वडोदरा में बड़ा हादसा! ट्रक और लग्जरी बस की भीषण टक्कर में 5 लोगों की मौत, 26 यात्री घायल
Vadodara Bus Accident: गुजरात के वडोदरा-जरोड हाईवे पर बड़ा हादसा हुआ। सुबह-सुबह बस और ट्रक के बीच हुई टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई और 26 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हैं।
- Written By: प्रिया जैस
वडोदरा बस एक्सीडेंट (सौजन्य-एक्स)
Vadodara Bus Accident News: गुजरात के वडोदरा से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। वडोदरा-जरोड रोड पर आज सुबह-सुबह एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। कोटंबी गांव के पास हाईवे पर हुए इस हादसे में पांच यात्रियों की मौत हो गई और बस में सवार 26 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार, आज सुबह वडोदरा-जरोद रोड पर यह हादसा हुआ। हाईवे पर तड़के एक लग्जरी बस अचानक ट्रक के पीछे घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के सामने के हिस्से के परखच्चे उड़ गए। इस टक्कर में 5 यात्रियों की मौत हो गई और अन्य 26 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
हाईवे पर मची चीख-पुकार
बस में मौजूद यात्रियों को गंभीर चोटें आई, जिसके बाद हाईवे पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और लोगों की मदद की। सभी घायलों को इलाज के लिए वडोदरा के सयाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की देखरेख में सभी घायलों का इलाज चल रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
सागर में आंधी-बारिश का कहर: ढाबे का टीनशेड उखड़कर गिरा, महिला की मौत, 4 लोग हुए घायल
भंडारा में अलग-अलग हादसों से सनसनी, ट्रेन की चपेट में युवक की मौत, राहगीर गंभीर घायल
यूनीफेरो कंपनी में बड़ा हादसा, मैंगनीज के ढेर के नीचे दबने से 3 महिला श्रमिक घायल
बेटी के जन्म की खुशियां मातम में बदलीं, छुट्टी पर आए सेना के जवान की सड़क हादसे में मौत
#WATCH | Vadodara, Gujarat: An accident occurred between a bus and a truck near Kotambi village on Vadodara Halol Road. Arvind Solanki, Sarpanch of Kotambi village, says, “Early this morning, there was an accident between a bus and a truck. There were 45 people inside the bus.… pic.twitter.com/kvISu36OuM — ANI (@ANI) June 17, 2026
NDRF की टीम ने सभी घायलों को निकाला
ट्रक की टक्कर के बाद सभी घायल बस में फंस गए थे। घायलों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीम को बुलाया गया। एनडीआरएफ ने बचाव कार्य चलाकर सभी घायलों और मृतकों को बस से बाहर निकाला।
यह भी पढ़ें – 30 जून तक जेल में रहेंगे समर्थ और गिरिबाला सिंह, वकीलों से मिलने का समय बढ़ाने और अंग्रेजी अखबार की मांग खारिज
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
हादसे की जानकारी मिलके ही जरोद पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हाईवे पर जाम की स्थिति से बचने के लिए क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाया जा रहा है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगा रही है।
बिहार के पूर्णिया में हादसा
आज ही के दिन बिहार के पूर्णिया जिले में डगरुआ पुलिस स्टेशन के इलाके में बरसोनी टोल प्लाजा के पास एक सड़क हादसे में डंपर ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई और हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गया। मंगलवार रात हुई इस घटना के बाद साथी ट्रक ड्राइवरों ने विरोध प्रदर्शन किया; वे अस्पताल में जमा हुए और मृतक ड्राइवर के परिवार के लिए मुआवजे की मांग की।
