कानपुर के पास देखने लायक हैं ये हिल स्टेशन, आंखों में बस जाएगी खूबसूरती
Tourist Places Near Kanpur: कानपुर के आसपास कई शानदार हिल स्टेशन हैं जो वीकेंड ट्रिप को मजेदार बनाने के लिए काफी हैं। यहां पर परिवार, दोस्त या पार्टनर के साथ घूमने का प्लान किया जा सकता है।
- Written By: प्रीति शर्मा
कानपुर के पास हिल स्टेशन (सौ. सोशल मीडिया)
Hill Station Near Kanpur: उत्तर प्रदेश घूमने के लिए बेहतरीन जगह मौजूद हैं लेकिन अगर आप हिल स्टेशन की सैर करना चाहते हैं आसपास कई जगहों पर जा सकते हैं। आज हम आपको ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जो कानपुर या उसके पास में रहने वाले लोगों के लिए एकदम बेस्ट है। वीकेंड पर इन जगहों पर घूमना एक यादगार सफर बन सकता है।
नैनीताल
नैनीताल उत्तराखंड के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक है। यह शहर न केवल अपने पर्यटन स्थलों के लिए, बल्कि अपने शैक्षणिक संस्थानों के लिए भी जाना जाता है। नैनीताल एक खूबसूरत जगह है जहाँ बदलते मौसम के साथ यह एक अद्भुत पर्यटन स्थल बन जाता है।
मुक्तेश्वर
मुक्तेश्वर भारत के उत्तराखंड राज्य के नैनीताल जिले से लगभग 50 किलोमीटर दूर एक पहाड़ी गाँव है। यह शहर अपने खूबसूरत ट्रेकिंग ट्रैक और हिमालय पर्वतमाला के मनमोहक दृश्यों के लिए प्रसिद्ध है। इस शहर का नाम मुक्तेश्वर धाम नामक प्राचीन शिव मंदिर के नाम पर रखा गया है। यहाँ के मुख्य आकर्षण शंकुधारी वन, लहराते घास के मैदान, मनोरम बाग़ और छोटी-छोटी झोपड़ियां हैं।
सम्बंधित ख़बरें
7 जुलाई को कानपुर आएंगे PM मोदी, 10 हजार करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात; 13 जिलों से जुटेंगे कार्यकर्ता
‘हिम्मत है तो इस्लाम पर…’, राम मंदिर मामले में स्वामी प्रसाद पर बरसे महंत राजू; BJP बोली- वो सनातन के विरोधी
बागी पार्षद विवाद: कानपुर में सीवर लाइन को लेकर बवाल, महापौर और उनके बेटे के खिलाफ जमकर नारेबाजी
प्रयागराज में खत्म होगा तारों का जाल, 10 प्रमुख सड़कों पर बिजली की केबल होंगी अंडरग्राउंड
अल्मोड़ा
अल्मोड़ा उत्तराखंड राज्य के कुमाऊँ क्षेत्र में स्थित एक खूबसूरत पहाड़ी शहर है। यह हिल स्टेशन अपने वन्य जीवन, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और व्यंजनों के लिए प्रसिद्ध है। व्यस्त दिनचर्या से दूर रहने के लिए अल्मोड़ा एक आदर्श पर्यटन स्थल है।
यह भी पढ़ें:- उत्तराखंड के अनोखे गांव जहां पहुंचकर भूल जाएंगे सारी चिंता, यहां है सुकून
कानपुर के पास इन जगहों को भी करें एक्सप्लोर
इतिहास प्रेमियों के लिए मध्य प्रदेश का ओरछा एक बेहतरीन जगह है। यह कानपुर से करीब 250 किमी दूर है। यहां पर आपको पुराने किले, भव्य मंदिर और महल की झलक देखने को मिलेगी। यहां राजा राम मंदिर है जहां पर भगवान राम को राजा की तरह पूजते हैं। इसके अलावा लग्जरी रिसॉर्ट्स हैं जहां पर मजे किए जा सकते हैं।
कानपुर से सिर्फ 90 किमी दूर स्थित लखनऊ में वीकेंड बिता सकते हैं। यह शहर अपने नवाबी शौक के लिए जाना जाता है। यहां पर छोटा और बड़ा इमामबाड़ा, रूमी दरवाजा, गोमती रिवर फ्रंट और लखनवी फूड स्ट्रीट का लुत्फ लिया जा सकता है।
कानपुर के आसपास इन जगहों पर घूमने का प्लान किया जा सकता है। इन जगहों पर जाना एक यादगार और सुखद अनुभव होगा। पहाड़ों की सुंदरता और नीला आसमान मन को शांत करता है।
