दक्षिण-भारत में हाई अलर्ट! केरल में निपाह तो वायनाड में शिगेला संक्रमण, स्वास्थ्य विभाग ने पुणे भेजे सैंपल
Nipah Virus in Kerala: दक्षिण-भारत के राज्यों में निपाह वायरस और शिगेला संक्रमण बढ़ता जा रहा है। इस पर स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर है। कई स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है।
- Written By: प्रिया जैस
स्वास्थ्यव विभाग अलर्ट (सौजन्य-IANS)
Shigella Virus Infection in Wayanad: दक्षिण-भारत में निपाह वायरस और शिगेला बैक्टीरिया का खतरा बढ़ता जा रहा है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। केरल में जहां एक ओर निपाह वायरस का खतरा पैदा हो गया है, तो वहीं वायनाड में शिगेला बैक्टीरिया का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। वायनाड के अलावा शिगेला के नए मामले दूसरे जिलों से सामने आने लगे हैं। इन खतरों से निपटने के लिए अधिकारियों ने पूरे राज्य में निगरानी और बचाव के उपाय तेज कर दिए हैं।
बढ़ते संक्रमण के बीच स्वास्थ्य मंत्री के. मुरलीधरन ने शुक्रवार को कहा कि हालात काबू में हैं और घबराने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि अधिकारी स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। केरल में निपाह वायरस का एक नया संदिग्ध मामला सामने आने के बाद केंद्र सरकार ने वहां की स्थिति पर विशेष नजर रख रही है।
पुणे प्रयोगशाला में भेजे गए सैंपल
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि राज्य में हो रही गतिविधियों पर ध्यान रखा जा रहा है और संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए हर जरूरी मदद दी गई है। संदिग्ध मरीजों और उनके संपर्क में आए लोगों के सैंपल लिए गए। सैंपल की जांच के लिए इमरजेंसी आधार पर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी), पुणे, भेजे गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Heart Health: हार्ट अटैक से पहले शरीर देता है ये साइलेंट संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी
IndiGo विमान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, लखनऊ से दिल्ली जा रही थी फ्लाइट, 180 यात्री थे सवार
अर्जुन से द्रोणाचार्य अवॉर्ड तक, पिता से मिली विरासत को जसपाल राणा ने पहुंचाया बुलंदियों पर; जानें रिकॉर्ड्स
दिल्ली में चौथी मंजिल से कूदी विदेशी महिला, संदिग्ध ‘ड्रग्स लैब’ का भंडाफोड़; भारी मात्रा में MDMA बरामद
अधिकारियों ने कहा कि संक्रमण की गंभीरता और वायरस के स्रोत के बारे में अभी साफ जानकारी नहीं है। आधिकारिक टेस्ट के नतीजे आने के बाद स्त्रोत के बारे में जानकारी मिल पाएगी। इस समय जल्द से जल्द रिपोर्ट लाने की कोशिश की जा रही है।
SOP का पालन करने के दिए निर्देश
केंद्र सरकार ने राज्य को निपाह से बचाव के तय प्रोटोकॉल और स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय रोकथाम के उपायों की समीक्षा के लिए केरल स्वास्थ्य विभाग के साथ लगातार संपर्क में है और जरूरत पड़ने पर तकनीकी मदद और विशेषज्ञों का सहयोग देने का भरोसा दिलाया है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे घबराएं नहीं और स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइंस का पालन करें।
यह भी पढ़ें – केरल में Nipah Virus की वापसी! एक नया मरीज मिलने से हड़कंप, 15 लोग क्वारंटाइन और प्रशासन अलर्ट पर
वहीं, वायनाड से बच्चों में शिगेला संक्रमण के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है और आज अन्य टेस्ट के नतीजे आने की उम्मीद है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि कोलियाडी स्कूल के 502 बच्चों में लक्षण नजर आए थे, जिसके बाद उनका इलाज कराया था। 47 लोगों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
स्कूलों में छुट्टी घोषित
संपर्क से संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए 3 पंचायतों और सुल्तान बथेरी नगरपालिका क्षेत्र के स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं। स्वास्थ्य विभाग ने माता-पिता को यह भी सलाह दी है कि जब तक स्थिति में सुधार न हो, वे बच्चों को भीड़-भाड़ वाली जगहों और सार्वजनिक कार्यक्रमों में न ले जाएं।
प्रभावित इलाकों में बचाव दल जमीनी स्तर पर जांच, निगरानी और जागरूकता अभियान चला रहे हैं। संक्रामक बीमारियों से जुड़ी दो अलग-अलग चिंताओं के सामने आने के बाद, स्वास्थ्य अधिकारियों ने निगरानी बढ़ा दी है और लोगों से अपील की है कि वे बिना वजह डरे सावधानी बरतें।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
