Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Old Delhi: पुरानी दिल्ली की तंग गलियों में बसी ये हवेलियां, मुगल काल का इतिहास करती हैं बयां

दिल्ली का इतिहास बहुत पुराना है जहां पर मुगलों ने भी राज किया था। एक समय पर मुगलों ने पुरानी दिल्ली पर अपना कब्जा किया था और उस समय यहां महलों और हवेलियों बनी थी। उस समय दिल्ली की खूबसूरती इन हवेलियों में देख सकते हैं।

  • By प्रीति शर्मा
Updated On: Mar 18, 2025 | 04:33 PM

पुरानी दिल्ली की तंग गलियों में बसी ये हवेलियां, मुगल काल का इतिहास करती हैं बयां

Follow Us
Close
Follow Us:

Delhi Travel Places: दिल्ली का इतिहास बहुत ही पुराना है जहां पर मुगलों ने भी राज किया था। एक समय पर मुगलों ने पुरानी दिल्ली पर अपना कब्जा किया था और उस समय यहां महलों और हवेलियों बनी थी। उस समय दिल्ली की खूबसूरती इन्हीं हवेलियों में देखी जा सकती थी। आज भी पुरानी दिल्ली की तंग गलियों में हवेलिया मौजूद हैं। जिनके बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी ही हवेलियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका इतिहास बहुत ही अनोखा है। यहां पर घूमने का प्लान कर सकते हैं। दोस्तों के साथ इतिहास के पन्नों को दोबारा हवेलियों के जरिए खोल के देखा जा सकता हैं।

मिर्जा गालिब की हवेली

मशहूर शायर मिर्जा गालिब आगरा से आने के बाद इसी हवेली में रहते थे। इसी दौरान उन्होंने दीवान ए गालिब भी लिखी थी। जानकारी के अनुसार एक हकीम ने इस हवेली को मिर्जा गालिब को दिया था। 1999 तक इस हवेली पर कई अतिक्रमण किए गए। इसके अंदर दुकान भी चलती थीं। सरकार ने इस हवेली का एक हिस्सा लेकर रिस्टोर किया और फिर इसे दिल्ली हेरिटेज वॉक का हिस्सा बनाया।

इस हवेली में मुगल काल की लाखोरी ईंट लगी हुई है जिसका इस्तेमाल शाहजहां के दौर में किया जाता था। अब इस हवेली को एक म्यूजियम का रूप दिया गया है जहां पर मिर्जा गालिब के समय की लगभग 2000 चीजें मौजूद हैं।

खजानची हवेली

पुरानी दिल्ली में मौजूद यह हवेली काफी हद तक खंडहर हो चुकी है। लेकिन इसकी दीवारों पर नक्काशी, खिड़कियों के झरोखे और बड़ा सा आंगन अब भी इतिहास की झलक पेश करता है। इस हवेली को मेड इन हेवेन सीरीज में भी दिखाया गया है। दिल्ली के शाहजहानाबाद में स्थित यह हवेली समय की मार खा चुकी है। इस हवेली को मुगल बादशाह शाहजहां के खजानचियों के लिए बनवाया गया था। यहां पर मुगलों के समय में पैसों का लेन देन और हिसाब होता था।

कहा जाता है कि लाल किले तक पहुंचने के लिए इस हवेली तक सुरंग भी थी। चांदनी चौक की इस हवेली को देखने के लिए एक बार जरूर जाएं।

हवेली धर्मपुरा

दिल्ली की यह हवेली यूनेस्को हेरिटेज साइट बन चुकी है। इसे अब रॉयल होटल के रूप में देखा जा सकता है। मुगल काल की इस हवेली को बहुत ही खूबसूरत तरीके से सजाया गया है। इस काल में बनी अन्य हवेलियों की तुलना में इसकी हालात बहुत ही सही है। इसे रिस्टोर करके नया अंदाज दिया गया है। बता दें कि यह मुगल काल की नहीं है। इसे साल 1887 में बनाया गया था। उस समय इस बिल्डिंग की हालत इतनी खराब थी कि इसे खतरनाक बिल्डिंग की लिस्ट में शामिल किया गया था। इसे रिस्टोर करने में करीब छह साल का समय लगा।

टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!

चुन्नामल हवेली

पुराने जमाने के व्यापारियों के घर देखना चाहते हैं तो इस हवेली पर जा सकते हैं। यह पुराने जमाने के व्यापारियों के घर के रुप में दिखाया गया था। इसमें पुराने आईने, आर्किटेक्चर और खूबसूरत दीवारें बहुत ही अच्छे से रखी गई हैं। हर महीने यहां पर टूरिस्ट आते हैं। इसमें मुगल और ब्रिटिश दोनों तरह का आर्किटेक्चर देखने को मिल जाएगा। इस हवेली पर बॉलीवुड फिल्म दिल्ली 6 और हॉलीवुड होली स्मोक की शूटिंग भी हुई है।

Havelis located in the narrow lanes of old delhi of mughal period

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 15, 2025 | 04:26 PM

Topics:  

  • Delhi
  • Heritage
  • Tour and Travel News
  • Tourism News
  • Travel

सम्बंधित ख़बरें

1

विदेशी टूरिस्ट्स ने इस राज्य को बनाया अपना नया अड्डा, जिसके आगे फेल हुए गोवा-राजस्थान!

2

घूमना तो बहाना है असली मकसद तो खाना है! जानें क्यों ट्रेंड में है Snack Tourism

3

दिल्ली में अब आवारा कुत्तों की गिनती करेंगे टीचर…रेखा गुप्ता ने जारी किया नया फरमान, मचा बवाल!

4

सफेद रेगिस्तान में चांदनी रात का जश्न मनाने का शानदार मौका, इस खास एयर पैकेज से करें लग्जरी ट्रिप

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.