पानी पीने का तरीका (साभार. सोशल मीडिया)  
लाइफस्टाइल

गर्मियों में डिहाइड्रेशन से बचना है तो जानिए कब, कितना और किस तरीके से पानी पीना है सेहत के लिए फायदेमंद

Heat Wave Alert: गर्मियों में पानी पीना हम सबकी सेहत के लिए बहुत जरूरी है। लेकिन गर्मियों में सिर्फ पानी पीने से हाइड्रेशन पूरी नहीं होगी। इसके लिए सही मात्रा में और सही तरीके से पानी पीना जरूरी है।

रीता राय सागर

Narendra Modi Advice On Dehydration: पानी इंसान की जरूरत है। कोई इंसान बिना खाए कुछ दिन तक सर्वाइव कर सकता है, लेकिन बिना पानी के नामुमकिन है। इस भीषण गर्मी में तेज धूप, पसीना और बढ़ता तापमान शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन का खतरा पैदा करता है। इससे बचने के लिए भरपूर मात्रा में पानी पीना जरूरी है।

एक्सपर्ट के अनुसार, हर किसी के लिए पानी की जरूरत अलग होती है। आमतौर पर एक स्वस्थ व्यक्ति को 2.5 से 3.5 लीटर पानी पीना चाहिए। लेकिन, धूप से आने के बाद, लॉन्ग रन, एक्सरसाइज या योगा के बाद शरीर डिहाइड्रेट होता है, ऐसे में पानी का जरूरत बढ़ जाती है।

इन तरीकों से पानी पीएंगे, तो स्वस्थ रहेंगे

  • सुबह उठकर पानी पिएं

सुबह उठते ही खाली पेट 1 से 2 गिलास सामान्य या हल्का गुनगुना पानी पीना चाहिए, इससे रात भर शरीर के शिथिल होने से कमी आई ऊर्जा में लाभ होता है। साथ ही यह शरीर को हाइड्रेट रखता है और पाचन तंत्र बेहतर तरीके से काम करता है।

  • धूप में निकलने से पहले

घर से बाहर निकलना हो, तो निकलने से 15 से 20 मिनट पहले एक गिलास पानी जरूर पिएं। इससे शरीर में पानी की कमी जल्दी नहीं होती।

  • थोड़े-थोड़े अंतराल पर पीते रहें पानी

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए एक साथ बहुत ज्यादा पानी पीने के बजाय हर 30 से 40 मिनट में थोड़ा-थोड़ा पानी पिएं। थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पानी पीने से शरीर सही तरीके से हाइड्रेट होता है और लू से बचाव में मदद मिलती है।

  • खाना खाने के तुरंत बाद न पिएं पानी

खाना खाने के तुरंत बाद ज्यादा पानी पीने से पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है। खाना पचाने के लिए पेट की जठराग्नि कान करती है। जब हम खाना खाकर तुरंत पानी पीते हैं, तो जठराग्नि ठंडी हो जाती है और अपना काम सही से नहीं कर पाती है। इसलिए गर्मियों में खाने के लगभग 30 मिनट बाद पानी पीना बेहतर होता है।

  • रात को सोने से पहले

सोने से पहले थोड़ा पानी पीना शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है, लेकिन बहुत ज्यादा पानी भी नहीं पीना चाहिए। इससे रात में नींद बार-बार टूट सकती है।

डिहाइड्रेशन के लक्षण (Dehydration Symptoms)

  • गहरे रंग का पेशाब
  • ​कब्ज़
  • ​सांसों की बदबू
  • ​मांसपेशियों की थकान
  • ​सिर दर्द

शरीर को जल्दी हाइड्रेट करने के तरीके

  • कॉफी या चाय पीने से पहले एक बड़ा गिलास पानी पीना चाहिए। यह एक अच्छी आदत है, जिसे रोजाना प्रैक्टिस में लिया जा सकता है।
  • ​यदि आप कामकाजी हैं, तो अपने डेस्क पर पानी की बोतल जरूर रखें। इससे आपको बार-बार पानी पीना याद रहेगा और आप पानी की कमी से बचे रहेंगे।
  • ​एक टाइमर सेट करें या अपने स्मार्टफोन या स्मार्टवॉच पर ऐप डाउनलोड करें, जो पानी पीने की याद दिलाता रहेगा।
  • ​कई बार गर्मियों में सादा पानी पीना अच्छा नहीं लगता है। इसका स्वाद बढ़ाने के लिए खट्टे, जड़ी-बूटियां, फल या रस का इस्तेमाल कर इसमें फ्लेवर ऐड करें।
  • ​अपने आहार में अधिक पानी वाले फलों को शामिल करें - सभी फल और सब्जियां अच्छी हैं, लेकिन विशेष रूप से खरबूजे, पत्तेदार साग और खीरे।

​प्रधानमंत्री की अपील (Narendra Modi Advice On Dehydration)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों से गर्मी में सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पानी पीने की सलाह दी है। साथ ही उनका कहना है कि घर से बाहर जाएं, तो साथ में पानी की बोतल जरूर लेकर जाएं। पीएम ने कहा कि इस गर्मी में घर के बाहर प्याऊ या पीने के पानी की व्यवस्था रखें, ताकि किसी भी प्यासे को पानी मिल सके।

पानी पीने का सही तरीका

  • गर्मी में हमेशा बैठकर पानी पिएं।
  • बहुत तेज धूप से आने के तुरंत बाद बर्फ जैसा ठंडा पानी न पिएं।
  • सामान्य तापमान या हल्का ठंडा पानी शरीर के लिए बेहतर होता है।
  • एकदम तेजी से पानी पीने के बजाय धीरे-धीरे घूंट लेकर पिएं।
  • प्लास्टिक बोतल की बजाय स्टील या मिट्टी के बर्तन का पानी ज्यादा अच्छा होता है।
  • फ्रिज की बजाए मटका या घड़े के पानी का इस्तेमाल करें।

पानी पीने के फायदे

  • सिरदर्द से बचाव होता है।
  • डिहाइड्रेशन से बचे रहते हैं।
  • शरीर का तापमान कंट्रोल होता है।
  • हीट स्ट्रोक या लू से बचे रहते हैं।
  • शरीर में एनर्जी बनी रहती है।
  • पाचन प्रक्रिया बेहतर तरीके से काम करती है।
  • स्किन ड्राई व डल नहीं होती है।

नेपाल में भारी तबाही के बाद बिहार पर खतरा, गंडक नदी का जलस्तर बढ़ा, CM चौधरी ने सीमावर्ती इलाकों का लिया जायजा

जो खेले, वो खिले से मेजर ध्यानचंद तक, PM मोदी ने बताया कैसे बदलेगा भारत का स्पोर्ट्स इकोसिस्टम

9:05 को आया मैसेज, 9:14 पर टूटा संपर्क; नेपाल में ईशा फाउंडेशन के 80 कैलाश यात्री लापता, सद्गुरु ने मांगी मदद

राजस्थान HC विवाद पर CJI का बड़ा बयान, मीडिया ट्रायल से नहीं, संस्थागत जांच से तय होगा सच

Explainer: 65 करोड़ रुपये महीना किराया, फिर भी भारत ने क्यों लिया MQ-9B ड्रोन? जानिए इसकी खासियत और जरूरत