IRCTC Tour Package: प्रभु जगन्नाथ के दर्शन करने का खास मौका, परिवार के साथ 4 दिन के टूर में बस इतना आएगा खर्च
भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी यात्रियों की बेहतर सुविधा और कंफर्ट का ध्यान रखते हुए अलग-अलग और आकर्षक जगहों का टूर पैकेज लेकर आती है। यह टूर पैकेज किफायती होते हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा
प्रभु जगन्नाथ के दर्शन करने का खास मौका, परिवार के साथ 4 दिन के टूर में बस इतना आएगा खर्च
IRCTC Tour Package: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी यात्रियों की बेहतर सुविधा और कंफर्ट का ध्यान रखते हुए अलग-अलग और आकर्षक जगहों का टूर पैकेज लेकर आती है। यह टूर पैकेज किफायती होते हैं जिसमें यात्रियों को खाने से लेकर रहने तक भी चिंता नहीं करनी पड़ती है। इस बार आईआरसीटीसी अप्रैल में एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज के जरिए आप भगवान जगन्नाथ पुरी के दर्शन कर सकते हैं। यह एक ऐसी जगह है जहां पर हर कोई जाना चाहता है। परिवार के साथ गर्मियों में इस जगह पर लोग जाने की प्लानिंग भी करते हैं। अगर आप भी यहां घूमना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज की मदद से यह ट्रिप और आसान कर सकते हैं।
आईआरसीटीसी के इस शानदार टूर पैकेज का नाम पुरी जगन्नाथ यात्रा-कंफर्म टिकट- वंदे भारत है। इस पैकेज के तहत आपको 4 दिन और 3 रातों के लिए जगन्नाथ धाम की यात्रा करना मौका मिलेगा। यह ट्रेन टूर पैकेज है जिसमें वंदे भारत से यात्रा करने का मिलेगा। इसके लिए जरिए आपको कई जगह घूमाया जाएगा। यहां चिल्का, कोणार्क और पुरी के दर्शन कर सकते हैं। वहीं, टूर पैकेज के पहले दिन हावड़ा स्टेशन जाना होगा और वहां से वंदे भारत ट्रेन आपको पुरी पहुंचाएगी। दूसरे दिन आपक चिल्का घूमेंगे और तीसरे दिन कोणार्क मंदिर के दर्शन कर सकते हैं। चौथे दिन लिंगराज के दर्शन करने के बाद भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन ले जाया जाएगा।
टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
सम्बंधित ख़बरें
अकोला में जगन्नाथपुरी जैसी आस्था, ईसापुर में निकाली जाएगी भव्य रथयात्रा, महाराष्ट्रभर से जुटेंगे श्रद्धालु
IRCTC की भारत गौरव ट्रेन से 5 ज्योतिर्लिंग और द्वारकाधीश के दर्शन, 11 जुलाई को रीवा से होगी शुरुआत
रेल यात्रियों की टेंशन खत्म, अब AI रखेगा खाने पर 24 घंटे नजर, चूहा-मक्खी दिखते ही होगा अलर्ट
कब है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा 2026? यहां जानिए सही तिथि और इस यात्रा से जुड़ी अनोखी बातें
कितना आएगा टूर पैकेज में खर्च
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में अगर आप टिकट बुक करना चाहते हैं तो इसके लिए अलग-अलग रुपए तय किए गए हैं। स्लीपर क्लास में अगर दो लोग ट्रैवल कर रहे हैं तो यह किराया 22990 रुपए है। वहीं तीन लोगों की बुकिंग के लिए 19690 रुपए खर्च करने होंगे। इसके अलावा 3 एसी में यात्रा करना चाहते हैं तो इसका किराया दो लोगों की बुकिंग के लिए 26950 रुपए होगा। वहीं तीन लोगों की शेयरिंग में टिकट का किराया 21450 रुपए है। इस टूर पैकेज से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।
