पुणे के पास ये छिपी हुई शानदार जगहें, मानसून ट्रिप को बनाएगी यादगार
मानसून के समय चारों तरफ हरियाली, ठंडी हवा और सुहाना मौसम रहता है। ऐसे में आप पुणे के पास स्थित इन ऑफबीट जगहों पर घूमने का प्लान कर सकते हैं जो शहर की भीड़भाड़ से दूर शांति का अहसास कराती हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा
मालशेज घाट (सौ. सोशल मीडिया)
मानसून में बारिश की फुहारें, हरियाली से ढकी वादियां और बादल के सुंदर नजारे किसी के भी मन को खुश कर सकते हैं। अगर आप भी मानसून में शहर की भीड़भाड़ से दूर शांति और सुकून में समय बिताना चाहते हैं, तो पुणे के आसपास स्थित कुछ जगहों को विजिट कर सकते हैं। पुणे के पास ये छिपी हुई जगह किसी जन्नत से कम नहीं हैं। यहां पर आपको प्राकृतिक शांति, सुंदरता और रोमांच का अनोखा संगम देखने को मिलेगी।
मालशेज घाट
अगर आप महाबलेश्वर नहीं जा पा रहे हैं, तो मालशेज घाट आ सकते हैं। यहां के नजारे बहुत ही आकर्षक और शानदार हैं। मानसून के समय या उसके बाद भी आप यहां घूमने का प्लान कर सकते हैं। यह हिल स्टेशन महाराष्ट्र के छिपे हुए खजाने से कम नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
NEET पेपर लीक का पुणे कनेक्शन: NTA एक्सपर्ट मनीषा मंधारे गिरफ्तार, CBI ले गई दिल्ली
मुख्यमंत्री फडणवीस ने छोड़ी VIP सवारी, आम यात्रियों के साथ इंडिगो फ्लाइट में किया सफर; सादगी देख सब हैरान
गुमशुदगी की रिपोर्ट के बाद होटल में मिला कारोबारी का शव, पुणे के स्वारगेट में मचा हड़कंप
Mother’s Day 2026: मां के चेहरे पर लानी है मुस्कान? कम बजट में घूम आएं ये शानदार जगहें
मालशेज घाट में मालशेज वॉटरफॉल, पिम्पलगांव जोगा डैम, आजोबागड फोर्ट और कोकण कड़ा जैसी कई बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। पुणे से इस जगह की दूरी करीब 121 किमी है।
लवासा
मानसून में अगर आप सुंदर, हरियाली से परिपूर्ण और आकर्षक जगह देखना चाहते हैं तो लवासा जरूर जाएं। यह जगह प्रकृति प्रेमियों के लिए सबसे बेस्ट है। भीड़ से दूर एकांत में प्रकृति के पास बैठकर आपको काफी रिलैक्स महसूस होगा। इसे महाराष्ट्र के बेहतरीन हिल स्टेशन में गिना जाता है।
पुणे से लवासा की दूरी करीब 69 किमी है। यहां पर आप बाइक या कार से ट्रिप कर सकते हैं। यहां झरने, ऊंचे पहाड़ और रॉक क्लाइबिंग का मजा भी ले सकते हैं। मानसून में यहां पहाड़ बादलों से ढक जाते हैं, जो दिखने में अद्भुत लगते हैं।
पवना झील
पुणे के पास स्थित पवना झील पर्यटकों के लिए बेस्ट जगह है जहां पर आप शांति से समय बिता सकते हैं। मानसून के समय इस झील की सुंदरता में चार चांद लग जाते हैं। प्रकृति प्रेमियों के लिए पवना झील काफी शानदार जगह है। यहां पर आप परिवार के साथ पिकनिक मनाने के लिए आ सकते हैं।
यह भी पढ़ें:-मानसून में ट्रैवल करने से पहले पैक कर लें ये चीजें, नहीं तो होगा पछतावा!
पुणे से पवना झील की दूरी करीब 50 किमी दूर स्थित है। यहां पर सैलानी खासकर कैंपिंग के लिए आते हैं। यहां पर मानसून की सुंदरता को देखने और लॉन्ग ड्राइव का प्लान करके घूमने आ सकते हैं।
इस मानसून पुणे के पास इन ऑफबीट जगहों पर घूमने के लिए समय जरूर निकालें। जो हमेशा के लिए आपकी यादों में इस कदर बस जाएगी की आप कभी इन पलों को भूल नहीं पाएंगे। मानसून के समय यहां पर स्थानीय लोगों के अलावा हर जगह के पर्यटक आते हैं। आप यहां परिवार, पार्टनर या दोस्तों के साथ ट्रिप प्लान कर सकते हैं।
