- Hindi News »
- Travel »
- Rajasthan Travel Places Near Delhi Away From Pollution
दिल्ली के प्रदूषण से दूर राजस्थान की इन जगहों पर करें सफर, चारों तरफ दिखेगी हरियाली
Rajasthan travel Near Delhi: दिल्ली की धुंध और प्रदूषण से परेशान हैं तो राजस्थान की हरी भरी जगहों के बीच सुकून और शांति का अहसास कर सकते हैं। जहां पर परिवार के साथ छुट्टियां बिता सकते हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा

दिल्ली के पास घूमने की जगह (सौ. सोशल मीडिया)
Travel Places Near Delhi: सर्दियों की शुरुआत होते ही दिल्ली की कई जगहों पर एक्यूआई लेवल इतना बढ़ जाता है कि चारों तरफ धुंध की चादर दिखाई देती है। ऐसे वातावरण में सांस लेना मुश्किल हो जाता है। अगर आप भी दिल्ली के प्रदूषण से राहत चाहते हैं तो दिल्ली से 200 किमी दूर कुछ जगहों पर समय बिता सकते हैं। वीकेंड पर परिवार या दोस्तों के साथ दो या तीन दिन की ट्रिप प्लान कर सकते हैं। यहां पर चारों तरफ आपको हरियाली दिखाई देगी जो नेचर लवर्स को खूब पसंद आएगी।
आज हम इस आर्टिकल में राजस्थान की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जो दिल्ली से कुछ ही किमी की दूरी पर है। यहां की हवा दिल्ली के मुकाबले काफी साफ है। राजस्थान को सबसे ज्यादा राजपूती शान, परंपराओं, ऐतिहासिक कल्चर, इमारतें और पारंपरिक भोजन के लिए जाना जाता है।
अलवर
दिल्ली से अलवर की दूरी करीब 184 किमी है जहां पहुंचने के लिए केवल तीन या साढ़े तीन घंटे लगेंगे। यहां घूमने के लिए सबसे मुख्य जगह है नीमराना फोर्ट पैलेस। यहां का नजारा बहुत ही खूबसूरत है। इस किले के चारों ओर हरियाली ही हरियाली दिखाई देती है। शाम के समय यहां काफी टूरिस्ट आते हैं। इसके अलावा आप सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान, नीमराना बावड़ी, सिलीसेढ़ झील, गरवाजी झरना, नागेश्वर तीर्थ, नीलकंठ महादेव मंदिर जैसी जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
33 से बढ़ाकर 37 हो जाएगी सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या, राष्ट्रपति मुर्मु ने दी मंजूरी
22 मई को दिल्ली दौरे पर जाएंगे ‘थलापति’ विजय, पीएम मोदी के साथ होगी पहली बड़ी बैठक
NEET UG: 10th में 43%-12th में आए ग्रेस मार्क्स, सपना डॉक्टर बनने का; बीवाल परिवार के फर्जी मेरिट का पर्दाफाश
BRICS 2026 Summit: सम्मेलन में आज दूसरे दिन शामिल होंगे एस जयशंकर, दुनिया के 10 बड़े नेताओं से होगी खास मुलाकात
यह भी पढ़ें:- भारत की इन अनदेखी वेडिंग डेस्टिनेशन पर होगी सपनों जैसी शादी, यादें रहेंगी खास
डीग पैलेस
दिल्ली से राजस्थान की डीग सिर्फ 180 किमी दूर है। यहां पहुंचने के लिए आपको तीन घंटे लग सकते हैं। डीग पैलेस पानी से घिरा हुआ है। यह गोपाल सागर और रूप सागर जल स्रोतों के बीच बना है। 18वीं शताब्दी में बने डीग पैलेस की खूबसूरती बहुत कमाल है। यहां सूरज भवन, नंद भवन, हरदेव भवन, किशन भवन, केशव भवन आदि देख सकते हैं।
पक्षी अभयारण्य
परिवार के साथ डीग पैलेस से 30 या 35 किमी दूर भरतपुर का पक्षी अभयारण्य घूमने जा सकते हैं। यहां की हरियाली देखकर आंखों को सुकून मिलता है। इस जगह को विश्व धरोहर भी घोषित किया गया है। यहां पहुंचने के लिए आपको एक घंटे का समय लगेगा।
दिल्ली से आप कार से डीग पहुंच सकते हैं। इसके अलावा बस भी आसानी से मिल जाती है। दिल्ली से डीग के लिए कई ट्रेन भी चलती हैं।
Rajasthan travel places near delhi away from pollution
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
इंदौर: MGM मेडिकल कॉलेज के बॉयज हॉस्टल में पीजी डॉक्टर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, हत्या या आत्महत्या?
May 18, 2026 | 12:03 PMकेरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AMमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीटों पर चुनाव का बिगुल; निर्वाचन आयोग ने घोषित की 18 जून की तारीख
May 18, 2026 | 11:49 AMइजरायल के हमले में हमास का टॉप कमांडर ढेर, गाजा में 14 किमी लंबी सुरंगें और हथियारों के गोदाम भी तबाह
May 18, 2026 | 11:48 AMमहाराष्ट्र में पशु क्रूरता के सबसे ज्यादा मामले, एनसीआरबी रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
May 18, 2026 | 11:45 AMअकोला मर्डर केस: घरेलू विवाद में खूनी खेल, रिश्तेदार ने युवक पर किया जानलेवा हमला; आरोपी गिरफ्तार
May 18, 2026 | 11:44 AM…तो देश में रहने का अधिकार नहीं, वंदे मातरम के विरोध पर मौलाना मदनी पर भड़कीं मंत्री अग्निमित्रा पॉल
May 18, 2026 | 11:42 AMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














