-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Travel »
- Irctc Christmas Special Tour Package Know Details Before Booking Ticket
क्रिसमस पर IRCTC के इस इंटरनेशनल टूर पैकेज से करें सैर, मिलेगी तमाम सुविधाएं
- Written By: प्रीति शर्मा
IRCTC Tour package 2025: क्रिसमस के खास मौके पर आईआरसीटीसी एक इंटरनेशनल टूर पैकेज लेकर आया है। जिसमें आपको रहने से लेकर खाने पीने तक की सुविधा मिलेगी।

आईआरसीटीसी टूर पैकेज (सौ. फ्रीपिक)
Christmas Tour Package: दिसंबर की 25 तारीख को हर साल क्रिसमस का त्योहार बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस समय स्कूलों, कॉलेज और ऑफिस में भी छुट्टियां मिल जाती हैं। ऐसे में परिवार या दोस्तों के साथ एक मजेदार ट्रिप की प्लान करना तो बनता है। साल का अंत यूं ही घर पर बैठकर बिताने से अच्छा है कि कुछ नई यादों को बुना जाए। इसके लिए आईआरसीटीसी ने इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च किया है।
भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने इस बार क्रिसमस के मौके को और भी ज्यादा स्पेशल बनाने के लिए इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस टूर पैकेज का नाम क्रिसमस स्पेशल मिस्टिकल नेपाल विद गाला डिनर एक्स मुंबई है। इसके टूर पैकेज के जरिए आपको नेपाल की प्रमुख जगहों को देखने का मौका मिल रहा है। इस पैकेज में आपको गाला डिनर की पूरी व्यवस्था भी मिलेगी।
कब होगी टूर पैकेज की शुरुआत
आईआरसीटीसी के इस खास टूर पैकेज की शुरुआत क्रिसमस से दो दिन पहले यानी 23 दिसंबर 2025 को मुंबई से फ्लाइट के जरिए काठमांडू के लिए होगी। इस टूर पैकेज में 6 दिन और 5 रात तक रहने की व्यवस्था है। होटल में जाने से पहले रास्ते में बौद्धनाथ स्तूप के दर्शन करवाए जाएंगे। इसके बाद काठमांडू में रात को आराम करने के बाद कई जगहों पर जाने का मौका मिलेगा।
सम्बंधित ख़बरें
यात्रीगण जरूरी सूचना: मुंबई रूट पर बारिश का संकट, पश्चिम रेलवे की ये ट्रेनें हुईं कैंसल, कुछ रिशेड्यूएल
पहले दिखाई थी आंख…अब भारत के सामने झुके नेपाल के PM! बालेन शाह ने भारतीय राजदूत को मिलने के लिए बुलाया
छत्रपति संभाजीनगर में बारिश से खिल उठीं पहाड़ियां, वीकेंड पर उमड़ी ट्रैकर्स और परिवारों की भारी भीड़
दुनिया के 10 सबसे रहस्यमयी बगीचे, जिनके राज आज तक नहीं सुलझ पाए
यह भी पढ़ें:- वीकेंड पर दिल्ली से सोलो ट्रिप का प्लान? इन जगहों पर मिलेगा एडवेंचर और सुकून
इन जगहों पर मिलेगा घूमने का मौका
इसके जरिए आप नेपाल का पशुपतिनाथ मंदिर, दरबार स्क्वायर, तिब्बती शरणार्थी केंद्र, स्वयंभूमि स्तूप के दर्शन कर सकते हैं। इस टूर पैकेज में आपको कई जगहों पर घूमाया जाएगा। साथ ही रहने की अच्छी व्यवस्था मिलेगी।
इस टूर पैकेज में ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर तक का खर्च पैकेज में शामिल है। जिसके लिए अलग से खर्च करने की जरूरत नहीं होगी। साथ ही तीन स्टार होटल में रुकने की व्यवस्था भी की गई है।
कितना होगा टूर पैकेज का किराया
किराए की बात करें को आईआरसीटीसी के इस खास टूर पैकेज में सिंगल व्यक्ति का खर्च 59400 रुपए होगा। वहीं डबल शेयरिंग पर यह किराया 51400 और ट्रिपल शेयरिंग करने पर यह किराया 50100 रुपए होगा। वहीं, 4 से 10 साल के बच्चे अगर जाते हैं तो उनका किराया 45600 रुपए तय किया गया है। इस टूर पैकेज से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विजिट कर सकते हैं।
Irctc christmas special tour package know details before booking ticket
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक के इंदिरानगर में 12 घंटे ठप रही MNGL गैस सप्लाई, महीने में तीसरी बार बत्ती गुल; उपभोक्ता परेशान
Jul 24, 2026 | 03:14 PMIFFJK 2026 Logo Unveil: जम्मू-कश्मीर में पहली बार होगा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, CM उमर करेंगे लोगो लॉन्च
Jul 24, 2026 | 03:14 PMकैग रिपोर्ट पर जीतू पटवारी का सरकार पर हमला, बोले- विज्ञापन नहीं, आंकड़े बता रहे मध्य प्रदेश की सच्चाई
Jul 24, 2026 | 03:13 PMVaranasi: रिश्वतखोरी के आरोप में रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी गिरफ्तार, फर्नीचर बिल पास कराने के बदले मांगी थी घूस
Jul 24, 2026 | 03:10 PMYavatmal News: यवतमाल में महाराष्ट्र बंद का व्यापक असर, छात्रों के समर्थन में हजारों लोग सड़कों पर उतरे
Jul 24, 2026 | 03:09 PMसुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, अब अदालत की लाइव स्ट्रीमिंग की क्लिप सोशल मीडिया पर नहीं होगी वायरल
Jul 24, 2026 | 03:06 PMअन्ना हजारे की तरह भाजपा के हाथों का मोहरा न बनें सोनम वांगचुक – कांग्रेस नेता हुसैन दलवई का केंद्र पर हमला
Jul 24, 2026 | 03:04 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM














