Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Summer Vacation Special: GOA जाने का सपना होगा पूरा, IRCTC लाया 6 रात और 7 दिन का पैकेज; जानें बुकिंग डिटेल्स

Cheap Goa Holiday Deals: IRCTC लाया गोवा का किफायती टूर पैकेज। 27,100 रुपये से शुरू होने वाली इस ट्रिप में रहना, खाना और घूमना शामिल है। 1 मई से पहले बुकिंग करना अनिवार्य।

  • Written By: सजल रघुवंशी
Updated On: Apr 22, 2026 | 10:32 PM

प्रतीकात्म इमेज (सोर्स- एआई जनरेटेड)

Follow Us
Close
Follow Us:

IRCTC Goa Tour Package: अगर आप भी गर्मियों की छुट्टियों में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं लेकिन बजट की वजह से बार-बार प्लान टल जाता है, तो अब आपके लिए अच्छी खबर है। इस बार कम खर्च में गोवा जैसी शानदार डेस्टिनेशन पर घूमने का मौका मिल रहा है। दरअसल, आईआरसीटीसी एक ऐसा किफायती टूर पैकेज लेकर आया है, जो खास तौर पर बजट ट्रैवलर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

आईआरसीटीसी का यह टूर पैकेज उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो लंबे समय से गोवा घूमने का सपना देख रहे हैं। इस पैकेज की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें ट्रैवल, होटल और खाने जैसी जरूरी सुविधाएं शामिल हैं। यानी आपको अलग-अलग चीजों की प्लानिंग करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। एक ही पैकेज में पूरी ट्रिप कवर हो जाती है, जिससे यात्रा आसान और सस्ती बन जाती है।

कहां से शुरू होगी यात्रा

भारतीय रेलवे के इस पैकेज का नाम ‘TIRUNELVELI GOA CHARTER COACH TOUR’ रखा गया है। इसकी शुरुआत दक्षिण भारत के कई शहरों से होगी, जिनमें तिरुनेलवेली, विरुधुनगर, मदुरै, डिंडीगुल, करूर और धर्मपुरी शामिल हैं। इन शहरों से यात्रियों को सीधे गोवा ले जाया जाएगा, जिससे यात्रा सुविधाजनक और व्यवस्थित बनी रहेगी।

सम्बंधित ख़बरें

सिर्फ पोहा-जलेबी ही नहीं, इंदौर के 56 दुकान बाजार के इन फ्यूजन डिशेज के दीवाने हैं लोग; क्या आपने ट्राई किया?

Panpatia Col Trek: बद्रीनाथ और केदारनाथ को जोड़ने वाला रास्ता, जिसका नाम सुनते ही कांप जाते हैं ट्रेकर्स

नैनीताल से मुन्नार तक, कम बजट में परिवार के साथ सुकून के पल बिताने के लिए बेस्ट समर डेस्टिनेशंस

इकॉनमी क्लास में सोकर पूरा होगा सफर…एयर न्यूजीलैंड का Skynest बेड उड़ा देगा आपके होश, जानें टिकट की कीमत

कितना होगा खर्च

अगर बजट की बात करें तो इस पैकेज की शुरुआती कीमत 34,800 रुपये है। हालांकि, अगर आप ग्रुप में यात्रा करते हैं तो खर्च कम हो जाता है। दो लोगों के लिए यह पैकेज करीब 27,100 रुपये प्रति व्यक्ति पड़ता है, जबकि तीन लोगों के लिए यह और सस्ता होकर लगभग 26,300 रुपये प्रति व्यक्ति हो जाता है। बच्चों के लिए पैकेज की फीस 21,800 रुपये रखी गई है। इस कीमत में इतनी सुविधाएं मिलना वाकई एक बेहतरीन डील मानी जा रही है।

इस पैकेज में क्या-क्या मिलेगा?

यह पैकेज 6 रात और 7 दिन का है, जिसमें यात्रियों को कई सुविधाएं दी जाएंगी। आने-जाने के लिए 3 एसी कोच का ट्रेन टिकट शामिल है। गोवा पहुंचने के बाद घूमने के लिए एसी कैब की सुविधा भी दी जाएगी। रहने के लिए 3 स्टार होटल में स्टे मिलेगा, जिसमें ब्रेकफास्ट और डिनर शामिल होगा। इसके अलावा इस पैकेज में ट्रैवल इंश्योरेंस भी दिया जा रहा है, जिससे यात्रा और भी सुरक्षित बनती है।

यह भी पढ़ें: सिर्फ पोहा-जलेबी ही नहीं, इंदौर के 56 दुकान बाजार के इन फ्यूजन डिशेज के दीवाने हैं लोग; क्या आपने ट्राई किया?

1 मई से पहले करनी होगी बुकिंग

अगर आप इस शानदार ऑफर का फायदा उठाना चाहते हैं, तो ध्यान रखें कि इसकी बुकिंग 1 मई से पहले करनी होगी। सीमित सीटों के कारण देरी करने पर मौका हाथ से निकल सकता है। ऐसे में अगर आप सस्ते में यादगार ट्रिप प्लान करना चाहते हैं, तो यह पैकेज आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है।

Irctc goa tour package 2026 best for summer vacation tourism news

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 22, 2026 | 10:32 PM

Topics:  

  • IRCTC
  • Tourism News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.