Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भारत के 5 सबसे रहस्यमयी मंदिर: कभी हवा में झूलता है खंभा तो कहीं विज्ञान भी टेक देता है घुटने!

Mysterious Temples: भारत में कई ऐसे प्राचीन मंदिर हैं जिनसे जुड़े रहस्य आज भी लोगों को हैरान कर देते हैं। कहीं खंभा जमीन से बिना सहारे झूलता है तो कहीं मूर्तियों और संरचनाओं के आगे विज्ञान भी जवाब ढूंढता नजर आता है।

  • By प्रीति शर्मा
Updated On: Jan 02, 2026 | 12:39 PM
Follow Us
Close
Follow Us:
1 / 6

भारत को आस्था और अध्यात्म की भूमि कहा जाता है लेकिन यहां कुछ मंदिर ऐसे हैं जो अपनी वास्तुकला और चमत्कार से लोगों को हैरान कर देते हैं। भारत के कोने-कोने में प्राचीन मंदिर स्थापित हैं लेकिन इनमें से कुछ ऐसे हैं जहां पर प्रकृति के नियम और आधुनिक इंजीनियरिंग के तर्क भी काम नहीं आते हैं।

2 / 6

आंध्र प्रदेश का लेपाक्षी मंदिर काफी अनोखा है। विजयनगर साम्राज्य की वास्तुकला का बेजोड़ नमूना, लेपाक्षी मंदिर अपने 'झूलते हुए खंभे' के लिए विश्व विख्यात है। यहाँ के 70 खंभों में से एक खंभा जमीन को नहीं छूता। श्रद्धालु अक्सर इसके नीचे से कपड़ा या कागज निकालकर देखते हैं। कई शोधों के बाद भी इंजीनियर यह नहीं समझ पाए कि बिना आधार के यह विशाल पत्थर का खंभा छत से कैसे टिका हुआ है।

सम्बंधित ख़बरें
1

चिखलदरा में देश का पहला 407 मीटर का ग्लास स्कायवॉक तैयार, 1500 फीट की ऊंचाई से दिखेगा जन्नत का नजारा

2

कड़ाके की ठंड से चाहिए ब्रेक! जनवरी में भारत के इन बीच की करें प्लानिंग, जहां मिलेगी सुकून भरी धूप

3

पहाड़ों पर पहली बार करने जा रहे हैं कैंपिंग? इन 8 टिप्स के साथ बनाएं ट्रिप को यादगार

4

जनवरी में जन्नत से कम नहीं है भारत की ये 5 जगहें, कम बजट में उठाएं बर्फबारी और सुकून का मजा

3 / 6

स्तंभेश्वर महादेव गुजरात के कवि कंबोई में स्थित है। यह मंदिर दिन में दो बार अपनी आंखों के सामने से ओझल हो जाता है। खंभात की खाड़ी के किनारे बसा यह मंदिर समुद्र के ज्वार (High Tide) के समय पूरी तरह पानी में डूब जाता है और ज्वार उतरने पर फिर से प्रकट होता है। श्रद्धालु इस अद्भुत नजारे को देखने के लिए घंटों इंतजार करते हैं।

4 / 6

राजस्थान का करणी माता मंदिर काफी रहस्यमयी है। बीकानेर के पास स्थित इस मंदिर में करीब 25,000 काले चूहे रहते हैं। आश्चर्य की बात यह है कि चूहों की इतनी बड़ी संख्या होने के बावजूद यहां कभी कोई महामारी नहीं फैली और न ही यहाँ कभी चूहों की बदबू आती है। इन चूहों का जूठा प्रसाद ही भक्तों को दिया जाता है, जिसे बेहद पवित्र माना जाता है।

5 / 6

हिमाचल प्रदेश में स्थित ज्वाला देवी मंदिर कांगड़ा घाटी में स्थित है। इस मंदिर में नौ ज्वालाएं सदियों से बिना किसी तेल, बाती या ईंधन के लगातार जल रही हैं। कहा जाता है कि अकबर ने इन ज्वालाओं को बुझाने की कोशिश की थी लेकिन वह नाकाम रहा। जमीन के नीचे किसी गैस के स्रोत का पता लगाने के लिए कई वैज्ञानिक शोध हुए लेकिन कोई ठोस नतीजा नहीं निकला।

6 / 6

राजस्थान का ओम बन्ना धाम मंदिर जोधपुर-पाली हाईवे पर स्थित है। इस मंदिर में किसी देवता की नहीं बल्कि एक 350cc बुलेट मोटरसाइकिल की पूजा होती है। मान्यता है कि एक दुर्घटना के बाद पुलिस जब भी इस बाइक को थाने ले जाती वह अपने आप रात में दुर्घटना स्थल पर वापस लौट आती थी। तब से लोग इसे बुलेट बाबा के रूप में पूजते हैं।

Indias 5 most mysterious temples unbelievable secrets

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 02, 2026 | 12:39 PM

Topics:  

  • Best Tourist Places
  • Tour and Travel News
  • Unique Temple In Himachal

सम्बंधित ख़बरें

1

चिखलदरा में देश का पहला 407 मीटर का ग्लास स्कायवॉक तैयार, 1500 फीट की ऊंचाई से दिखेगा जन्नत का नजारा

2

कड़ाके की ठंड से चाहिए ब्रेक! जनवरी में भारत के इन बीच की करें प्लानिंग, जहां मिलेगी सुकून भरी धूप

3

पहाड़ों पर पहली बार करने जा रहे हैं कैंपिंग? इन 8 टिप्स के साथ बनाएं ट्रिप को यादगार

4

जनवरी में जन्नत से कम नहीं है भारत की ये 5 जगहें, कम बजट में उठाएं बर्फबारी और सुकून का मजा

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.