Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ज्योतिर्लिंगों के दर्शन का सुनहरा अवसर, आईआरसीटीसी का स्पेशल टूर पैकेज करें बुक

Jyotirlinga Darshan: आईआरीसीटीसी इस बार पर्यटकों के लिए धार्मिक यात्रा का खास टूर पैकेज लेकर आया है। जिसके लिए आपको भारत के 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करने का मौका मिलेगा।

  • Written By: प्रीति शर्मा
Updated On: Nov 14, 2025 | 02:38 PM

ज्योतिर्लिंग टूर पैकेज (सौ. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

IRCTC Jyotirlinga Darshan Tour Package: भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। आईआरसीटीसी यात्रियों के लिए खास धार्मिक टूर पैकेज लेकर आया है। जिसमें आपको 7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करने का मौका मिलेगा। साथ ही यात्रा के दौरान हेल्दी और टेस्टी खाना, रहने की अच्छी जगह और सबसे खास बात इस पैकेज के लिए आपको ईएमआई की सुविधा भी मिलेगी।

आईआरसीटीसी का यह टूर पैकेज विशेष यात्रा भारत गौरव स्पेशल ट्रेन से होगी। जिसकी शुरुआत 18 नवंबर 2025 से होगी और यह 29 नवंबर 2025 तक चलेगी। जिसमें आपको कुल 11 रात और 12 दिनों का बड़ा धार्मिक सफर तय करना होगा। इस यात्रा की शुरुआत योग नगरी ऋषिकेश से ट्रेन के द्वारा होगी। जिसके जरिए भारत के प्रसिद्ध शिव ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करने का अवसर मिलेगा।

इन स्थलों के करें दर्शन

इस यात्रा के दौरान महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, त्र्यंबकेश्वर, भीमाशंकर, घृष्णेश्वर, सोमनाथ और नागेश्वर जैसे पवित्र स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे। इसके अलावा आपको द्वारकाधीश मंदिर, द्वारका का सिग्नेचर ब्रिज, नासिक की पंचवटी, कालाराम मंदिर और संभाजीनगर के स्थानीय मंदिरों के दर्शन भी करने का मौका मिलेगा।

सम्बंधित ख़बरें

अब सीट पर मिलेगा ऑनलाइन ऑर्डर किया खाना, रेलवे ने डिजिटल ई-पैंट्री सेवा का विस्तार किया

बिना झंझट करें महाकाल के दर्शन, उज्जैन-ओंकारेश्वर का टूर होगा सस्ता और सुनहरा, पूरी डिटेल्स पढ़ें

बिना डिब्बे के प्लेटफॉर्म पर पहुंची ट्रेन, 3AC टिकट वाले यात्रियों के उड़ गए होश

महंगा होगा ट्रेन का सफर! सरकार ने बजट में दिया बड़ा संकेत, टिकट के दाम पर कितना बढ़ेगा बोझ?

यह भी पढ़ें:- कम बजट में कर सकेंगे इंटरनेशनल ट्रिप, भारत से इन जगहों पर करें ट्रैवल

कितना होगा टूर पैकेज का किराया

इस टूर पैकेज में यात्रियों को तीन कैटेगरी में बांटा गया है। जिसमें पहला इकोनॉमी पैकेज है जिसमें स्लीपर क्लास, नॉन एसी होटल, नॉन एसी बसें शामिल हैं। इसका किराया 24100 प्रति व्यक्ति है। वहीं दूसरी कैटेगरी में 3 एसी, एसी होटल, नॉन एसी बसें शामिल है। जिसका किराया 40890 प्रति व्यक्ति है। तीसरा कम्फर्ट पैकेज 2 एसी, एसी होटल, एसी बसें शामिल हैं। इसका किराया 54390 रुपए प्रति व्यक्ति है। पैकेज में सुबह का नाश्ता, दोपहर और रात का खाना शामिल है।

आईआरसीटीसी ने यात्रियों के बजट का भी पूरा ध्यान रखा है। अगर आप एक साथ पूरा किराया नहीं दे पा रहे हैं तो ईएमआई का ऑप्शन भी उपलब्ध है। सिर्फ 847 प्रति माह की किस्तों में बुक कर सकते हैं। जिसकी सुविधा निजी और सरकारी दोनों बैंकों के माध्यम से आईआरसीटीसी पोर्टल पर उपलब्ध है। इस टूर पैकेज की बुकिंग आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं।

Irctc tour package for jyotirlinga darshan know full details

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 12, 2025 | 05:03 AM

Topics:  

  • IRCTC
  • Nasik
  • Tour Packages

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.