2025 की ट्रिप के लिए चुनें ये शानदार झरनें, जिनकी खूबसूरती देख नहीं हटेंगी नजरें
Best Waterfalls in India: भारत के सबसे खूबसूरत झरनें शांति और प्राकृतिक सुंदरता का अद्भुत संगम हैं। जोग, दूधसागर, नोहकलिकाई जैसे झरने इस साल यादगार ट्रिप के लिए बेस्ट रहेंगे।
- Written By: प्रीति शर्मा
वॉटरफॉल्स (सौ. सोशल मीडिया)
Waterfalls in India: भारत दुनिया के कुछ सबसे मनमोहक झरनों का घर है जहां हर एक झरने का अपना अलग दृश्य और अनोखी सुंदरता है। पश्चिमी घाटों से गिरते विशाल झरनों से लेकर उत्तर-पूर्व में गहरे छिपे झरनों तक ये जगहें सपनों से भी ज्यादा खूबसूरत लगती हैं। ये रोमांच, शांति और प्रकृति के साथ सुकून का अहसास करते हैं। चाहे आप धुंध भरे रास्तों की तलाश में हों या बस एक ऐसी जगह की तलाश में हों जहाँ आप सुकून से रह सकें, तो ऐसे में भारत के ये सबसे मनमोहक झरने को 2025 ट्रिप के लिए सेलेक्ट कर सकते हैं।
जोग फॉल्स, कर्नाटक
मानसून के दौरान देखने लायक नज़ारा, जोग जलप्रपात भारत का दूसरा सबसे ऊँचा झरना है। शरावती नदी चार विशाल झरनों राजा, रानी, रोरर और रॉकेट में 830 फीट नीचे गिरती है। इसकी गड़गड़ाहट की आवाज़, सम्मोहक दृश्य और आसपास की हरियाली इसे दक्षिण भारत के सबसे मनोरम प्राकृतिक स्थलों में से एक बनाती है।
दूधसागर फॉल्स, गोवा
दूधसागर फॉल्स भारत के राज्य गोवा और कर्नाटक की सीमा पर स्थित है। यह पणजी से सिर्फ 60 किमी की दूरी पर स्थित है। पश्चिमी घाटों को चीरती हुई, 1000 फीट से भी ज़्यादा ऊँचाई से गिरती इसकी सफ़ेद धारा एकदम अनोखी है। इस झरने की फोटोग्राफी बहुत ज्यादा होती है।
सम्बंधित ख़बरें
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
होने वाले पीएम के सामने लड़ा चुनाव…हार के बाद बने बाजीगर, वो नेता जिसका हौसला नहीं तोड़ पाई जेल की सलाखें
राजा रघुवंशी मर्डर केस: सोनम रघुवंशी की जमानत पर हाईकोर्ट में सुनवाई; अब 18 मई को आ सकता है बड़ा फैसला
राजा रघुवंशी–सोनम केस: शादी की पहली सालगिरह पर फिर चर्चा में हनीमून मर्डर केस, कल हाईकोर्ट में अहम सुनवाई
दूधसागर झरना (सौ. फ्रीपिक)
अथिराप्पिल्ली फॉल्स, केरल
अक्सर भारत का नियाग्रा कहा जाने वाला अथिराप्पिल्ली जलप्रपात केरल का सबसे बड़ा और निश्चित रूप से सबसे खूबसूरत झरनों में से एक है। चालकुडी नदी 80 फीट ऊंची चट्टान से गिरती है, जिससे पानी का एक गर्जनापूर्ण पर्दा बनता है जो साल भर पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है।
यह भी पढ़ें:- दिल्ली के प्रदूषण से दूर राजस्थान की इन जगहों पर करें सफर, चारों तरफ दिखेगी हरियाली
नोहकलिकाई फॉल्स, मेघालय
नोहकालीकाई झरना चेरापूंजी के पास स्थित 1115 फीट ऊंचा भारत का सबसे ऊँचा झरना है। चट्टानों, घने जंगलों और फ़िरोज़ा रंग के कुंड पर तैरते बादलों से घिरा यह झरना किसी स्वप्न जैसा लगता है।
नोहकलिकाई फॉल्स
होगेनक्कल फॉल्स, तमिलनाडु
कावेरी नदी पर स्थित यह झरना दक्षिण भारत का नियाग्रा कहलाता है। चट्टानों से नीचे गिरने से पहले यह नदी कई धाराओं में बंट जाती है, जिससे एक धुंध भरा दृश्य बनता है जो स्थानीय लोगों और पर्यटकों, दोनों को आकर्षित करता है।
शहरी भागदौड़ से एक सुकून भरा ब्रेक चाहते हैं तो इन झरनों को ये साल खत्म होने से पहले देखने का प्लान कर सकते हैं। ये झरने आपको एहसास दिलाएंगे कि प्रकृति कितनी शक्तिशाली और शांत हो सकती है।
