Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 17 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

फिर पैर पसार रहा कोरोना! इस जिले में 7 नए मामले मिलने से मचा हड़कंप, अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड तैयार

New Covid Cases Alert: स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने हाल ही में जिला परिषद की बैठक थी। जिसमें अधिकारियों नें बताया कि जिले में अभी भी कोविड- 19 के सात एक्टिव मामले हैं।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Jul 17, 2026 | 12:29 PM

कॉन्सेप्ट फोटो, (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Andhra Pradesh New Covid Cases: आंध्र प्रदेश में एक बार फिर कोरोना के मामले सामने आए हैं। जहां 26 जून से 16 जुलाई के बीच कोविड के 13 मरीज मिले हैं। इनमें से चार मरीजों की मौत हो गई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मरने वाले सभी मरीज पहले से बीमार बताए जा रहे हैं। स्टेट हेल्थ कमिश्नर जी वीरपांडियन ने मरीजों की संख्या की पृष्टि की है।

स्वास्थ्य आयुक्त के अनुसार, जिन लोगों की मौत हुई है, वे पहले से ही गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे। कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए कडप्पा के आरआईएमएस अस्पताल में कोविड वार्ड सेटअपर कर दिया गया है।

पहले से थी कई गंभीर बीमारियां

राज्य के स्वास्थ्य आयुक्त के मुताबिक, मरने वाले मरीजों में हाई बल्ड प्रेशर, शुगर और किडनी जैसी गंभीर बीमारियों की पहले से इलाज चल रहा था। मरने वाले मरीजों में से तीन कडप्पा जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वहीं, एक काकीनाडा का बताया जा रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य में समय-समय पर कोविड के नए मामले सामने आते रहते हैं। स्वास्त्य आयुक्त जी वीरपांडियन ने बताया कि इस साल यानी की 2026 में आंध्र प्रदेश का पहला कोविड केस 26 जून को कडप्पा जिले में सामने आया था। इसके बाद 1 जुलाई से 16 जुलाई के बीच कुल 11 नए केस सामने आए। उन्होंने यह भी बताया कि दो लोग संक्रमित मरीजों के करीबी संपर्क में आने से बीमार पड़े।

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली पुलिस को मिला नया कमिश्नर, IPS अनुराग कुमार संभालेंगे नई जिम्मेदारी, समय से पहले हटाए गए सतीश गोलचा

गुजरात ATS का बड़ा एक्शन, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े 5 और आरोपी गिरफ्तार, जांच तेज

BIG BREAKING: लॉर्ड्स में रोहित शर्मा खेलेंगे भारत के लिए आखिरी मैच, इंग्लैंड सीरीज के बीच BCCI का बड़ा फैसला!

तेलंगाना में दूधाभिषेक पर लगी रोक, तेलंगाना कांग्रेस ने दिया निर्देश; JCB से माला पहनाने पर भी पाबंदी

67 सैंपल में से 11 लोग पॉजिटिव

वीरपांडियन ने स्पष्ट किया कि ये सभी मामले अलग-अलग मंडलों से सामने आए हैं और किसी एक क्षेत्र में समूह नहीं है। उन्होंने बताया कि 26 जून से 15 जुलाई के बीच राज्य में कुल 67 कोविड जांच की गईं, जिनमें 11 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं, बारहवां मामला तमिलनाडु के वेल्लोर स्थित क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज में सामने आया. संक्रमित मरीजों में से तीन होम आइसोलेशन में हैं, दो का अस्पताल में इलाज चल रहा है और तीन मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।

यह भी पढ़ें: सोनम वांगचुक के मंच पर जुटने लगा विपक्ष! AAP-सपा के बाद कांग्रेस भी कूदी, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पर की मुलाकात

जिले में कोविड-19 के 7 एक्टिव केस

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने हाल ही में जिला परिषद की बैठक थी। जिसमें अधिकारियों नें बताया कि जिले में अभी भी कोविड- 19 के सात एक्टिव मामले हैं। कोरोना वायरस के वैरिएंट का पता लगाने के लिए और उसके फैले जाने के प्रक्रिया को जानने के लिए इसके सैंपल को पुणे की एक मेडिकल लैब में जिनोम सीक्वेंस से लिए भेज दिए गए हैं।

7 new covid cases found in andhra pradesh isolation ward ready in hospital

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 17, 2026 | 12:29 PM

Topics:  

  • Andhra Pradesh
  • COVID-19
  • Latest News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.