केरल का मुन्नार हिल स्टेशन नहीं है जन्नत से कम, ऐसे करें जानें की प्लानिंग
Munnar Hill Station: केरल का सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन मुन्नार में सितंबर अक्टूबर को घूमने का प्लान किया जा सकता है। इस समय यहां का मौसम काफी सुहावना रहता है जो आपको अंदर से सुकून देता है।
- Written By: प्रीति शर्मा
केरल का सबसे खूबसूरत शहर मुन्नार हिल स्टेशन घुमक्कड़ लोगों के लिए एक आदर्श जगह है जहां पर प्रकृति को करीब से अनुभव किया जा सकता है। यह जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं लगती है। यहां पर देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लोग घूमने के लिए आते हैं। पश्चिमी घाट की गोद में स्थित मुन्नार शांत और ठंडे मौसम के लिए जाना जाता है।
लवर्स लेन और चाय के बागान मुन्नार की असली पहचान है जहां सुबह-सुबह ओस से चमकती पत्तियों पर उगते सूरज की किरण पड़ती है। महिलाएं बीच के रास्तों पर टहलती हुई नजर आती हैं। यहां एडीएचपी टी म्यूजियम देख सकते हैं जो चाय बागानों का प्रमुख केंद्र है।
Passport Fee Hike: विदेश घूमने का प्लान है? पहले जान लें, पासपोर्ट बनवाना अब हो गया महंगा
Kerala Lodge Death: केरल के त्रिशूर में लॉज के कमरे में महिला और नवजात शिशु मृत मिले, पुलिस ने शुरू की जांच
अयोध्या राम मंदिर चंदा विवाद: सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग, पिनाराई विजयन ने PM से मांगा जवाब
दक्षिण-भारत में हाई अलर्ट! केरल में निपाह तो वायनाड में शिगेला संक्रमण, स्वास्थ्य विभाग ने पुणे भेजे सैंपल
मुन्नार एक ऐसी जगह है जो आपको सुकून देती है और यहां के नजारे आंखों में हमेशा के लिए बस जाते हैं। यहां पर बैठकर ली गई चाय की चुस्की और झरनों की आवाज मन को शांति देती है। यहां पर एराविकुलम नेशनल पार्क, कुंडला झील, राजामाला हिल्स, टी म्यूजियम, मट्टुपेट्टी डैम चाय के बागान प्रमुख आकर्षण का केंद्र हैं।
मुन्नार में रहने के लिए आपको बजट में जगह मिल जाएगी। यहां जोस्टेल मुन्नार, ग्रीन रिज, टी काउंटी, रिवलेट रिजॉर्ट रहने के कुछ फेमस स्टे हाउस हैं। जहां आपको करीब 800-2000 रुपए प्रति रात के मिल जाएंगे। बजट के अलावा लग्जरी होम स्टे भी यहां उपलब्ध हैं।
मुन्नार घूमने का सही समय अक्टूबर से मई के बीच का माना जाता है। इस समय यहां का मौसम काफी ठंडा और शानदार होता है। यहां पर्यटक कई जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। जून से सितंबर के बीच यहां ट्रिप का प्लान किया जा सकता है लेकिन उस समय यहां ज्यादा बारिश होती है।
मुन्नार जाने के लिए आप बस, ट्रेन या हवाई यात्रा कर सकते हैं। अलुवा या एर्नाकुलम मुन्नार का सबसे नजदीकी स्टेशन है। इसके अलावा कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा इसके सबसे पास है। केरल और तमिलनाडु के कई शहरों से मुन्नार अच्छी से सड़क मार्ग से जुड़ा हुआ है।
