भारत के इस गुलाबी शहर की यात्रा बनेगी यादगार, यहां मिलेगी पूरी जानकारी
राजस्थान की गुलाबी सिटी यानी जयपुर बहुत ही खूबसूरत है। यहां की ऐतिहासिक इमारतें और स्थानीय बाजारों में मिलने वाली चीजें लोगों को आकर्षित करती है। यहां पर परिवार के साथ घूमने का प्लान एकदम बेस्ट रहेगा।
- Written By: प्रीति शर्मा
भारत का गुलाबी शहर जयपुर को कहा जाता है जो राजस्थान का एक खूबसूरत जिला है। यहां संस्कृति और परंपरा आपको एक अलग दुनिया की सैर करवाते हैं। इतिहास, कला और शानदार नजारे आपके सामने वास्तुकला का अनोखा दृश्य पेश करते हैं। यह जगह हर किसी के लिए परफेक्ट है।
राजस्थान की राजधानी को पिंक सिटी कहा जाता है जो भारत का ऐसा शहर है जहां पर राजसी इतिहास और शानदार किलों, रंग बिरंगे बाजार का मिश्रण देखने मिलता है। यहां पर देश ही नहीं बल्कि विदेशो से भी पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। यहां पर जाने से पहले यह ट्रैवल गाइड आपके सफर को और यादगार बना देगी।
संभाजीनगर में ‘कॉफी विद मेयर’: महापौर समीर राजूरकर ने 100 कंटेंट क्रिएटर्स संग शहर की ब्रांडिंग का अभियान शुरू
Passport Fee Hike: विदेश घूमने का प्लान है? पहले जान लें, पासपोर्ट बनवाना अब हो गया महंगा
घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग विकास के लिए 53.82 करोड़ का अतिरिक्त फंड मंजूर, अब 210 करोड़ से संवरेगा मंदिर परिसर
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा! बस और ट्रक की जोरदार टक्कर के बाद लगी आग, जिंदा जले 8 यात्री, कई घायल
जयपुर एक शहर नहीं बल्कि अपने आप में एक खास संस्कृति है। यहां का पारंपरिक खाना, ऐतिहासिक जगहें, स्थानीय बाजारों में हाथ से बनी चीजें आदि लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं। यहां पर परिवार, दोस्तों या अकेले भी ट्रिप का प्लान किया जा सकता है।
जयपुर में आप हवा महल, सिटी पैलेस, जल महल, जंतर मंतर, नाहरगढ़ किला, जयगढ़ किला, गलता जी मंदिर, आमेर किला आदि जगहों को देख सकते हैं। इसके अलावा भी आप कई आसपास कई चीजों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
जयपुर की स्ट्रीट फूड या पारंपरिक थाली में एक राजस्थानी झलक देखने को मिलेगी। यहां का शाही खाना खाकर आपको रजवाड़ों जैसा महसूस होगा। यहां की खास डिशेज में दाल बाटी चूरमा, घेवर, प्याज की कचौरी, मलाई लस्सी, मिर्ची बड़ा हैं जिसे फूड लवर्स जमकर एंजॉय कर सकते हैं।
जयपुर में घूमने के लिए भी बहुत कुछ मौजूद है। अगर आप रात को घूमना चाहते हैं तो नाइट बाइक टूर कर सकते हैं। इसके अलावा हेरिटेज वॉक, आमेर किला में उंटी की सवारी, राजस्थानी नृत्य और बाजारों में शॉपिंग का मजा बिल्कुल भी मिस नहीं करना चाहेंगे।
जयपुर घूमने का सबसे बेस्ट समय अक्टूबर से मार्च के बीच का माना जाता है। इस समय यहां पर वातावरण शांत और खूबसूरत होता है। लेकिन मानसून में भी यहां की ट्रिप प्लान की जा सकती है। इस समय यहां पर गर्मी नहीं होती इसलिए घूमने का मजा दोगुना हो जाता है। इसके अलावा बजट से लेकर लग्जरी तक यहां कई सारे होटल में रुकने की व्यवस्था मिलेगी।
