की है।
- Written By: प्रीति शर्मा
श्रीलंका टूर पैकेज (सौ. सोशल मीडिया)
अगर आप विदेश यात्रा प्लान करना चाहते हैं और किसी तरह की झंझट नहीं चाहते तो आईआरसीटीसी का टूर पैकेज आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। जिसमें आपको रहने से लेकर खाने तक की पूरी सुविधाएं मिलती हैं। जिससे आपको किसी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं पड़ती है। इस बार आईआरसीटीसी यात्रियों के लिए श्रीलंका का खास टूर पैकेज लेकर आया है। जिसमें आपको ऐतिहासिक मंदिर, खूबसूरत समुद्र तट और हरे भरे पहाड़ देखने को मिलेंगे।
आईआरसीटीसी ने रामायण ट्रेल ऑफ श्रीलंका एक्स भुवनेश्वर नाम से आकर्षक इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस पैकेज के तहत आपको श्रीलंका के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों का दीदार करने का मौका मिलेगा। जिसमें कोलंबो, दांबुला, कैंडी, नुवारा एलिया आदि शामिल हैं। जिन पर्यटकों को धार्मिक यात्रा में रूचि है उनके लिए यह पैकेज बहुत स्पेशल होने वाला है।
टूर पैकेज के तहत घूमें ये मंदिर
इस टूर पैकेज में आपको महेश्वरम मंदिर, मनावेरी मंदिर, दांबुला गुफा, श्री लक्ष्मी नारायण पेरुमल मंदिर, श्री बक्त हनुमान मंदिर, राम बोडा, सीता अम्मन मंदिर, सीता एलिया, अशोक वाटिका की यात्रा आदि शामिल हैं। इन जगहों को आप 6 दिनों में एक्सप्लोर कर सकते हैं। बता दें कि यह टूर पैकेज 6 दिन और 5 रात का है। जिसकी शुरुआत 28 जून को ओडिशा के भुवनेश्वर से होगी।
सम्बंधित ख़बरें
Passport Fee Hike: विदेश घूमने का प्लान है? पहले जान लें, पासपोर्ट बनवाना अब हो गया महंगा
वैभव सूर्यवंशी से पंगा पड़ा महंगा! श्रीलंकाई खिलाड़ियों पर एक्शन, बीच-बचाव करने वाले डिकवेला पर भी गिरी गाज
Brother’s Day 2026: भाई के साथ बनाएं एडवेंचर भरे प्लान, करें मजेदार एक्टिविटी, ट्रिप के लिए ये हैं खास जगहें
IRCTC Golden Chariot: शाही ठाठ और लग्जरी सुविधा एकसाथ… महाराजाओं जैसा सफर होगा आसान, फिर लौटी गोल्डन चैरियट
टूर पैकेज में मिलेगी पूरी व्यवस्था
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आपको तीन स्टार होटल में रुकने की व्यवस्था मिलेगी। इसके साथ ही आपको ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर का खर्च ही शामिल है। इसके लिए आपको अलग से पैसे देने की जरूरत नहीं है। साथ ही टूर गाइड की व्यवस्था भी इसमें मिलेगी।
यह भी पढ़ें:- दुनिया की सबसे गर्म जगहे जहां पड़ती है भीषण गर्मी, भूलकर भी नहीं जाना चाहेंगे आप
कितना होगा टूर पैकेज का किराया
श्रीलंका के इस टूर पैकेज का किराया प्रति व्यक्ति का किराया 84922 रुपए तय किया गया है। वहीं डबल शेयरिंग के लिए यह 64530 रुपए है और ट्रिपल शेयरिंग के लिए यह किराया 63920 रुपए तय किया गया है। इसके अलावा 5 से 11 साल के बच्चों के लिए आपको 49260 रुपए किराया देना होगा। इस टूर पैकेज से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए आप आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विजिट कर सकते हैं।
