दुनिया की सबसे गर्म जगहे जहां पड़ती है भीषण गर्मी, भूलकर भी नहीं जाना चाहेंगे आप
गर्मी का मौसम चल रहा है और ऐसे में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान जैसे जिलों में भयंकर गर्मी पड़ रही है। लेकिन दुनिया में ऐसी भी कई जगह हैं जहां पर इतनी ज्यादा गर्मी पड़ती है कि इंसानों का रहना मुश्किल हो जाता है।
- Written By: प्रीति शर्मा
गर्मियों में जहां लोग ठंडी और आरामदायक जगह की तलाश करते हैं, वहीं दुनिया में कुछ ऐसी भी जगह है जहां पर भीषण गर्मी पड़ती है। इन जगहों का तापमान इतना ज्यादा होता है कि यहां जाना किसी चुनौती से कम नहीं है। ऐसी जगहों पर रहना या घूमना जान को जोखिम में डालना है। आज हम आपको दुनिया की ऐसी ही गर्म जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।
दुनिया की सबसे गर्म जगहों में सहारा रेगिस्तान का नाम शामिल है। यहां पर औसत तापमान 35 से 42 डिग्री सेल्सियस तक रहता है। पूरे साल यहां लगभग न के बराबर बारिश होती है। यहां पर अधिकतम तापमान 58 डिग्री तक पहुंच जाता है। इस वजह से यह दुनिया का सबसे बड़ा गर्म रेगिस्तान है।
Nautapa Summer Cooling Drinks: भीषण गर्मी में अमृत समान हैं ये 7 देसी ड्रिंक, लू और हीटस्ट्रोक से करेंगे बचाव
गर्मियों में डिहाइड्रेशन से बचना है तो जानिए कब, कितना और किस तरीके से पानी पीना है सेहत के लिए फायदेमंद
Summer Fashion: हर फोटो में दिखना है कूल और ग्लैमरस, तो गर्मियों में पहनें इन आउटफिट्स को
Air Cooler Cooling Tips: आपका कूलर भी दे रहा है गर्म हवा, इन 3 बदलावों से बनाइए घर को कूल-कूल
अमेरिका के कैलिफोर्निया में स्थित डेथ वैली दुनिया की सबसे गर्म जगहों में से एक है। यहां पर आसपास रेगिस्तान मौजूद है जिसकी वजह से गर्म हवाएं आती हैं। यहां के जलीय स्रोतों से ह्यूमिडिटी निकलती है जिसकी वजह से इस जगह का नाम डेथ वैली है। यहां की भीषण गर्मी में इंसान का रह पाना मुश्किल है।
फ्लेमिंग माउंटेन चीन के टकलामकान रेगिस्तान के उत्तरी इलाके में स्थित है। यहां पर गर्मी के दिनों में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। यह जगह दुनिया की सबसे गर्म जगहों में शामिल है जहां पर एक बार अधिकतम तापमान 66.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था।
लीबिया के उत्तर पश्चिम इलाके में स्थित जाफरा जिले में ल अजीजिया नाम का एक छोटा सा कस्बा है। यहां पर काफी ज्यादा गर्मी पड़ती है। आमतौर पर यहां अधिकतम तापमान 35 से 40 डिग्री के बीच रहता है। इस इलाके में बहुत ज्यादा गर्मी पड़ती है।
सोनोरन रेगिस्तान अमेरिका के उत्तरी मेक्सिको में फैला हुआ है। यहां पर जानलेवा गर्मी पड़ती है। वहां पर मौजूद कैक्टस के पेड़ बहुत खतरनाक हैं। इस जगह पर आपको दुर्लभ जगुआर देखने को भी मिलेंगे। यहां पर औसत तापमान करीब 46 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाता है।
