सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया)
अक्सर देखा जाता है कि भाग दौड़ भरी जिंदगी में यदि अपने आपको कोई ब्रेक देना हो और कहीं घूम फिरकर अपने मूड को फ्रेश करना हो तो कुछ चीजों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। अगर आप दो चार दिनों की छुट्टी लेकर कहीं जा रहे हो तो आपको हमेशा कुछ बातों का ध्यान रखना होगा, जिससे आप फ्री होकर अपने ट्रिप का मजा उठा सकते हैं।
ट्रिप एडवाइडर अक्सर कुछ खास बातों के सलाह देते हैं, जिनका ध्यान रखकर आप अपनी यात्रा का आनंद दोगुना कर सकते हैं…
यदि आप कोई ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो सबसे पहले बात इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि जहां पर आप जा रहे हैं, वहां पर उस सीजन में किस तरह के कपड़े की जरूरत होगी। इसलिए उसे जगह की क्लाइमेट और मौसम के बारे में अच्छी तरह से अध्ययन कर लेना चाहिए और उसी हिसाब से अपने ट्रिप की तैयारी करनी चाहिए। उसी के अनुरूप कपड़ों का चयन करना चाहिए, ताकि आपको विशेष परेशानी का सामना न करना पड़े। यदि आप किसी पहाड़ी स्थान के लिए जा रहे हैं और वाहन ट्रैकिंग आदि करने का शौक है तो आपको उसके हिसाब से तैयारी करनी चाहिए।
अगर आपको जगह व मौसम बदलने पर छोटी मोटी परेशानियों से बचना है तो हेल्थ किट उपयोगी होता है। अगर आप ऐसी जगह पर जाते हैं, जहां मौसम बदलने पर आपको सर्दी जुकाम होने की संभावना रहती है तो आप अपने अपने आप तैयारी कर लेनी चाहिए। नहीं तो मौसम बदलने से होने वाली छोटी-मोटी बीमारियों से कई बार आपका पूरा टूर और घूमने का प्लान चौपट हो जाता है। कई बार छोटी-मोटी लापरवाहियों की वजह से आदमी पैसा खर्च करने के बाद भी अपने टूर का आनंद नहीं ले पाता है।
अगर आप ट्रिप के लिए विदेश जा रहे हैं तो अपने आने-जाने के टिकट, पासपोर्ट, पहचान पत्र, वीजा या और अन्य कागजातों को सहेज कर रख लेना चाहिए, ताकि जहां कहीं भी इसकी जरूरत पड़े तत्काल उन्हें दिखा कर अनावश्यक परेशानियों से बच सकें। आप इन्हें ऐसी सुरक्षित रखें कि इन्हें खोने का खतरा नहीं हो। नहीं तो आप ऐसी जगह पर परेशानी में फंस सकते हैं। इसलिए जरूरी कागजात की फोटोकॉपी भी तैयार रखें, ताकि मुश्किल के समय में उसका उपयोग किया जा सके।
छोटी मोटी जरूरत की चीज भी ट्रिप के दौरान खास मायने रखती हैं। आप अपना टूथपेस्ट, कंघी, चार्जर, पॉवर बैंक, शेविंग किट या अन्य जरूरी सामान आप घर पर भूल जाया करते हैं। इसलिए घूमने निकलने के पहले अपनी एक चेक लिस्ट तैयार करें और चेकलिस्ट के हिसाब से पैकिंग करें। सबसे पहले आप अपने मोबाइल फोन और उसके पॉवर बैंक के साथ-साथ एक टॉर्च ले जाना ना भूले, क्योंकि किसी भी समय इसकी जरूरत पड़ सकती है। फिर बाकी सामान अरेंज कर लें।