Ambedkar Jayanti: बाबासाहेब अम्बेडकर की जयंती पर महू की इन ऐतिहासिक जगहों का करें एक्सप्लोर
डॉ. भीमराव अम्बेडकर भारतीय संविधान के निर्माता हैं। उनका जन्म 14 अप्रैल को महू में हुआ था। इस खास अवसर पर आप महू के आसपास स्थित कुछ ऐतिहासिक और खूबसूरत जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा
बाबासाहेब अम्बेडकर की जयंती पर महू की इन ऐतिहासिक जगहों का करें एक्सप्लोर
Ambedkar Jayanti 2025: संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती हर साल 14 अप्रैल को मनाई जाती है। इस दिन बाबा साहेब का जन्म हुआ था। इस दिन समानता, न्याय और अम्बेडकर के विचारों और संघर्षों को याद किया जाता है। बाबा साहेब का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के छोटे से कस्बे महू में हुआ था। आज यह जगह डॉ. अम्बेडकर के जन्मस्थली के रूप में जानी जाती है। इस साल अम्बेडकर जयंती के मौके पर महू घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यहां आसपास स्थित कुछ बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
डॉ. बाबा साहेब अम्बेडकर को संविधान का पिता कहा जाता है। वह स्वतंत्र भारत के पहले कानून मंत्री थे। उन्होंने भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाई थी। इसके अलावा उन्होंने दलितों और शोषित वर्गों के उद्धार के लिए भी कई कार्य किए। उनकी जयंती के मौके पर देश भर में उनसे जुड़ी जगहों के बारे में जाना जा सकता है।
भीम जन्मभूमि
महू या उसके आसपास रहते हैं तो अम्बेडकर जयंती पर उनकी जन्मभूमि देखना न भूलें। भीम जन्मभूमि बाबासाहेब से जुड़ी बहुत ही ऐतिहासिक और शानदार जगह है। इस स्मारक परिसर में एक लाइब्रेरी बनी हुई है। यहां पर 14 अप्रैल को अम्बेडकर जी का जन्म हुआ था। यह जगह उनके जीवन के संघर्ष और भारतीय समाज में उनके योगदान को दर्शाती है। यहां पर आपको उनके जीवन से जुड़ी दुर्लभ तस्वीरें, दस्तावेज, आदि की झलक देखने को मिलेगी। यहां पर अम्बेडकर जयंती पर लोग दूर दूर से घूमने आते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
धू-धू कर जल उठी त्रिवेंद्रम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस, B1 कोच में लगी आग, बाल-बाल बचे यात्री
MP Health Services: नवजात और मातृ स्वास्थ्य क्षेत्र में MP की बड़ी छलांग, SNCUबेड क्षमता बढ़कर हुई 1770
भोपाल में शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन, वर्ग-2 में पद वृद्धि और वर्ग-3 में 25 हजार नियुक्तियों की मांग तेज
सागर में शादी से 3 दिन पहले युवती लापता, परिजनों ने भाजपा नेता के रिश्तेदार पर लगाया आरोप
पातालपानी जलप्रपात
प्रकृति जगहों के शौकीन लोगों के लिए महू के पास यह जगह बहुत ही पसंद आएगी। यह महू से करीब 30 किमी दूर स्थित है जहां 91 मीटर की ऊंचाई से झरना गिरता है। इसके चारों ओर हरे भरे जंगल हैं जो बहुत ही सुंदर लगते हैं। मानसून के समय यहां बहुत ही ज्यादा भीड़ लगती है। इस जगह पर आप पिकनिक, ट्रैकिंग और एडवेंचर एक्टिविटीज कर सकते हैं। परिवार के साथ इस जगह पर वीकेंड पर समय बिताने के लिए आ सकते हैं।
टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
क्राइस्ट चर्च
महू में स्थित यह चर्च घूमने के लिए सबसे पुरानी जगह है। इसका निर्माण करीब 1811 और 1832 के बीच हुआ था। यह अंग्रेजों द्वारा बनवाई गई थी जब महू ब्रिटिश सैन्य छावनी हुआ करता था। यह चर्च औपनिवेशिक धार्मिक स्थलों के रुप में जाना जाता है। इस चर्च का शांत वातावरण और समृद्धि इतिहास इस जगह को खास बनाता है।
