भगवान शिव की सबसे ऊंची प्रतिमाएं है यहां, भक्तों का लगा रहता तांता

हिंदू धर्म में भोलेनाथ भगवान शिव प्रमुख देवताओं में से एक है। जिन्हें हिंदू धर्म में काफी पूजा जाता है। शिव की भक्ति में लीन भक्त उनके दर्शन करने भगवान शिव के सभी मंदिरों में जाते है। भारत में कई ऐसी जगहें है जहां शिव भगवान की विशाल मूर्तियां स्थापित है।
शिव प्रतिमा
शिव प्रतिमा (सौजन्य-एक्स)
Published on: 
Updated on: 

नवभारत डेस्क: हिंदू धर्म में भोलेनाथ भगवान शिव प्रमुख देवताओं में से एक है। जिन्हें हिंदू धर्म में काफी पूजा जाता है। शिव की भक्ति में लीन भक्त उनके दर्शन करने भगवान शिव के सभी मंदिरों में जाते है। भारत में कई ऐसी जगहें है जहां शिव भगवान की विशाल मूर्तियां स्थापित है। लोग वहां दर्शन करने तो कभी घूमने इन जगहों पर जाना पसंद करते है।

अगर आप भी शिव की विशाल प्रतिमाओं के बारे में जानना चाहते है और उनके दर्शन करना चाहते है तो ये कुछ जगहें ऐसी है जहां भगवान शिव की विशाल प्रतिमाएं आपको देखने मिलेगी। तो चलिए बताते है आपको वे स्थान जहां भगवान शिव की बड़ी-बड़ी प्रतिमाएं स्थित हैं।

तमिलनाडू

शिव जी की एक विशाल प्रतिमा दक्षिण भारत में भी है। ये प्रतिमा तमिलनाडु के कोयंबटूर में स्थित है। इस प्रतिमा को आदियोगी शिव प्रतिमा के नाम से जाना जाता है, जो शिव की सभी विशाल प्रतिमाओं में से एक है। जानकारी के मुताबिक इस प्रतिमा को सतगुरु जग्गी वासुदेव ने डिजाइन किया है। इस विशाल प्रतिमा की ऊंचाई लगभग 112 फिट है। लोग कहते है कि ये प्रतिमा स्टील से बनी हुई है। इसे देखने के लिए भी लोग दूर से आते है।

lord shiv statue in tamilnadu
शिव प्रतिमा (सौजन्य-एक्स)

राजस्थान

भारत के राजस्थान राज्य के नाथद्वारा में विश्वास स्वरुपम दुनिया में शिव जी की सबसे ऊंची प्रतिमाओं में से एक है। इस प्रतिमा की ऊंचाई लगभग 369 फीट है और ये 51 बीघा की पहाड़ी पर मौजूद है। इस प्रतिमा के दर्शन करने लोग यहां दूर-दूर से आते है।

कर्नाटक

भगवान की सबसे बड़ी प्रतिमाओं में से एक प्रतिमा कर्नाटक में भी है। ये शिव प्रतिमा कर्नाटक के मुरुंदेश्वर क्षेत्र में बनी हुई है। इस शिव प्रतिमा की ऊंचाई लगभग 123 फिट है। इसके दर्शन करने न केवल भारत से बल्कि विदेश से भी लोग दर्शन करने आते है। यह प्रतिमा कंडुक गिरी पर्वत पर बनी हुई है। यही नहीं अरब सागर के तट पर बनी यह शिव प्रतिमा के दर्शन करना अद्भुत है।

शिव प्रतिमा
शिव प्रतिमा (सौजन्य-एक्स)

गुजरात

इसके अलावा भगवान भोलेनाथ की एक प्रतिमा भारत के गुजरात राज्य के वडोदरा शहर में स्थित है। इस प्रतिमा की ऊंचाई 111 फीट है। शिव की इस बड़ी-सी प्रतिमा पर सोने का लेप चढ़ाया गया है। बताया जाता है कि इस सुंदर सी भव्य प्रतिमा को बनाने के लिए करीब 12 करोड़ की लागत लगी है।

हर की पौड़ी

भगवान शिव की ये प्रतिमा उत्तराखंड के हरिद्वार में हर की पौड़ी पर स्थित है। ये भगवान शिव की एक विशाल शिव प्रतिमा बनी हुई है। यह प्रतिमा शिव के खड़े स्वरुप में है, जिसकी ऊंचाई 100 फीट के करीब है। गंगा किनारे पर बनी इस शिव प्रतिमा का दर्शन करने यहां कई भक्त रोजाना आते हैं। हरिद्वार में होने के कारण ये भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com