- Hindi News »
- Travel »
- Irctc Tour Package Of Ooty Know How Much It Cost
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज से करें ऊटी की सैर, मिलेंगी कई सुविधाएं, फटाफट करें बुकिंग
आईआरसीटीसी ने इस बार पर्यटकों के लिए खास टूर पैकेज लॉन्च किया है जिसमें आपको ऊटी घूमने का अवसर मिलेगा। इस टूर पैकेज में यात्रियों को खाने से लेकर रहने तक की सुविधा बजट के अनुसार मिल जाएगी जिसका आप लाभ ले सकते हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा

ऊटी टूर पैकेज (सौ. सोशल मीडिया)
भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी इस बार पर्यटकों के लिए खास टूर पैकेज लेकर आया है। जिसमें आपको तमिलनाडु की खूबसूरत जगह ऊटी घूमने का मौका मिलेगा। इस टूर पैकेज के तहत आप बजट में ऊटी के प्रमुख स्थानों की सैर कर सकते हैं। अगर आप मानसून में घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो इस टूर पैकेज का लाभ उठा सकते हैं। परिवार के साथ घूमने के लिए यह जगह एकदम बेस्ट है।
मानसून के समय परिवार के साथ घूमने का मजा ही कुछ और है। ऐसे में आप जून में शुरु हो रहे इस टूर पैकेज में टिकट बुक सकते हैं। यहां के अद्भुत नजारे आपका दिल खुश कर देंगे।
टूर पैकेज में इन जगहों का करें दीदार
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आपको ऊटी की कई जगहों का दीदार करने का मौका मिलेगा। इसके तहत बॉटनिकल गार्डन, ऊटी झील, डोडाबेट्टा पीक, पाइकारा झरना, कुन्नूर दर्शनीय स्थल, मुदुमलाई जैसी जगहों को एक्सप्लोर करने का अवसर मिलेगा। इस टूर पैकेज की शुरुआत 23 जून 2025 से हो रही है। जहां आपको सुबह कोयंबटूर रेलवे स्टेशन या एयरपोर्ट से पिक करने के बाद ऊटी भेजा जाएगा। यहां होटल में चेक इन करने के बाद आप बॉटनिकल गार्डन, ऊटी झील देख सकेंगे। इसके अलावा आप रात भर ऊटी घूम सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
April 2026 में घूमने के लिए भारत की सबसे बेहतरीन जगहें, सुकून और एडवेंचर का अनोखा संगम
हनुमान जयंती 2026: बजरंग बली के इन प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन से पूरी होगी हर मनोकामना
विदेश में बसने का सुनहरा मौका… ये देश दे रहे हैं पैसे, जमीन और शानदार सुविधाएं
अरुणाचल प्रदेश की हसीन वादियां… गर्मी की छुट्टियों में इन 5 सबसे खूबसूरत जगहों की करें सैर
बता दें कि यह खास टूर पैकेज 4 दिन और 3 रात का है। जिसमें आपको रहने से लेकर खाने तक की व्यवस्था मिलेगी। पूरी यात्रा आपको एसी वाहन से कराई जाएगी। साथ ही शानदार होटल में पर्यटकों के रुकने की व्यवस्था भी की गई है। इस टूर पैकेज में ब्रेकफास्ट का खर्चा भी शामिल है।
यह भी पढ़ें:- कोंकण की खूबसूरती के हो जाएंगे दीवाने, वीकेंड ट्रिप के लिए इन जगहों पर बनाएं प्लान
कितना होगा टूर पैकेज का किराया
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में प्रति व्यक्ति का खर्च 26 हजार रुपए आएगा। वहीं डबल शेयरिंग करने पर यह किराया 13050 रुपए तय किया गया है और ट्रिपल शेयरिंग पर यह किराया 9965 रुपए है। अगर आप साथ में 5 से 11 साल के बच्चे को ले जाते हैं तो इसका किराया 3750 है। इस टूर पैकेज का लाभ उठाने के लिए आप फटाफट बुकिंग कर सकते हैं। बुकिंग करने और अधिक जानकारी के लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर विजिट कर सकते हैं।
Irctc tour package of ooty know how much it cost
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Weather News: आसमान से बरसी ‘आफत’ ने बढ़ाई धड़कनें, 18 राज्यों में कुदरत का कहर और किसानों का छलका दर्द
Apr 05, 2026 | 09:58 AMMumbai में गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़, 4 लाख तक की कीमत के सिलेंडर जब्त
Apr 05, 2026 | 09:54 AMसिंदेवाही में पुलिया तोड़कर नदी में गिरा ओवरलोड ट्रक, मची खलबली! रेत तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा
Apr 05, 2026 | 09:49 AMHome Decor: पेस्टल कलर्स और इनडोर प्लांट्स का जादू: इस समर सीजन अपने घर को ऐसे बनाएं स्टाइलिश और फ्रेश
Apr 05, 2026 | 09:43 AMMaharashtra में ऑटो परमिट की होगी जांच, मराठी न जानने वालों पर कार्रवाई संभव
Apr 05, 2026 | 09:41 AMछत्रपति संभाजीनगर में डिजिटल सुविधा, महावितरण की SMS सेवा; घर बैठे मिलेगी बिजली की जानकारी
Apr 05, 2026 | 09:41 AMदिल्ली-मुंबई के बाद आतंकिस्तान की Kolkata पर टेढ़ी नजर, राजनाथ सिंह के बयान पर बिलबिलाए आसिफ, दी गीदड़भपकी
Apr 05, 2026 | 09:38 AMवीडियो गैलरी

शर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PM
इंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PM
Saharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PM
मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM














