आंध्र प्रदेश की छिपी हुई जगह, एडवेंचर प्रेमियों के लिए शानदार रहेगी ट्रिप
आंध्र प्रदेश भारत के खूबसूरत राज्यों में से एक है। यहां पर आपको एक से बढ़कर एक टूरिस्ट डेस्टिनेशन देखने को मिल जाएंगे। अक्सर यहां पर आने वाले लोग फेमस जगहों को एक्सप्लोर करके चले जाते हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा
आंध्र प्रदेश की छिपी हुई जगह, एडवेंचर प्रेमियों के लिए शानदार रहेगी ट्रिप
Hidden Place in Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश भारत के खूबसूरत राज्यों में से एक है। यहां पर आपको एक से बढ़कर एक टूरिस्ट डेस्टिनेशन देखने को मिल जाएंगे। अक्सर यहां पर आने वाले लोग फेमस जगहों को एक्सप्लोर करके चले जाते हैं। ऐसे में उनसे कुछ ऐसी जगह रह जाती हैं जो वास्तव में आपकी ट्रिप को पूरा करती है। आंध्र प्रदेश में स्थित मारेडूमिली भी एक ऐसी ही जगह है। यह छिपा हुआ खजाना है जिसके बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं। इसके आसपास भी कई बेहतरीन जगह है जिसे घूमने का प्लान किया जा सकता है।
आंध्र प्रदेश में स्थित मारेडूमिली पूर्वी गोदावरी जिले में मौजूद एक बहुत ही खूबसूरत और मनमोहक जगह है। यह गांव चारों तरफ से पहाड़ियों से घिरा हुआ है। जिसकी वजह से इसकी खूबसूरती चार गुना बढ़ जाती है। यह आंध्र प्रदेश की राजधानी अमरावती से करीब 774 किमी दूर स्थित है। इस जगह पर जाकर आपको यहां से वापस जाने का मन नहीं करेगा। इस जगह को इको टूरिज्म का खजाना कहा जाता है। यहां का शांत वातावरण और शुद्ध हवा पर्यटकों को बहुत ही आकर्षित करती है।
एडवेंचर एक्टिविटी का लें मजा
सैलानियों के लिए मारेडूमिली बहुत ही खास मानी जाती है। प्रकृति प्रेमियों के लिए यह जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यहां पर अक्सर लोग सुकून के पल बिताने के लिए आते हैं। इसके अलावा यहां पर एडवेंचर एक्टिविटी भी की जा सकती है। इसके आसपास भी कई जगह घूमने के लिए मौजूद हैं। यहां पर आप कैंपिंग, बोटिंग, बर्ड वॉचिंग जैसी शानदार एक्टिविटी कर सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Visakhapatnam में दर्दनाक हादसा: मजदूरों पर गिरा पिघला हुआ स्टील; 8 लोगों की मौत, कई झुलसे, मुआवजे का ऐलान
आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा, प्लांट में पिघले हुए स्टील का रिसाव, 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत से मचा हड़कंप
Summer Travelling Guide: गर्मियों की छुट्टियों को यादगार बनाना चाहते है, तो यहां मिलेगा सुकून और खूबसूरत नजारा
इस राज्य में पेट्रोल-डीजल की भारी किल्लत! 400 से ज्यादा पेट्रोल पंप बंद होने से मचा हड़कंप, लगीं लंबी कतारें
टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
इस जगह पर कई लोग ट्रैकिंग करने भी आते हैं। कहा जाता है कि यहां कई ट्रेल्स हैं जहां ट्रैकिंग की जा सकती है। इसके अलावा फोटोग्राफी के लिए भी यह जगह जानी जाती है। मारेडूमिली में आप मान्याम व्यू पॉइंट और जंगल स्टार कैंपसाइट को एक्सप्लोर कर सकते हैं। यहां पर घूमने का सबसे अच्छा समय नवंबर से जनवरी के बीच का माना जाता है। जहां देश के अन्य हिस्सों में ठंड पड़ती है तो वहीं इस जगह का तापमान 20 से 25 डिग्री सेल्सियस तक रहता है। गर्मियों के समय यहां काफी गर्मी पड़ती है।
