Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

IRCTC Tour Package: पर्यटकों के लिए सिक्किम और दार्जिलिंग घूमने का सुनहरा मौका, जानें कितना है टूर पैकेज का किराया

सिक्किम और दार्जिलिंग भारत के सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। अगर आप मार्च में इन बेहतरीन जगह को घूमने का प्लान कर रहे हैं तो इसके लिए आपको किसी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है।

  • Written By: प्रीति शर्मा
Updated On: Mar 01, 2025 | 06:00 PM

पर्यटकों के लिए सिक्किम और दार्जिलिंग घूमने का सुनहरा मौका, जानें कितना है टूर पैकेज का किराया

Follow Us
Close
Follow Us:

IRCTC Tour Package 2025: सिक्किम और दार्जिलिंग भारत के सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। अगर आप मार्च में इन बेहतरीन जगह को घूमने का प्लान कर रहे हैं तो इसके लिए आपको किसी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है। भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी सिक्किम और दार्जिलिंग का शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। जिसमें आप किफायती और शानदार तरीके से यात्रा कर सकते हैं। इस खास टूर पैकेज का नाम वाइब्रेंट सिक्किम एंड दार्जिलिंग एक्स त्रिवेंद्रम है। यह खास तौर पर उन पर्यटकों के लिए डिजाइन किया गया है जिन्हें घूमने फिरने का शौक है। इसके लिए जरिए आप फ्लाइट से यात्रा का लाभ उठा सकेंगे।

आईआरसीटीसी का यह टूर पैकेज 6 दिन और 5 रात का है जिसके लिए आपको 6 मार्च 8.30 बजे त्रिवेंद्रम एयरपोर्ट पहुंचना होगा और वहां से 13.35 बजे आप IXB हवाई अड्डा पहुंच जाएंगे। बागडोगरा एयरपोर्ट पर आगमन के साथ ही यात्रा की शुरुआत हो जाएगी। इस टूर पैकेज में आपको टूर गाइड की सुविधा भी दी जाएगी। साथ ही ब्रेकफास्ट और डिनर का खर्च भी इस पैकेज में शामिल होगा। इसके साथ ही यात्रा बीमा भी पैकेज में शामिल है।

टूर पैकेज में इन जगहों को कर सकते हैं एक्सप्लोर

सिक्किम का सबसे बड़ा शहर गंगटोक ऊंचे बर्फीले पहाड़, मनमोहक प्राकृतिक दृश्य, मठ और रोमांच के लिए जाना जाता है। यहां पर आपको दो द्रूल चोर्टेन, एनची मठ, कंचनजंगा, रुमटेक मठ और त्सोमगो झील की यात्रा करने का अवसर मिलेगा। इसके अलावा हिमालय की तलहटी में स्थित कलिम्पोंग हिल स्टेशन भी घुमाया जाएगा जो पश्चिम बंगाल का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है।

सम्बंधित ख़बरें

अब सीट पर मिलेगा ऑनलाइन ऑर्डर किया खाना, रेलवे ने डिजिटल ई-पैंट्री सेवा का विस्तार किया

बिना झंझट करें महाकाल के दर्शन, उज्जैन-ओंकारेश्वर का टूर होगा सस्ता और सुनहरा, पूरी डिटेल्स पढ़ें

बिना डिब्बे के प्लेटफॉर्म पर पहुंची ट्रेन, 3AC टिकट वाले यात्रियों के उड़ गए होश

महंगा होगा ट्रेन का सफर! सरकार ने बजट में दिया बड़ा संकेत, टिकट के दाम पर कितना बढ़ेगा बोझ?

टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!

कितना होगा टूर पैकेज का किराया

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में सोलो ट्रैवल करने के लिए आपको 66800 रुपए देना होगा। वहीं डबल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति खर्च 51800 रुपए रहेगा और ट्रिपल शेयरिंग में यह खर्च 50150 रुपए तय किया गया है। इसके अलावा 5 से 11 साल तक बच्चों के लिए किराया 43400 रुपए है। इस टूर पैकेज में टिकट बुक करने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। सिक्किम और दार्जिलिंग की प्राकृतिक खूबसूरती को पास से देखने के लिए इस टूर पैकेज का लाभ ले सकते हैं।

Irctc tour package 2025 for darjeeling and sikkim

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 01, 2025 | 06:00 PM

Topics:  

  • IRCTC
  • Sikkim
  • Tour Packages

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.