- Hindi News »
- Travel »
- Irctc Special Tour Package To Goa For Christmas Enjoy 4 Days Trip
IRCTC लेकर आया है क्रिसमस पर गोवा का खास टूर पैकेज, 4 दिन की ट्रिप में खूब करें एंजॉय
- Written By: प्रीति शर्मा
Goa Tour Package: गोवा की मौज मस्ती और रौनक का मजा अब आप आईआरसीटीसी के जरिए ले सकते हैं। इस बार क्रिसमस पर इस खास टूर पैकेज के साथ 4 दिन तक गोवा में पार्टी, मस्ती और जमकर एंजॉय कर सकते हैं।

गोवा टूर पैकेज (सौ. फ्रीपिक)
IRCTC Tour Package: क्रिसमस पर छुट्टियों का मजा दोगुना करने का प्लान है तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक बेहतरीन मौका लेकर आया है। क्रिसमस के समय गोवा की रौनक, बीच की ठंडी, रातों की चमक देखने का आनंद ही कुछ और है। इसी अनुभव को खास बनाने के लिए आईआरसीटीसी ने चार दिनों का स्पेशल गोवा टूर पैकेज लॉन्च किया है। जिसमें आपको रहने, खाने, ट्रेवल से जुड़ी कई सुविधाएं मिलेंगी। क्रिसमस को यादगार बनाना चाहते हैं तो यह टूर पैकेज आपके लिए बेस्ट रहेगा।
गोवा की संस्कृति में दिलचस्पी रखते हैं तो फिर आपको इस टूर पैकेज का लाभ उठाना चाहिए। क्रिसमस की धूमधाम और गोवा की खूबसूरती इस ट्रिप को खास बनाएगी। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम वाइब्रेंट गोवा है। यह पैकेज 3 रात और 4 दिन के लिए है।
कब होगी टूर पैकेज की शुरुआत
इस खास टूर पैकेज की शुरुआत 25 दिसंबर 2025 को दिल्ली से फ्लाइट द्वारा सुबह 10.50 बजे होगा। दोपहर 1.30 बजे तक आप गोवा पहुंच जाएंगे। जहां पर आपको रुकने और होटल में ठहरने की व्यवस्था मिलेगी। दिन में आराम करके आप रेत पर टहलते हुए यूं ही समय बिता सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
IRCTC की भारत गौरव ट्रेन से 5 ज्योतिर्लिंग और द्वारकाधीश के दर्शन, 11 जुलाई को रीवा से होगी शुरुआत
रेल यात्रियों की टेंशन खत्म, अब AI रखेगा खाने पर 24 घंटे नजर, चूहा-मक्खी दिखते ही होगा अलर्ट
Brother’s Day 2026: भाई के साथ बनाएं एडवेंचर भरे प्लान, करें मजेदार एक्टिविटी, ट्रिप के लिए ये हैं खास जगहें
IRCTC Golden Chariot: शाही ठाठ और लग्जरी सुविधा एकसाथ… महाराजाओं जैसा सफर होगा आसान, फिर लौटी गोल्डन चैरियट
यह भी पढ़ें:- गोवा-थाईलैंड नहीं, तीर्थ स्थान बन रहे Year End पर लोगों की पहली पसंद; ये हैं Gen Z की फर्स्ट चॉइस
इन जगहों पर घूमने का अवसर
नॉर्थ गोवा की दिनभर सैर करने के बाद आप शाम को बीच पर मजे कर सकते हैं। यहां आपको अगुआड़ा किला, कलंगुट बीच, बागा बीच, अंजुना बीच और चापोरा किला देखने को मिलेगा। इसके बाद आप अगले दिन साउथ गोवा की शांत और सुंदर जगहों की सैर कर सकते हैं। यहां पर मिरामार बीच और फिर डोना पॉला व्यू पॉइंट जा सकते हैं जहां मांडोवी और जुआरी नदी अरब सागर से मिलती है।
आईआरसीटीसी के इस खास टूर पैकेज में आपको ब्रेकफास्ट और डिनर का खर्च अलग से नहीं करना होगा। शानदार होटल में आपको रुकने की व्यवस्था मिलेगी। जिसमें आपको हर तरह की सुविधाएं दी जाएंगी। बच्चों के साथ भी आप इस टूर पैकेज का आराम से बुक कर सकते हैं।
कितना होगा टूर पैकेज का किराया
इस टूर पैकेज में ट्रैवल करने के लिए सिंगल व्यक्ति का खर्च 52720 रुपए है। वहीं डबल शेयरिंग पर किराया 39260 रुपए है और ट्रिपल शेयरिंग करने पर यह किराया 36700 रुपए रहेगा। इस टूर पैकेज से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए आप आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विजिट कर सकते हैं। मोबाइल एप के जरिए भी आप टिकट बुक कर सकते हैं।
Irctc special tour package to goa for christmas enjoy 4 days trip
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Praneet More Show: मेल शव के प्राइवेट पार्ट पर टिप्पणी करना पड़ा भारी, विवाद में लेडी डॉक्टर का वीडियो वायरल
Jun 12, 2026 | 08:44 AMभंडारा में कागजों तक सीमित डम्पिंग यार्ड, सुप्रीम कोर्ट के नियमों की खुलेआम अनदेखी
Jun 12, 2026 | 08:43 AMअल-नीनो की दस्तक से बढ़ी टेंशन, कैसे भारत में घट सकता है बिजली उत्पादन? समझिए बड़ा खतरा
Jun 12, 2026 | 08:42 AMअमरावती MLC चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार और यशोमती ठाकुर में आर-पार; अनिल बोंडे और फडणवीस का तीखा पलटवार
Jun 12, 2026 | 08:42 AMभोपाल में पटाखा दुकान में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाकों से दहला बैरागढ़ रोड, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक
Jun 12, 2026 | 08:32 AMसुप्रिया सुले ने महाराष्ट्र की आर्थिक स्थिति पर उठाए सवाल, लाडली बहन योजना के लिए फंड ट्रांसफर पर जताई चिंता
Jun 12, 2026 | 08:27 AMFIFA 2026: फीफा वर्ल्ड कप से बाहर हुए जापान के कप्तान, ओपनिंग मुकाबले से पहले ही कर दिया संन्यास का ऐलान
Jun 12, 2026 | 08:24 AMवीडियो गैलरी

काशी में फिर गरजा योगी का बुलडोजर, दालमंडी के व्यापारियों में मचा हड़कंप; एक साथ जमींदोज हुए कई मकान- VIDEO
Jun 11, 2026 | 09:17 PM
80% मुस्लिम कारीगर बनाते हैं कान्हा के कपड़े, ईद हो या जन्माष्टमी; एक साथ मनाते हैं त्योहार, VIDEO वायरल
Jun 11, 2026 | 09:05 PM
POK में जनता का फूटा गुस्सा, 1 करोड़ के इनामी युवा नेता सरदार अमन खान ने उड़ाई सेना की नींद, देखें VIDEO
Jun 11, 2026 | 08:52 PM
हर चुनाव में कैसे बाजी मारती है बीजेपी? पंकज चौधरी ने बताया पार्टी की सफलता का राज- VIDEO
Jun 10, 2026 | 11:05 PM
राष्ट्रपति ने तोड़ा प्रोटोकॉल, अधिकारी ने छुए पैर, अयोध्या के लाल की शहादत की कहानी सुन रो पड़ा देश- VIDEO
Jun 10, 2026 | 10:53 PM
Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर सुप्रीम कोर्ट दौड़ी कांग्रेस, क्या मिलेगी राहत?
Jun 10, 2026 | 10:38 PM














